- पंडोह Dame के पास सड़क हादसा; दो की मौत, दो जख्मी
- ITI शाहपुर में लघु रोजगार मेला 31 को, भरे जाएंगे 255 पद
- Murder : तीन मजदूरों ने मार कर जमीन में गाड़ दिया अपना साथी
- फिर सक्रिय होगा Western disturbance, बारिश-बर्फबारी की संभावना
- LSD तस्करी केस: STF के चारों जवान रिमांड पर
- क्रैच Worker और हेल्पर के भरे जाएंगे रिक्त पद
- 720 Posts के लिए होगी भर्ती, ₹ 13 से 15 हजार मिलेगा वेतन
- नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़-शारीरिक शोषण Case में शिक्षक बर्खास्त
Author: admin
शिमला। दिवाली के दिन (12 नवंबर को) HRTC लोकल रूट पर शाम 5 बजे के बाद बसें नहीं चलाएगी। जिन लोकल बसों का रूट शाम 5 बजे के बाद का होगा, उन्हें या तो क्लब कर दिया जाएगा या 5 बजे से पहले भेज दिया जाएगा। लांग रूट और अंतरराज्जीय बसों को भी क्लब करके चलाया जाएगा, लेकिन 12 को रात्रि बसें नाममात्र ही चलेंगी। ऐसे में यात्री अपने आने-जाने को लेकर प्लानिंग कर लें। वहीं दिवाली से पहले और बाद में विशेष बसों का इंतजाम किया जाएगा। दिवाली के दिन बसें कम रहेंगी। 13 नवंबर को सुबह से सभी…
शाहपुर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार को धारकंडी में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जनसमस्याएं भी सुनीं। विधायक ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने धारकंडी के निहारकी, नोली, खड़ीबेहि, करेरी, रिड़कमार और दरिणी में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगोें की उन्होंने सुनने के बाद कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है। समाज के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनमानस की समस्याओं…
ललित औजला। श्री नयना देवीसूबेदार रामपाल मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनको सैन्य सम्मान के साथ गोविंद सागर झील के किनारे अंतिम विदाई दी गई। वह बिलासपुर जिले के श्री नयना देवी क्षेत्र के समीपवर्ती गांव नकराना के रहने वाले थे। रामपाल जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा नें तैनात थे। वहां हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई थी। स्थानीय विधायक रणधीर शर्मा और श्री नयना देवी मंदिर के ट्रस्टी एवं कांग्रेस नेता आदित्य गौतम ने भी रामपाल को श्रद्धांजलि दी।
शिमला। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमालयन स्टेट एडवेंचर पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएसएपीसीएल) ने विभिन्न श्रेणियां के 463 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है। आवेदन की तिथि बढ़ाई नहीं जाएगी। कॉरपोरेशन निगम लिमिटेड में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लिपिक) के 14 पद, सिविल इंजीनियरिंग के 15, जूनियर इंजीनियर (जेई) के 13, ड्राइवर के 17, जीएनएम के 10, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर के 13 पद, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर के 14, सेटर कम सुपरवाइजर के 16, लैब टेक्नीशियन के 13 पद, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 16 पद, सिक्योरिटी गार्ड…
फतेहपुर। छत्तीसगढ़ में हैंड ग्रेनेड फटने से शहीद हुए फतेहपुर की नेरना पंचायत के निवासी बीएसएफ जवान बलबीर चंद की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटी मंगलवार सुबह सेना के वाहन में उनके पैतृक गांव पहुंची। इसके बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। दोपहर बाद बलबीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद बलबीर चंद अपने पीछे पत्नी सुदेश कुमारी और बेटों को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी बीमार रहती हैं और बेटे प्रदेश से बाहर पढ़ाई कर रहे हैं। बलबीर चंद के शहादत की खबर सुनने के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा…
गगल (कांगड़ा)। गगल हवाई अड्डे पर मनाया जा रहा सतर्कता जागरुकता सप्ताह सोमवार संपन्न हो गया। इस सप्ताह में विभिन्न तरह की गतिविधियों जैसे भाषण प्रतियोगिता, प्रश्न मंच, ग्रामसभा चौपाल और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सतपाल गुलेरिया प्रथम स्थान, शैलेश कुमार सिंह द्वितीय, नरपिंदर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं और अन्य प्रतिभागियों को विमानपत्तन के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए।
ललित औजला। श्री नयना देवीविश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में हिंदू संगठनों ने मंदिर न्यास में हुई कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर सोमवार को बस अड्डे से लेकर मंदिर तक आक्रोश रैली निकाली। इसमें कई हिंदू संगठनों ने भाग लिया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें सूचना के अधिकार के माध्यम से मिली जानकारी से पता चला है कि मंदिर न्यास में हुई पदोन्नतियां गलत हैं। इसकी शिकायत उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर से की थी, जिस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते हिंदू संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली है। उन्होंने कहा कि वे…
फतेहपुर। जिला कांगड़ा का एक और जवान शहीद हो गया है। फतेहपुर की नेरना पंचायत के बीएसएफ जवान बलबीर चंद हैंड ग्रेनेड फटने से शहीद हुए हैं। बलबीर चंद छत्तीसगढ़ में तैनात थे। बलबीर चंद ने रविवार को तलाशी अभियान दौरान एक पैकेट में मौजूद हैंड ग्रेनेड फटने से शहादत पाई थी। बलबीर चंद अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी बीमार रहती हैं और बेटे प्रदेश से बाहर पढ़ाई कर रहे हैं। बलबीर चंद अगले महीने छुट्टी आकर नए घर में प्रवेश करने की सोच रहे थे। मगर भगवान को कुछ और ही मंजूर…
कोलकाता। ईडन गार्डन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप-2023 के मैच में भारत ने 243 रन से जीत दर्ज की। यह भारत की इस वर्ल्ड कप लगातार आठवीं जीत है। यह वन-डे क्रिकेट के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर दक्षिण अफ्रीका को 327 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय पारी में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। इस शतक के बाद उनके वन-डे मैचों में 49 शतक हो गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। भारतीय गेंदबाजों ने भी मैच में…
