नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को दो लोग लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन में आ गए और टियर गैस के कैनिस्टर खोल दिए। लोकसभा के सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि दोनों कुछ नारे लगा रहे थे। यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। आज के दिन (13 दिसंबर) साल 2001 को संसद पर हमला हुआ था।
आरोपियों को गिरफ्तार लिया गया है। वहीं संसद के बाहर से एक महिला को भी डिटेन किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। सांसद दानिश अली ने कहा कि सदन में कूदने वाले युवक एक सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे। सांसदों ने दोनों युवकों की पकड़कर पिटाई की। इसके बाद दोनों को सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया गया।
यह भी पढ़े: वर्षा बाधित मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हराया