कुल्लू। यहां एक युवती ने युवक (Youth) पर शादी (Marriage) का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती ने इस संबंध में महिला थाना कुल्लू में केस दर्ज करवाया है।
युवती ने पुलिस (Police) को दी शिकायत में कहा है कि साल 2014 में उसकी दोस्ती मनाली क्षेत्र के युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इसके बाद बात शादी तक पहुंच गई, लेकिन वर्ष 2020 में युवक ने उससे बाद करनी बंद कर दी।
वर्ष 2023 में फिर से युवक ने उसे शादी का झांसा देकर मिलना शुरू कर दिया। इसके बाद युवक ने युवती को शादी का प्रस्ताव देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 18 जनवरी, 2026 से 23 जनवरी तक मनाली के एक होटल में युवक ने उसके साथ फिर गलत काम किया और उसके बाद से अब युवक ने फोन उठाना बंद कर दिया है।
इससे परेशान होकर अब युवती ने पुलिस थाने में जाकर युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार गलत काम करने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने बताया कि इस तरह मामला सामने आया है। इसमें ठोस कार्रवाई कर दोषी को सजा दिलाई जाएगी।

