- चुनावी आहट : Himachal में 3,616 हुई पंचायतों की संख्या
- School की अध्यापिका ने प्रवक्ता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
- Bus की चपेट में आई बाइक; युवक की मौत, युवती घायल
- पौना किलो चरस के साथ हरियाणा के 2 युवक Arrest
- दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की Death
- Dehra : नवजात शिशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
- Marriage का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
- Murder कर शव नदी के किनारे फेंका
Author: ravinder
शिमला। हिमाचल (Himachal) में पंचायतों की संख्या 3,616 हो गई है। प्रदेश में 39 नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना (Notification) पंचायती राज विभाग (Dipartment) ने जारी कर दी है। यह प्रदेश सरकार का ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है। नई पंचायतों के गठन से प्रदेश में अब पंचायतों की कुल संख्या 3,577 से बढ़कर 3,616 हो गई है। हालांकि मंडी जिले की एक प्रस्तावित पंचायत में तकनीकी कारणों से अभी मामला लंबित है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक सप्ताह में इन नई पंचायतों का पुनर्सीमांकन (Delimitation) कार्य पूरा कर…
पांवटा साहिब के पुलिस थाना पुरुवाला के तहत एक स्कूल (School) की अध्यापिका (Teacher) ने सहकर्मी पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस (Police) थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि स्कूल में कार्यरत प्रवक्ता लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। वह उनके साथ छेड़छाड़ करता रहा है और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है। बह कई बार मिलने पर उनके शरीर को अनुचित तरीके से छूता रहा। शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर आरोपी ने कहा कि तुम मेरा कुछ…
देहरा। टूरिस्ट बस (Bus) की चपेट में आने से बाइक (Bike) सवार युवक (Youth) की मौत (Death) हो गई है। वहीं युवती गंभीर रूप से घायल (Injured) हुई है। यह दर्दनाक हादसा (Accident) एनएच-503 पर देहरा के 132 केवी सब स्टेशन के पास हुआ है। हादसा देहरा के हनुमान चौक से कांगड़ा मार्ग की ओर जाते समय हुआ है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी एक नई टूरिस्ट बस सोलन से ज्वालामुखी मंदिर दर्शन के बाद मां बगलामुखी मंदिर जा रही थी। इस दौरान कांगड़ा की ओर से आ रही बाइक बस की चपेट में आ गई। बस के ड्राइवर…
बिलासपुर। जिले में पौना किलो चरस के साथ हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार (Arrest) किए गए हैं। पुलिस (Police) थाना घुमारवीं की टीम (Team) ने यह कार्रवाई बलोह टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी के दौरान की है। मिली जानकारी के मुताबिक घुमारवीं पुलिस ने बलोह टोल प्लाजा के पास नाका लगाया था। इस दौरान बिलासपुर आने-जाने वाले वाहनों की रूटीन चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मंडी की ओर से आ रही एक कार को संदेह के आधार पर रोका। पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो कार से 949 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत चरस…
देहरा क्षेत्र में मंगलवार को एनएच-03 पर चामुखा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे (Accident) में दो महिलाओं की मौत (Death) हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें दो मासूम बच्चे शामिल हैं। चामुखा में HRTC बस और कार की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों को कड़ी…
देहरा। पुलिस जिला देहरा (Dehra) के अंतर्गत संसारपुर टैरेस पुलिस (Police) ने गोद लेने के नाम पर नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पंजाब आधारित नेटवर्क से जुड़े मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। मामले की शुरुआत 17 फरवरी, 2026 को हुई, जब रोहित राणा ने थाना संसारपुर टैरेस में शिकायत दर्ज करवाई कि दीपक आनंद नामक व्यक्ति ने नवजात शिशु को गोद दिलाने के नाम पर उससे ₹23,500 की ठगे हैं। शिकायत के आधार पर थाना संसारपुर टैरेस में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान…
कुल्लू। यहां एक युवती ने युवक (Youth) पर शादी (Marriage) का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती ने इस संबंध में महिला थाना कुल्लू में केस दर्ज करवाया है। युवती ने पुलिस (Police) को दी शिकायत में कहा है कि साल 2014 में उसकी दोस्ती मनाली क्षेत्र के युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इसके बाद बात शादी तक पहुंच गई, लेकिन वर्ष 2020 में युवक ने उससे बाद करनी बंद कर दी। वर्ष 2023 में फिर से युवक ने उसे शादी का झांसा देकर मिलना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक ने…
शिमला। जिले के रोहड़ू क्षेत्र में नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या (Murder) कर शव (Dead body) नदी (River) के किनारे फेंकने का मामला (Case) सामने आया है। पुलिस (Police) ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वारदात शिमला की चिड़गांव की उपतहसील जांगला के बडियारा में हुई है। मृतक की शिनाख्त सेती राम (46 के रूप में हुई है। वह स्थानीय स्तर पर मजदूरी का काम करता था। सेती राम को गत शाम कुछ नेपाली साथियों के साथ बडियारा में शराब पीते हुए देखा गया था। आशंका जताई जा…
चंबा। जिले के मैहला के लोथल गांव में व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या (Murder) कर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। इस दिल दहला देने वाली वारदात के सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतकों की शिनाख्त सरवन पुत्र तानी और उनकी पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार इस दंपत्ति की तीन संतानें हैं। इनमें दो बेटियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। वहीं बेटा नाबालिग है, जो माता-पिता के साथ ही रहता था। इस वारदात ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है। स्थानीय लोग और रिश्तेदार शोक में…
शाहपुर। राज्य स्तरीय (State leval) छात्र एवं छात्रा वॉलीबॉल (Volleyball) प्रतियोगिता 23 से 25 फरवरी तक शाहपुर में आयोजित की जाएगी। इसका आयोजन हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल संघ करेगा। यह जानकारी जिला वॉलीबॉल संघ कांगड़ा के प्रधान कमल शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी जिला की U-21 बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें भाग लेंगी। जिला कांगड़ा की टीम (Team) चयन हेतु जिला कांगड़ा संघ ने ट्रायल रखा है। यह ट्रायल 19 फरवरी को शाहपुर के कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल व हारसी तहसील जयसिंहपुर दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रातः…
