शिमला के टिक्कर-नावर क्षेत्र के दरोटी गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे (Accident) में पांच लोगों की मौत (Death) हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल (Injured) हुआ है। मृतकों में मां-बेटे (Mother-Son) सहित तीन नेपाली नागरिक शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतकों की शिनाख्त कुशल पुत्र प्रमोद, कल्पना देवी पत्नी प्रमोद निवासी दरोटी गांव और नेपाली नागरिक निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम के रूप में हुई है।
हादसे में घायल एक नेपाली मजदूर को गंभीर हालत में उपचार के लिए शिमला रेफर किया गया है। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम छा गया। एक ही दुर्घटना में पांच लोगों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएम सुक्खू सहित स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
तहसीलदार टिक्कर प्रियंजली और नायब तहसीलदार मेहर सिंह फिष्टा ने बताया कि मृ*तकों के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 15-15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी की गई है।

