बिलासपुर। जिले में पौना किलो चरस के साथ हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार (Arrest) किए गए हैं। पुलिस (Police) थाना घुमारवीं की टीम (Team) ने यह कार्रवाई बलोह टोल प्लाजा के पास नाकेबंदी के दौरान की है।
मिली जानकारी के मुताबिक घुमारवीं पुलिस ने बलोह टोल प्लाजा के पास नाका लगाया था। इस दौरान बिलासपुर आने-जाने वाले वाहनों की रूटीन चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने मंडी की ओर से आ रही एक कार को संदेह के आधार पर रोका।
पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो कार से 949 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत चरस को जब्त कर कार में सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों युवक हरियाणा के गोहाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि वे यह चरस कहां से लेकर आए थे और कहां इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस नशा माफियाओं के नेटवर्क को तोड़ने के लिए केस की गहनता से छानबीन कर रही है। नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए इस तरह की कार्रवाइयों जारी रहेंगी।

