Author: admin

नीरज दीक्षित। नगरोटा बगवांसुक्खू सरकार कर्मचारी हितैषी है। उनके हितों को सर्वोपरि मानते हुए निर्णय ले रही है। राज्य में नई सरकार के गठन के एक माह में सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इससे करीब एक लाख 36 हजार कर्मचारी लाभांवित होंगे। यह बात पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कही। वह सोमवार को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सभागार में अराजपत्रित महासंघ के स्थापना दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आरएस बाली ने कहा कि एनपीएस के तहत कर्मचारियों की केंद्र…

Read More

गगल (कांगड़ा)। नीविया होटल में विकास खंड कांगड़ा, रैत और नगरोटा बगवां के 66 निगरानी समिति सदस्यों की बैठक हुई। इसका मुख्य उद्देश्य फेडरेशन का गठन करना और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर कार्य करने की योजना बनाना रहा। इस दौरान कुछ प्रश्नों के साथ एक चार्ट गतिविधि की गई। इन प्रश्नों में संगठन किस तरह काम करेगा, संगठन को चलाने के लिए क्या-क्या जरूरतें रहेगी और संगठन किन मुद्दों पर काम करेगा शामिल रहे। इन प्रश्नों के उत्तर में सभी सदस्यों ने अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और नशे, जातीय भेदभाव, घरेलू हिंसा, रसायन मुक्त खेती और सरकारी आर्थिक लाभ पर…

Read More

शिमला। प्रदेश कैबिनेट की बैठक में राज्यपाल से विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 से 23 दिसंबर तक तपोवन धर्मशाला में करवाने की सिफारिश का निर्णय लिया गया। कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। इसके अलावा बैठक में जल शक्ति विभाग में 4500 पैरा कर्मचारी, राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग में कर एवं कराधान निरीक्षक के 25 और बागवानी विभाग में बागवानी विकास अधिकारी के 10 पद भरने का निर्णय लिया गया। वहीं मोटर वाहन कर की एकमुश्त छूट के साथ पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएसएफ) में स्क्रैप किए जाने वाले पुराने वाहनों से संबंधित ब्याज और…

Read More

कांगड़ा। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में वार्षिक उत्सव के पहले दिन के कार्यक्रम में नर्सरी से चौथी कक्षा के 500 छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद नौनिहालों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में 2024 सत्र के लिए नर्सरी की एडमिशन दिसंबर माह से होगी। वहीं जनवरी से क्लासें शुरू कर दी जाएंगी, ताकि अप्रैल माह तक बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर सकें। मुख्य अतिथि अजय वालिया ने अभिभावकों…

Read More

शिमला। प्रदेश कैबिनेट की बैठक शनिवार दोपहर 12:00 बजे राज्य सचिवालय में होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली एम्स से लौटने के बाद यह पहली बैठक है। ऐसे में इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। सुक्खू सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई सुधार करने जा रही है। इसी कड़ी में एक कदम यह भी उठाया जा रहा है कि अब पहली कक्षा में छह साल आयु के बच्चे को ही प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षा विभाग की रिव्यू मीटिंग में ये निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। यही नहीं, यह मामला कैबिनेट में…

Read More

शिमला। राज्य के 2050 शिक्षण संस्थान चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे। साल 2026-2027 तक प्रदेश की प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की 2050 पाठशालाओं को मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाने का लक्ष्य है। यह जानकारी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दी। अगले शैक्षणिक सत्र से ये संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। उन्होंने 31 दिसंबर, 2023 तक इनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए व्यापक सुधार करने की दिशा में आगे…

Read More

मंडी। जिले की सिराज घाटी के जंजैहली के मझाखल गांव में भीषण अग्निकांड पेश आया है। इस अग्निकांड में एक मकान जल गया है। वहीं दो अन्य मकान आग की चपेट में आए हैं। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समाचार लिखने जाने तक नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका था। हालांकि आग से घर के साथ अंदर रखा सारा सामान भी जल गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Read More

गगल (कांगड़ा)। गगल में धर्मशाला रोड पर शुक्रवार सुबह दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में महिला सहित चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। यही नहीं, एक कार का चालक फंस गया था। उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गगल थाने के प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

Read More

नगरोटा बगवां। विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां की बड़ोह तहसील के सुन्नी गांव के मोहित चौधरी इंडियन कोस्ट गार्ड में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। वह केरल में सेवाएं देंगे। पूर्व सूबेदार राजू राम चौधरी के घर वर्ष 2001 में जन्मे मोहित चौधरी ने अपनी प्राइमरी शिक्षा आदर्श पब्लिक स्कूल सुन्नी से पूरी की। इसके बाद जमा दो तक की शिक्षा हिमालयन पब्लिक स्कूल नगरोटा बगवां से प्राप्त की। वहीं उच्च शिक्षा एमसीएम डीएवी कांगड़ा से पूरी की। वह पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहे हैं। मोहित चौधरी ने कड़ी मेहनत से अपने दादा डलकू राम, दादी गीता देवी, माता सुदेश चौधरी, पिता…

Read More

मुंबई। भारत बुधवार को विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया। वानखड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया। इस तरह विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का हिसाब किया चुकता कर लिया। यह विश्व कप के किसी नॉक आउट मुकाबले में भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत है। वहीं वर्ल्ड कप 2023 में भारत की लगातार दसवीं जीत है। इस मैच में भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 397 रन बनाए। 398 रनों के लक्ष्य का…

Read More