- ITI शाहपुर में लघु रोजगार मेला 31 को, भरे जाएंगे 255 पद
- Murder : तीन मजदूरों ने मार कर जमीन में गाड़ दिया अपना साथी
- फिर सक्रिय होगा Western disturbance, बारिश-बर्फबारी की संभावना
- LSD तस्करी केस: STF के चारों जवान रिमांड पर
- क्रैच Worker और हेल्पर के भरे जाएंगे रिक्त पद
- 720 Posts के लिए होगी भर्ती, ₹ 13 से 15 हजार मिलेगा वेतन
- नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़-शारीरिक शोषण Case में शिक्षक बर्खास्त
- घर से चरस, सुल्फा और कैनाबिस बरामद, 1 Arrest
Author: admin
शिमला। प्रदेश में सोमवार से मौसम करवट बदलेगा। इससे यहां भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इस समय में राज्य में तड़के कोहरा पड़ रहा है। हालांकि अभी न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य है। सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है। सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों में आने का अनुमान है। यह दोपहर से भारी बर्फबारी और बारिश ला सकता है। ऐसे में राज्य में 27 से 28 नवंबर तक शीतलहर का प्रभाव रहने के अनुमान जताए गए हैं। वहीं 29 और 30 नवंबर को तापमान सामान्य रहेगा। जल्दी बर्फबारी से दिसंबर में ज्यादा…
कांगड़ा। राजकीय बहु तकनीकी संस्थान कांगड़ा में पुरुष वर्ग की 25वीं अंतर बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता वीरवार को शुरू हो गई। इसका शुभारंभ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने किया। संस्थान के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी का संस्थान में पहुंचने पर स्वागत किया। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की।इस दौरान छात्रों बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थान के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को संस्थान के इतिहास और इस खेल प्रतियोगिता के बारे में बताया। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेलों के इस आयोजन में प्रदेश भर के पुरुष वर्ग…
गगल (कांगड़ा)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर वीरवार सुबह गगल हवाई अड्डे पर पहुंचे। इस दौरान वह गगल हवाई अड्डे के विस्तार और फोरलेन के संबंध में पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवालों को टाल गए। सवाल पूछने के लिए रोकने पर उन्होंने फटाक से कहा कि सुबह-सुबह सवाल। इसके बाद दोनों सवाल सुनने के बाद कहा कि आपको इसके बारे में संबंधित अधिकारी जवाब देंगे। इसके बाद वह हमीरपुर के लिए रवाना हो गए। यहां पहुंचने पर गगल हवाई अड्डे के निदेशक धीरेंद्र सिंह, प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी संजय शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। काम…
गगल (कांगड़ा)। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बुधवार को गगल एयरपोर्ट में टूरिज्म और हवाई अड्डे के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरन एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। एयरपोर्ट का विस्तारीकरण इसकी अहम कड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को इस काम को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में करोड़ों की लागत से पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ और स्थापित किया जा…
कांगड़ा में बुधवार को पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। पुलिस ने इस कार्रवाई को कॉलेज रोड और तहसील चौक पर अंजाम दिया।इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों के बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग और नो पार्किंग के चालान काटे गए। पुलिस को देखकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कुछ वाहन चालक भागते भी दिखे। एक युवक बिना नंबर प्लेट बाइक चलाते पकड़ा गया। उसके पास मौके पर बाइक के कागज भी नहीं थे। पुलिस जवान उसकी बाइक को थाने ले गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे कागज दिखाकर…
शिमला। जिले के ठियोग विकास खंड की बासा पंचायत के लोअर खनीवडी गांव में बेहद दुखद हादसा हुआ है। यहां सड़क हादसे में कार सवार में एक महिला और एक युवती की मौत हो गई है। वहीं एक युवक और महिला घायल हुई है। स्थानीय पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार (सीएच 03- 3545) में चार लोग सवार थे। इनमें से दो मृत अवस्था में सिविल अस्पताल ठियोग लाए गए। उनकी शिनाख्त अर्चना (28) पुत्री दिवाकर दत्त शर्मा निवासी गांव धारवा ठियोग और अंकिता (34) पत्नी अशोक बेक्टा निवासी गांव खनीवडी के रूप में हुई है। घायलों में अशोक…
गगल (कांगड़ा)। ढगवार मिल्क प्लांट के पास चैतड़ू-शिल्ला रोड पर मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्ग पर अचानक लावारिस पशु आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है। मृतक युवक पासू गांव का बताया जा रहा है। गगल थाने के प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विदित रहे कि क्षेत्र में लावारिस पशुओं की संख्या काफी बढ़ गई। ये सड़कों पर डेरा जमाए रहते हैं और हादसों का कारण बन रहे…
गगल (कांगड़ा)। गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का सर्वे अंतिम चरण में पहुंच गया है। वहीं प्रभावितों की आपत्तियों को निपटाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है। इसके बाद राहत और पुनर्वास का कार्य जोर पकड़ेगा। फिलहाल रिलीफ एंड रि-हैबिलिटेशन के लिए सर्वे के साथ यह काम चल रहा है। प्रदेश सरकार को प्रभावित क्षेत्र की संपत्तियों एवं अन्य कुल खर्चों को लेकर रिपोर्ट दी जाएगी। प्रभावितों को राहत देने और उनके पुनर्वास की योजना तैयार कर अगली प्रक्रिया शुरू होगी। इस काम के लिए संबंधित एजेंसियां काम में जुटी हैं। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए बाउंडरी का काम पूरा…
कांगड़ा। जिले के फतेहपुर की वरुणा पंचायत में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां रंगड़ों के काटने से एक दस साल की बच्ची की मौत हो गई है। पंचायत के प्रधान पवन गुलेरिया ने कहा कि यहां दस साल की बच्ची पल्लवी पुत्री करतार सिंह का रंगड़ों ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई है। इस हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पंचायत के प्रधान और स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। गौर हो कि रंगड़ों के काटने के मामले ग्रामीण क्षेत्रों से अक्सर सामने आते रहते हैं। इससे…
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला सोमवार को यहां 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के प्रथम चरण के तहत ई-टैक्सी योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने ई-टैक्सी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की सुविधा प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट का भी आगाज किया। आवेदक इस पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में ई-टैक्सी के लिए 500 परमिट जारी किए जाएंगे, वहीं आने वाले समय में मांग के आधार पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को आय के निश्चित साधन उपलब्ध करवाने…
