शिमला। जिले के रोहड़ू क्षेत्र में नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या (Murder) कर शव (Dead body) नदी (River) के किनारे फेंकने का मामला (Case) सामने आया है। पुलिस (Police) ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वारदात शिमला की चिड़गांव की उपतहसील जांगला के बडियारा में हुई है। मृतक की शिनाख्त सेती राम (46 के रूप में हुई है। वह स्थानीय स्तर पर मजदूरी का काम करता था। सेती राम को गत शाम कुछ नेपाली साथियों के साथ बडियारा में शराब पीते हुए देखा गया था।
आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में हुए विवाद के बाद उसके साथियों ने ही हत्या की कर सबूत छिपाने के लिए शव को पब्बर नदी किनारे फेंककर फरार हो गए। सुबह व्यक्ति का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के साथ आखिरी बार देखे गए दो संदिग्ध व्यक्तियों की पुलिस तलाश कर रही है। गौर हो कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले चंबा में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली है।

