शिमला। पुलिस थाना पश्चिम शिमला की टीम ने चंडीगढ़ से रोहड़ू जा रही बस (Bus) में सवार दो युवकों (Youth) के कब्जे से 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
दोनों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है। पुलिस (Police) टीम (Team) ने शोघी पुलिस चौकी के पास गश्त एवं चेकिंग के दौरान चंडीगढ़ से रोहड़ू की ओर जा रही बस की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बस में सवार दो युवकों के कब्जे से नशे की खेप बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान नितीश (18) निवासी बस्ती जोधेवाल नजदीक समराला चौक जिला लुधियाना (पंजाब) और यश टांडा (19) निवासी घुमन एन्क्लेव मेहरबान जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना पश्चिम शिमला में केस (Case) दर्ज किया है।

