Close Menu
    What's Hot

    टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest

    November 27, 2026

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    November 26, 2026

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest
    • IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत
    • 11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • 6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • Mala Bhagti ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया प्रदेश का नाम
    • High Court ने गगल एयरपोर्ट के प्रभावितों की याचिका की खारिज
    • #Sad : लडभड़ोल में खाई में गिरी कार, 6 युवकों की मौ*त
    • Chamba के चरस तस्कर को लुधियाना में 10 साल की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, November 29
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुलदीप सिंह पठानिया ने एनएचपीसी को आरसीसी तकनीक से सड़क बनाने के दिए निर्देश
    हिमाचल प्रदेश

    कुलदीप सिंह पठानिया ने एनएचपीसी को आरसीसी तकनीक से सड़क बनाने के दिए निर्देश

    adminBy adminJuly 17, 2023Updated:September 17, 202331 Views2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    एएम नाथ। चंबा
    विधानसभा
    अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चक्की-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के तहत चंबा से भरमौर मार्ग पर भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया।
    कुलदीप सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की विद्युत परियोजना चमेरा द्वितीय के बांध परिसर बग्गा के साथ व लोथल गांव के पास उच्च मार्ग के भारी भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हिस्से के स्थाई समाधान को लेकर राष्ट्रीय जल विद्युत निगम एवं लोक निर्माण विभाग की उच्च मार्ग इकाई के अधिकारियों को आरसीसी तकनीक के आधार पर सड़क निर्माण के आदेश दिए।
    विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं से संपूर्ण प्रदेश में सरकारी और गैर सरकारी अवसंरचनाओं को काफी क्षति पहुंची है। इस प्राकृतिक आपदा से पूरे प्रदेश में अब तक 4 हजार करोड़ से ज्यादा का प्रारंभिक तौर पर नुकसान का आकलन किया गया है।
    उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार एक उचित व्यवस्था बनाकर प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करेगी। 
    भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से ज़िला में विभिन्न विभागीय परिसंपत्तियों एवं परियोजनाओं के अंतर्गत सड़क सुविधा, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति की पुनर बहाली को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना भी की।
    उन्होंने उपायुक्त को ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को भी कहा।
    इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष को चंबा से लेकर भरमौर तक विभिन्न स्थानों पर लोगों ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को लेकर अपने मांग पत्र एवं शिकायतें सौंप कर शीघ्र समाधान का आग्रह किया।
    इस दौरान विधायक डॉ. जनक राज, उपायुक्त अपूर्व देवगन, जिला परिषद सदस्य व निदेशक हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ललित ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अनिल शर्मा, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के निदेशक सुरजीत भरमौरी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर, अधिशासी अभियंता एनएच संजीव महाजन, एनएचपीसी से प्रबंधक उमेश नंद, दिनेश त्यागी, अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    कांगड़ा चंबा हिमाचल प्रदेश
    Previous Articleकाली छो के पास हिम-स्खलन, 4 भेड़पालकों की 150 भेड़-बकरियां बर्फ में दबीं
    Next Article बादल फटने से गाड़ी में सोए युवक की गई जान; 3 जख्मी, 10 वाहन क्षतिग्रस्त
    admin

    Related Posts

    टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest

    November 27, 2026

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    November 26, 2026

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,610

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,775

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,149

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,102
    Don't Miss
    सोलन

    टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest

    By ravinderNovember 27, 2026101 Min Read

    सोलन पुलिस (Police) की SIU टीम ने धर्मपुर में एक टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा…

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    November 26, 2026

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026

    6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest

    November 27, 2026

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    November 26, 2026

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,610

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,775

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,149
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.