- 7-8 November को मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक
- 10.74 ग्राम चिट्टे के साथ Bus में सवार 2 युवक गिरफ्तार
- टिक्कर-नावर में दर्दनाक Accident, मां-बेटे समेत 5 म*रे
- नशा तस्कर की ₹48.30 लाख की Property जब्त
- Car सवार दो युवक 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
- LSD ड्रग बरामदगी केस में दो आरोपी गिरफ्तार
- 16 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक Arrest
- हाईटेंशन Line की चपेट में आया 22 वर्षीय मजदूर, मौत
Author: admin
देहरा। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में चल रही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर काॅलेज वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में ढलियारा कॉलेज की कृतिका राणा ने 71 किलो भार वर्ग में गोल्ड जीता है। बीबीए फाइनल ईयर की छात्रा कृतिका नैहरन पुखर से हैं। उनके पिता अनिल राणा सेना में सूबेदार हैं। कॉलेज की खिलाड़ी निधि को भी 65 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल मिला है। कॉलेज के कई अन्य खिलाड़ियों को भी अपने-अपने वर्ग में मेडल मिले हैं।
कांगड़ा। विश्व दिव्यांग दिवस पर रविवार दोपहर को पुराना कांगड़ा के मसीत मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसका शुभारंभ एससीएम डीएवी कॉलेज की एनएसयूआई इकाई के पूर्व कैंपस अध्यक्ष आशीष चौधरी और ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा के अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया ने किया। गौर हो कि आशीष चौधरी अप्रिय घटना के चलते फिलहाल चलने में असमर्थ हैं। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा विशेषकर नागेश्वर मनकोटिया का इस मान-सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। नागेश्वर मनकोटिया ने आशीष चौधरी…
चंडीगढ़। 13वां राष्ट्रीय शिल्प मेला चंडीगढ़ के कलाग्राम में शुरू हो गया। इसके शुभारंभ पर मांडव्य कला मंच के कलाकारों ने हिमाचल के मंडी जिले के लोक नृत्य लुड्डी की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने बतौर शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमारा देश पूरे विश्व में विविधताओं में एकता का प्रतीक है। क्राफ्ट मेले से देश की कलाकृतियों व संगीत से पुरातन कला व संस्कारों को नव जीवन मिलता है। युवा पीढ़ी अपनी पुरातन लोक संस्कृति को भूलती जा रही है। ऐसे में युवाओं को विभिन्न राज्यों की संस्कृति और…
नीरज दीक्षित। नगरोटा बगवांबड़ोह के जद्राह गांव के पास जंगल में बंदूक के साथ भूतपूर्व सैनिक की लाश मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव जद्राह का भूतपूर्व सैनिक प्रेम प्रकाश (43) पुत्र स्वर्गीय राज कुमार वीरवार दोपहर लगभग 1:00 बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक को लेकर जंगल की तरफ गया। वह जब देर शाम घर नहीं पहुंचा तो घर वाले उसे फोन करने लगे। लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। डीएसपी अंकित शर्मा ने कहा कि देर रात लगभग 3:00 बजे घर वालों ने बड़ोह पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेम…
शिमला। पुलिस विभाग में 1226 कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे। वहीं हाइड्रोपावर पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दी गई है। ये महत्वपूर्ण फैसले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य सचिवालय में हुई प्रदेश कैबिनेट में लिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर 30 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में कुछ और प्रावधान जोड़ने को दी स्वीकृति अनाथों और समाज के वंचित वर्गों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में कुछ और प्रावधान जोड़ने को भी स्वीकृति दी गई है। नए प्रावधानों…
कांगड़ा। विभागीय अनदेखी कई बार जानलेवा साबित होती है। इसका एक और उदाहरण नेशनल हाईवे 88 पर मटौर चौक पर सामने आया है। यहां वीरवार रात एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जा गया। हादसा सड़क के किनारे टूटे पैरापिट से बने अवरोध के कारण हुआ है। हादसे का वीडियो साथ लगती दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द इस पैरापिट को हटाया जाए या फिर इसे ठीक करवाया जाए। उन्होंने…
शिमला। प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज सचिवालय में होगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट भर्ती पर हो सकता है। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। 19 दिसंबर से धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन में शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पहले हो रही वाली यह बैठक अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग का कुछ और एजेंडा भी इस बैठक में रखेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सुखाश्रय योजना के लिए जिला स्तरीय कमेटी पर फैसला करवाने का एजेंडा रख…
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में शिक्षा विभाग ने वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य विद्यासागर शर्मा रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विद्यासागर शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों का शिक्षा के साथ बहुमुखी विकास होता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जितेंद्र व राहुल प्रथम, शिवांगी एवं प्रज्वल द्वितीय और अनीता व रजनी तृतीय स्थान पर रहीं। शिक्षा विभाग के…
शिमला। प्रदेश में वीरवार को बारिश और बर्फबारी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हुई है। वहीं बारिश और बर्फबारी से शुष्क ठंड से भी निजात मिलेगी। यही नहीं, पर्यटन व्यवसाय के लिए भी यह मौसम शुभ संकेत लेकर आया है। प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम खराब रहेगा। शनिवार से मौसम साफ बताया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को प्रदेश के मध्यम एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। निचले क्षेत्रों में मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान है।…
पालमपुर। क्षेत्र के बगौड़ा में गोलीकांड हुआ है। इससे दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। दोनों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों रात को कहीं से वापस आ रहे थे कि बगौड़ा के रास्ते में अज्ञात लोगों ने पत्थर लगाकर उनकी गाड़ी रोकी। इसके वे गोलियां चला कर भाग गए। उनके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। वारदात के बारे में ज्यादा जानकारी घायलों के बयानों के बाद ही पता चलेगी। स्थानीय पुलिस का जांच अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में…
