- RS Bali बन सकते हैं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष
- दाड़ी मेला Ground में हुआ ग्रामीण स्वाद महोत्सव
- HRTC ने दिवाली को लेकर चलाईं 150 स्पेशल बसें
- चौथी पुण्यतिथि पर याद किए विकास पुरुष स्व. GS Bali
- Accident : नहीं रहे नगरोटा बगवां के व्यापारी महेंद्र
- बच्ची से Rape के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास
- जाइका Project में शामिल हुईं कांगड़ा की 2 और कूहलें
- लाइफ सपोर्ट Ambulance में होंगी 19 जीवन रक्षक सुविधाएं
Author: admin
नीरज दीक्षित। नगरोटा बगवांबड़ोह के जद्राह गांव के पास जंगल में बंदूक के साथ भूतपूर्व सैनिक की लाश मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव जद्राह का भूतपूर्व सैनिक प्रेम प्रकाश (43) पुत्र स्वर्गीय राज कुमार वीरवार दोपहर लगभग 1:00 बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक को लेकर जंगल की तरफ गया। वह जब देर शाम घर नहीं पहुंचा तो घर वाले उसे फोन करने लगे। लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। डीएसपी अंकित शर्मा ने कहा कि देर रात लगभग 3:00 बजे घर वालों ने बड़ोह पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेम…
शिमला। पुलिस विभाग में 1226 कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे। वहीं हाइड्रोपावर पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दी गई है। ये महत्वपूर्ण फैसले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य सचिवालय में हुई प्रदेश कैबिनेट में लिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पदों पर 30 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में कुछ और प्रावधान जोड़ने को दी स्वीकृति अनाथों और समाज के वंचित वर्गों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना में कुछ और प्रावधान जोड़ने को भी स्वीकृति दी गई है। नए प्रावधानों…
कांगड़ा। विभागीय अनदेखी कई बार जानलेवा साबित होती है। इसका एक और उदाहरण नेशनल हाईवे 88 पर मटौर चौक पर सामने आया है। यहां वीरवार रात एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जा गया। हादसा सड़क के किनारे टूटे पैरापिट से बने अवरोध के कारण हुआ है। हादसे का वीडियो साथ लगती दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द इस पैरापिट को हटाया जाए या फिर इसे ठीक करवाया जाए। उन्होंने…
शिमला। प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज सचिवालय में होगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट भर्ती पर हो सकता है। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। 19 दिसंबर से धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन में शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पहले हो रही वाली यह बैठक अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग का कुछ और एजेंडा भी इस बैठक में रखेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सुखाश्रय योजना के लिए जिला स्तरीय कमेटी पर फैसला करवाने का एजेंडा रख…
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में शिक्षा विभाग ने वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य विद्यासागर शर्मा रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य विद्यासागर शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों का शिक्षा के साथ बहुमुखी विकास होता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जितेंद्र व राहुल प्रथम, शिवांगी एवं प्रज्वल द्वितीय और अनीता व रजनी तृतीय स्थान पर रहीं। शिक्षा विभाग के…
शिमला। प्रदेश में वीरवार को बारिश और बर्फबारी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हुई है। वहीं बारिश और बर्फबारी से शुष्क ठंड से भी निजात मिलेगी। यही नहीं, पर्यटन व्यवसाय के लिए भी यह मौसम शुभ संकेत लेकर आया है। प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम खराब रहेगा। शनिवार से मौसम साफ बताया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को प्रदेश के मध्यम एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। निचले क्षेत्रों में मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान है।…
पालमपुर। क्षेत्र के बगौड़ा में गोलीकांड हुआ है। इससे दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। दोनों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों रात को कहीं से वापस आ रहे थे कि बगौड़ा के रास्ते में अज्ञात लोगों ने पत्थर लगाकर उनकी गाड़ी रोकी। इसके वे गोलियां चला कर भाग गए। उनके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। वारदात के बारे में ज्यादा जानकारी घायलों के बयानों के बाद ही पता चलेगी। स्थानीय पुलिस का जांच अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में…
मुंबई। राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे। बीसीसीआई ने बुधवार को यह ऐलान किया है। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी. दिलीप समेत सपोर्ट स्टाफ के अन्य सदस्यों के अनुबंध को आगे बढ़ाया गया है। बीसीसीआई ने लिखा, ‘हम भारतीय टीम के मार्गदर्शन में राहुल द्रविड़ की भूमिका की सराहना करते हैं।’ बीसीसीआई ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि राहुल द्रविड़ का अनुबंध कितने समय का होगा। राहुल द्रविड़ का अनुबंध समाप्त हो गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ से विचार-विमर्श किया था। राहुल द्रविड़ ने कार्यकाल…
कांगड़ा। कछियारी में बुधवार सुबह पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी है। कांगड़ा पुलिस की टीम के एएसआई अरुण कौशल, हेड कांस्टेबल हरीश सैन, रजनीश और सिपाही दीपक ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कार से करीब 13 पेटी देसी शराब पकड़ी है। डीएसपी अंकित शर्मा ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध शराब लाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कछियारी के पास नाकेबंदी की। इस दाैरान कार काे तलाशी के राेका ताे उसमें से 13 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आराेपी अश्वनी कुमार (46)…
धर्मशाला। वन विभाग में वन मित्र शामिल किए जा रहे हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू हो रही है। मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला विक्रम इलावर्सन ने कहा कि राज्य सरकार की वन मित्र योजना के तहत वन मित्रों को वन विभाग में शामिल करने के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू हो रही है। आवेदन पत्र भरकर जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। जनजातीय और दूरवर्ती क्षेत्रों के लिए अंतिम तिथि 15 जनवरी तय की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार वन विभाग की वेबसाइट अथवा अपने निकटतम वन परिक्षेत्राधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र…