- RS Bali बन सकते हैं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष
- दाड़ी मेला Ground में हुआ ग्रामीण स्वाद महोत्सव
- HRTC ने दिवाली को लेकर चलाईं 150 स्पेशल बसें
- चौथी पुण्यतिथि पर याद किए विकास पुरुष स्व. GS Bali
- Accident : नहीं रहे नगरोटा बगवां के व्यापारी महेंद्र
- बच्ची से Rape के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास
- जाइका Project में शामिल हुईं कांगड़ा की 2 और कूहलें
- लाइफ सपोर्ट Ambulance में होंगी 19 जीवन रक्षक सुविधाएं
Author: admin
कांगड़ा में बुधवार को पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। पुलिस ने इस कार्रवाई को कॉलेज रोड और तहसील चौक पर अंजाम दिया।इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों के बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग और नो पार्किंग के चालान काटे गए। पुलिस को देखकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कुछ वाहन चालक भागते भी दिखे। एक युवक बिना नंबर प्लेट बाइक चलाते पकड़ा गया। उसके पास मौके पर बाइक के कागज भी नहीं थे। पुलिस जवान उसकी बाइक को थाने ले गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे कागज दिखाकर…
शिमला। जिले के ठियोग विकास खंड की बासा पंचायत के लोअर खनीवडी गांव में बेहद दुखद हादसा हुआ है। यहां सड़क हादसे में कार सवार में एक महिला और एक युवती की मौत हो गई है। वहीं एक युवक और महिला घायल हुई है। स्थानीय पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार (सीएच 03- 3545) में चार लोग सवार थे। इनमें से दो मृत अवस्था में सिविल अस्पताल ठियोग लाए गए। उनकी शिनाख्त अर्चना (28) पुत्री दिवाकर दत्त शर्मा निवासी गांव धारवा ठियोग और अंकिता (34) पत्नी अशोक बेक्टा निवासी गांव खनीवडी के रूप में हुई है। घायलों में अशोक…
गगल (कांगड़ा)। ढगवार मिल्क प्लांट के पास चैतड़ू-शिल्ला रोड पर मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसा पेश आया है। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्ग पर अचानक लावारिस पशु आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है। मृतक युवक पासू गांव का बताया जा रहा है। गगल थाने के प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विदित रहे कि क्षेत्र में लावारिस पशुओं की संख्या काफी बढ़ गई। ये सड़कों पर डेरा जमाए रहते हैं और हादसों का कारण बन रहे…
गगल (कांगड़ा)। गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का सर्वे अंतिम चरण में पहुंच गया है। वहीं प्रभावितों की आपत्तियों को निपटाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है। इसके बाद राहत और पुनर्वास का कार्य जोर पकड़ेगा। फिलहाल रिलीफ एंड रि-हैबिलिटेशन के लिए सर्वे के साथ यह काम चल रहा है। प्रदेश सरकार को प्रभावित क्षेत्र की संपत्तियों एवं अन्य कुल खर्चों को लेकर रिपोर्ट दी जाएगी। प्रभावितों को राहत देने और उनके पुनर्वास की योजना तैयार कर अगली प्रक्रिया शुरू होगी। इस काम के लिए संबंधित एजेंसियां काम में जुटी हैं। एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए बाउंडरी का काम पूरा…
कांगड़ा। जिले के फतेहपुर की वरुणा पंचायत में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां रंगड़ों के काटने से एक दस साल की बच्ची की मौत हो गई है। पंचायत के प्रधान पवन गुलेरिया ने कहा कि यहां दस साल की बच्ची पल्लवी पुत्री करतार सिंह का रंगड़ों ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई है। इस हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पंचायत के प्रधान और स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। गौर हो कि रंगड़ों के काटने के मामले ग्रामीण क्षेत्रों से अक्सर सामने आते रहते हैं। इससे…
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला सोमवार को यहां 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के प्रथम चरण के तहत ई-टैक्सी योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने ई-टैक्सी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की सुविधा प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट का भी आगाज किया। आवेदक इस पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में ई-टैक्सी के लिए 500 परमिट जारी किए जाएंगे, वहीं आने वाले समय में मांग के आधार पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को आय के निश्चित साधन उपलब्ध करवाने…
नीरज दीक्षित। नगरोटा बगवांसुक्खू सरकार कर्मचारी हितैषी है। उनके हितों को सर्वोपरि मानते हुए निर्णय ले रही है। राज्य में नई सरकार के गठन के एक माह में सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इससे करीब एक लाख 36 हजार कर्मचारी लाभांवित होंगे। यह बात पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कही। वह सोमवार को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सभागार में अराजपत्रित महासंघ के स्थापना दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आरएस बाली ने कहा कि एनपीएस के तहत कर्मचारियों की केंद्र…
गगल (कांगड़ा)। नीविया होटल में विकास खंड कांगड़ा, रैत और नगरोटा बगवां के 66 निगरानी समिति सदस्यों की बैठक हुई। इसका मुख्य उद्देश्य फेडरेशन का गठन करना और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कार्य करने की योजना बनाना रहा। इस दौरान कुछ प्रश्नों के साथ एक चार्ट गतिविधि की गई। इन प्रश्नों में संगठन किस तरह काम करेगा, संगठन को चलाने के लिए क्या-क्या जरूरतें रहेगी और संगठन किन मुद्दों पर काम करेगा शामिल रहे। इन प्रश्नों के उत्तर में सभी सदस्यों ने अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और नशे, जातीय भेदभाव, घरेलू हिंसा, रसायन मुक्त खेती और सरकारी आर्थिक लाभ पर…
शिमला। प्रदेश कैबिनेट की बैठक में राज्यपाल से विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 से 23 दिसंबर तक तपोवन धर्मशाला में करवाने की सिफारिश का निर्णय लिया गया। कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। इसके अलावा बैठक में जल शक्ति विभाग में 4500 पैरा कर्मचारी, राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग में कर एवं कराधान निरीक्षक के 25 और बागवानी विभाग में बागवानी विकास अधिकारी के 10 पद भरने का निर्णय लिया गया। वहीं मोटर वाहन कर की एकमुश्त छूट के साथ पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएसएफ) में स्क्रैप किए जाने वाले पुराने वाहनों से संबंधित ब्याज और…
कांगड़ा। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में वार्षिक उत्सव के पहले दिन के कार्यक्रम में नर्सरी से चौथी कक्षा के 500 छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद नौनिहालों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में 2024 सत्र के लिए नर्सरी की एडमिशन दिसंबर माह से होगी। वहीं जनवरी से क्लासें शुरू कर दी जाएंगी, ताकि अप्रैल माह तक बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर सकें। मुख्य अतिथि अजय वालिया ने अभिभावकों…