- 7-8 November को मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक
- 10.74 ग्राम चिट्टे के साथ Bus में सवार 2 युवक गिरफ्तार
- टिक्कर-नावर में दर्दनाक Accident, मां-बेटे समेत 5 म*रे
- नशा तस्कर की ₹48.30 लाख की Property जब्त
- Car सवार दो युवक 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
- LSD ड्रग बरामदगी केस में दो आरोपी गिरफ्तार
- 16 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक Arrest
- हाईटेंशन Line की चपेट में आया 22 वर्षीय मजदूर, मौत
Author: admin
राकेश सेनी। नादौनशहर की समस्याओं को लेकर शहरवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल अजय कुमार सोंधी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से बगलामुखी मंदिर में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों के बारे में सुक्खू को अवगत करवाया। उन्होंने शहर में 24 घंटे पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि नादौन में चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करके जनता को समर्पित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पर्यटन विभाग द्वारा मां…
धर्मशाला। गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर 15 जनवरी को ग्राम सभा में जन सुनवाई होगी। यह जानकारी प्रशासक पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने दी है। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा तहसील कांगड़ा एवं तहसील शाहपुर में स्थित गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी अधिसूचना भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 11 के तहत 10 जुलाई, 2023 को राजपत्र में घोषित की गई थी। इसे समाचार पत्रों में 21 जुलाई, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसके अनुसार अतिरिक्त जिला…
कांगड़ा। प्रदेश के विभिन्न आउटसोर्स कर्मचारी प्रतिनिधियों और जिला अध्यक्षों ने आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों को लेकर राजपूत महासभा हॉल कांगड़ा में बैठक की। इसमें प्रदेश के करीब 200 आउटसोर्स कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी में जरूरत के मुताबिक फेरबदल करना व विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखना था। प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष यूनस अख्तर बनाए इस दौरान सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष यूनस अख्तर, उपाध्यक्ष यशु मेहता, महासचिव राजेश, कोषाध्यक्ष तजेंदर व देश…
देहरा। उपमंडल के लोअर सुनहेत के फेरा के साथ लगते जंगल में शिकार के दौरान गोली लगने से युवक की मौत हो गई थी। मृतक विजय कुमार निवासी सलांगड़ी (सुहीं) के भाई विनोद कुमार ने उसके साथ गए प्रवीन कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। क्या कहना है मृतक के भाई का विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी की उसके भाई से पुरानी रंजिश थी। करीब 6 माह पूर्व दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी शिकार के लिए मृतक को ले गया और मौका पाकर गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।…
शाहपुर। रक्कड़ का बाग में रविवार को युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूटा। उन्होंने चंबी-धर्मशाला मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पत्नी के बुलाने के बाद घर आए पुलिस कर्मियों द्वारा पिटाई के बाद युवक ने आत्महत्या की है। ग्रामीण विधायक केवल सिंह पठानिया और एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के मामले की निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद माने। करीब दो घंटे मार्ग बंद रहा। इससे लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मरने से पहले दिए युवक के बयान के बाद पत्नी को हिरासत में लिया है। युवक…
Una Fire in Slums
बैजनाथ। क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दुखद हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बैजनाथ से करीब 5 किलोमीटर दूर भट्टू में एक ट्रैक्टर पलट गया है। इससे लघुं निवासी विजय मैहरा पुत्र हेमराज की मौत हो गई है। विजय मेहरा भट्टू से बैजनाथ आ रहा था कि रास्ते में उसका ट्रैक्टर पलट गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में बैजनाथ अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़े: लोक गायक इशांत भारद्वाज का गाना नौ लक्खा हार…
शाहपुर। लोक गायक इशांत भारद्वाज का गाना नौ लक्खा हार रिलीज हो गया है। गाना उनके अपने यूट्यूब चैनल इशांत भारद्वाज ऑफिशियल पर रिलीज हुआ। इसको इशांत भारद्वाज ने खुद कंपोज किया है। इसे सीपी स्टूडियो शाहपुर के निर्देशक शुभम शर्मा ने म्यूजिक दिया है। शूटिंग कांगड़ा और पालमपुर की हसीन वादियों में हुई है इस गाने को संदीप कपूर और इशांत भारद्वाज ने लिखा है। वहीं फिल्मांकन त्रिनेत्र हाउस के एमडी भरत भूरिया और उनकी टीम ने किया है। शूटिंग कांगड़ा के जयंती रोड और पालमपुर की हसीन वादियों में हुई है। आर्यन राजपूत और दिव्य ज्योति मुख्य कलाकार हैं।…
शाहपुर। राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में शुक्रवार को परामर्श प्रकोष्ठ समिति, सड़क सुरक्षा क्लब और वाणिज्य समिति ने व्याख्यान करवाया गया। इसके मुख्यतिथि एसडीएम शाहपुर करतार चंद मौजूद रहे। वरिष्ठ सह आचार्य प्रो. सुरेंदर कुमार ने उनका स्वागत किया। ‘विद्यार्थी स्मार्ट वर्क से सफलता प्राप्त कर सकते हैं’ मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों का रोजगार सृजन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सड़क सुरक्षा और नशे से बचाव पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्मार्ट वर्क से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थी मेहनत तो करते हैं, लेकिन उन्हें लगन, अच्छी सोच व निरंतरता की जरूरत है। नशे के दुष्प्रभाव पर उन्होंने कहा…
राकेश सोनी। नादौनप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निदेशक शम्मी सोनी ने कूड़ा निष्पादन केंद्र नादौन का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन के साथ यहां लगी अलग-अलग मशीनों की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी लेकर उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मशीन द्वारा कूड़ा निष्पादन के बाद तैयार की जा रही खाद से संबंधित संयंत्र के बारे में भी जाना। सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कहा उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन को निर्देश दिए कि इस स्थल के आसपास साफ-सफाई विशेष ध्यान रखें, ताकि आसपास के ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने शहर में भी सफाई व्यवस्था…
