देहरा क्षेत्र में मंगलवार को एनएच-03 पर चामुखा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे (Accident) में दो महिलाओं की मौत (Death) हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें दो मासूम बच्चे शामिल हैं। चामुखा में HRTC बस और कार की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई।
इससे कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। टक्कर से जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़। कार में छह लोग सवार थे।
हादसे में चामुखा निवासी शशि बाला (35) पत्नी राकेश कुमार और सोमा देवी (60) पत्नी भूरि सिंह की मौत हुई है। राकेश कुमार (37), उनके दो बच्चे रुद्रांश (11) और उर्वशी (6) और विजय कुमार (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले नादौन सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

