- चलती गाड़ी पर गिरा पेड़; 4 शिक्षिकाओं की Death, 3 जख्मी
- ढोह के Air कमोडोर भूपेंद्र कंवर बने एयर वाइस मार्शल
- धार्मिक कार्यक्रम में Firing, महिला की मौत
- कुमारसैन में 5.652 KG चरस के साथ युवक गिरफ्तार
- जुब्बल में शराब तस्करी का भंडाफोड़, दो Arrest
- मनाली Police ने सुलझाई वाहन चोरी की गुत्थी
- युवती से किया Rape, ₹ 50 हजार भी लिए
- शाह नहर का Office मंडी से फतेहपुर में पुनः होगा स्थापित
Author: admin
एएम नाथ। चंबा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चक्की-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के तहत चंबा से भरमौर मार्ग पर भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया।कुलदीप सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की विद्युत परियोजना चमेरा द्वितीय के बांध परिसर बग्गा के साथ व लोथल गांव के पास उच्च मार्ग के भारी भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हिस्से के स्थाई समाधान को लेकर राष्ट्रीय जल विद्युत निगम एवं लोक निर्माण विभाग की उच्च मार्ग इकाई के अधिकारियों को आरसीसी तकनीक के आधार पर सड़क निर्माण के आदेश दिए।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारी बारिश एवं बादल फटने की…
एएम नाथ। चंबाभरमौर से पांगी की तरफ जा रही करीब 150 भेड़-बकरियां हिम-स्खलन से दब गई हैं। वहीं 50 से अधिक भेड़-बकरियों के घायल होने की सूचना है। पीड़ित भेड़पालकों के रिश्तेदार ने भरमौर प्रशासन को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर राजस्व विभाग की एक टीम रवाना की गई है। जानकारी के अनुसार भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत उल्लांसा के प्रीतम चंद पुत्र मनख गांव सतनाला डाकघर उल्लांसा, उत्तम चंद पुत्र मनख गांव सतनाला डाक घर उल्लांसा, भूपिंद्र पुत्र बेहमी गांव व डाकघर उल्लांसा तथा जग्गो पुत्र मांगनू राम पंचायत टिकरी भटियात के भेड़पालक अपनी भेड़-बकरियों के…
शिमला। प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारियों की सेवाएं 30 सिंतबर, 2023 तक बढ़ा दी गईं। राज्य सरकार के इस फैसले से 1844 स्वास्थ्य कर्मियों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कोविड-19 महामारी के समय विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स पर स्टाफ नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित अन्य श्रेणियों के 1844 कर्मचारी भर्ती किए गए थे। इनकी सेवा अवधि 30 जून को समाप्त हो रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस अवधि को 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।…
केलांग। गेमूर के समीप मनाली लेह हाईवे पर खाई में गिरने से बीआरओ के एक कामगार की मौत हो गई है। ब्लॉक समिति अध्यक्ष टशी सोनम की सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। गेमूर पटवार वृत्त के राजस्व अधिकारी संजू ने बताया कि सड़क संगठन में तैनात बहादुर सिंह केलांग के पास मनाली लेह हाईवे में अजंगलुपा नामक जगह से शनिवार देर रात नीचे गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि…
संजय वर्मा। मसरेहड़ मंदल पंचायत की ग्राम सभा की बैठक प्रधान रणजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। पंचायत उपप्रधान राकेश चौधरी ने बताया कि बैठक में 200 परिवारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।उन्होंने बताया कि पंचायत में किन्नरों किसी खुशी के मौके पर बधाई 1100 रुपये देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा स्कूल के निचले ग्राउंड और शिव मंदिर के पास बाले ग्राउंड के पास खड्ड व सड़क किनारे अगर कोई कूड़ा फेंकता पकड़ा गया तो उससे कम 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि…
एएम नाथ। चंबामणिमहेश यात्रा पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। बारिश के कारण मार्गों के जगह-जगह अवरुद्ध होने के चलते यह फैसला लिया है। प्रशासन ने इस संबंध में जगह-जगह बोर्ड लगा दिए हैं। प्रशासन ने कहा है कि सडक़ मार्गों के बहाल होने के उपरांत ही यात्रा पर श्रद्धालुओं के जाने की अनुमति होगी। गत दिनों हुई भारी बारिश के बीच मणिमहेश डल झील की ओर निकले अस्सी से अधिक यात्री बीच राह में फंस गए थे, जिन्हें प्रशासन ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के बाद इन्हें अपने-अपने घरों की ओर भी भेज दिया था। पता…
एएम नाथ। चंबाप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाए। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, ऊर्जा पेयजल, सिंचाई तथा शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर बल दिया जा रहा है। साथ में यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचे। वह ग्राम पंचायत हटली में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा…
संजय वर्मा। धर्मशाला गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गई है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि इसके तहत ग्रामीण अब अपनी आपत्तियां लिखित तौर पर साठ दिन के भीतर मिनी सचिवालय कांगड़ा में कमरा नंबर 214 में दर्ज करवा सकते हैं। इन आपत्तियों का पंद्रह दिन के भीतर निपटारा भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों की किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। इसके लिए प्रशासनिक तौर पर पूरी तैयारी की गई है। भू-अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए मंडलायुक्त कांगड़ा को आयुक्त,…
