- 24 जून को 656 अस्थायी Drivers की होगी भर्ती
- ₹137 करोड़ से बढ़ेगी चेलचौक-जंजैहली Road की चौड़ाई
- Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत
- आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)
- Sad : छत से गिरकर 4 साल के बच्चे की मौत
- नूरपुर Police ने लकड़ी से लदे सात वाहन लिए कब्जे में
- खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death
- 4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार
Author: admin
नादौन। विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले अनीश कुमार को युवा कांग्रेस ने नई जिम्मेदारी दी है। उन्हें सुजानपूर विधानसभा क्षेत्र का को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है। अनीश कुमार ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी विनीत कंबोज, प्रदेश प्रभारी योगेश हांडा, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोंटी संधू एवं हमीरपुर लोकसभा के प्रभारी रजनीश मेहता का आभार जताया है। अनीश ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाएंगे एवं आने वाले समय में युवा कांग्रेस को और मजबूत बनाएंगे।
एएम नाथ। चंबाजिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक कार गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक महिला जख्मी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम कार एचपी 52A-0493 ढकोग-तरेला-बन्नी मार्ग पर ढकोग से करीब 2 किलोमीटर दूर तरेला मोड के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है। कार में चार लोग सवार थे हादसे के दौरान कार में चार लोग सवार थे।…
कांगड़ा। ललेहड़ पंचायत में सोमवार को प्रवासी बच्ची (13) ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसाार बच्ची ने अपने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर जान दी है। वह ललेहड़ में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। शव सबसे पहले मकान मालिक ने देखा उसके शव काे सबसे पहले मकान मालिक ने देखा और इसकी सूचना पुलिस थाना कांगड़ा काे दी। कांगड़ा पुलिस की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पिता की कई साल पूर्व हो चुकी है…
रेणुका जी। थाना क्षेत्र रेणुका जी के तहत पड़ते ददाहू में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक कार के खाई में गिरने से मासूम बच्चे की मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। कार में पांच लोग सवार थे। हादसा रविवार देर शाम रेणुका जी-चांदनी मार्ग पर हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार ददाहू से चांदनी की ओर जा रही थी। इस दौरान चांदनी पहुंचने से पहले हलांह नाले के पास करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अढ़ाई साल के मासूम बच्चे अंशुल की मौत हो गई।…
नूरपुर। अमनी क्षेत्र में एक कार से करीब एक किलो चरस बरामद हुई है। नूरपुर पुलिस ने इस संबंध में कार सवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शाम लाल पुत्र शुनका राम निवासी जिल्हन (मंडी) के रूप में हुई है। पुलिस ने चरस और कार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने कहा कि शनिवार देर शाम को पुलिस ने अमनी में नाकेबंदी की थी। इस दौरान एक कार को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान कार से 1.043 ग्राम चरस…
राकेश सेनी। नादौनशहर की समस्याओं को लेकर शहरवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल अजय कुमार सोंधी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से बगलामुखी मंदिर में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में सुक्खू को अवगत करवाया। उन्होंने शहर में 24 घंटे पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि नादौन में चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करके जनता को समर्पित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पर्यटन विभाग द्वारा मां…
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर 15 जनवरी को ग्राम सभा में जन सुनवाई होगी। यह जानकारी प्रशासक पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने दी है। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा तहसील कांगड़ा एवं तहसील शाहपुर में स्थित गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी अधिसूचना भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 11 के तहत 10 जुलाई, 2023 को राजपत्र में घोषित की गई थी। इसे समाचार पत्रों में 21 जुलाई, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसके अनुसार अतिरिक्त जिला…
कांगड़ा। प्रदेश के विभिन्न आउटसोर्स कर्मचारी प्रतिनिधियों और जिला अध्यक्षों ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों को लेकर राजपूत महासभा हॉल कांगड़ा में बैठक की। इसमें प्रदेश के करीब 200 आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी में जरूरत के मुताबिक फेरबदल करना व विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखना था। प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष यूनस अख्तर बनाए इस दौरान सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष यूनस अख्तर, उपाध्यक्ष यशु मेहता, महासचिव राजेश, कोषाध्यक्ष तजेंदर व देश…
देहरा। उपमंडल के लोअर सुनहेत के फेरा के साथ लगते जंगल में शिकार के दौरान गोली लगने से युवक की मौत हो गई थी। मृतक विजय कुमार निवासी सलांगड़ी (सुहीं) के भाई विनोद कुमार ने उसके साथ गए प्रवीन कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। क्या कहना है मृतक के भाई का विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी की उसके भाई से पुरानी रंजिश थी। करीब 6 माह पूर्व दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी शिकार के लिए मृतक को ले गया और मौका पाकर गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।…
