- 5.97 ग्राम चिट्टे के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार
- राज्य के सभी Medical कॉलेजों में दो माह में लगेंगी ऑटोमेटिड लैब
- 24 जून को 656 अस्थायी Drivers की होगी भर्ती
- ₹137 करोड़ से बढ़ेगी चेलचौक-जंजैहली Road की चौड़ाई
- Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत
- आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)
- Sad : छत से गिरकर 4 साल के बच्चे की मौत
- नूरपुर Police ने लकड़ी से लदे सात वाहन लिए कब्जे में
Author: admin
नीरज दीक्षित। नगरोटा बगवांविधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां की जसौर पंचायत के भेडू गांव में गोलीकांड में मारे गए पति-पत्नी के शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोहपर करीब साढ़े तीन बजे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा से घर लाए गए। इस दौरान करीब आठ साल की मासूम बच्ची ने पूछा कि मेरे मम्मी-पापा ठीक हो गए हैं। इस सवाल ने वहां मौजूद रिश्तेदारों और ग्रामीणों को रुला दिया। मासूम बच्ची ने निभाईं अंतिम संस्कार की रस्में कुछ देर के बाद मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।…
गगल (कांगड़ा)। चैतड़ू में शुक्रवार को सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक युवक (23) की मौत हो गई है। यहां एक स्कूटी सवार एचआरटीसी बस की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी गाड़ी से उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं टांडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस केस के जांच अधिकारी मुख्य आरक्षी बजिंदर सिंह ने कहा कि युवक अपने घर से चैतड़ू बाजार की तरफ जा रहा था। इस दौरान धर्मशाला की तरफ जा रही हिमाचल पथ…
मुंबई। वानखेड़े स्टेडियम में वीरवार को खले गए भारत-श्रीलंका के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप के मैच में दो बड़े रिकॉर्ड बने। इस मैच में भारत ने वन-डे विश्व के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस तरह आईसीसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विजय अभियान जारी रहा। मुंबई में भारत ने सातवीं जीत हासिल की। भारत ने 55 रन पर श्रीलंका ऑलआउट किया। इस तरह भारत ने 302 रन से जीता मैच। इस जीत के बाद भारत शान से सेमीफाइनल में पहुंच गया। वहीं मोहम्मद शमी बने वन-डे विश्व कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे…
आशुतोष। बैजनाथ बीड़ बिलिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर की साइट बनेगी। इसके लिए 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं। यह जानकारी पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के समापन समारोह में दी। सीपीएस किशोरी लाल कार्यक्रम में विशेष रूप में मौजूद रहे। बीड़ पहुंचने पर आरएस बाली का भारतीय एवं तिब्बती संस्कृति और परंपरा अनुरूप स्वागत किया गया। वहीं बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोशिएशन के पैराग्लाइडरों से पुष्प वर्षा एवं एक्रोबेट शो का प्रदर्शन किया गया। आरएस बाली ने कहा कि खुशी की बात है कि इस प्रतियोगिता में 18 देशों के 93 पायलट भाग ले…
नीरज दीक्षित। नगरोटा बगवांविधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां की जसौर पंचायत के भेड़ू गांव में डबल मर्डर का केस सामने आया है। यहां छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को अपनी लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ गोलियों चलाकर मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस की दो टीमें आरोपी को ढूंढने में जुट गई हैं। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री, एसडीएम नगरोटा बगवां मुनीष शर्मा, नगरोटा थाने के SHO रमेश ठाकुर व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। वारदात वीरवार दोपहर को जसौर पंचायत के वार्ड न. 1 में हुई है।…
कांगड़ा। गेहूं की बिजाई का काम शुरू हो गया है। वहीं किसानों को 12-32-16 खाद नहीं मिल रही है। इससे किसान परेशान हैं। समय पर खाद न मिल पाने के कारण गेहूं की बिजाई के काम में देरी हो रही है। किसानों खाद के बिना सब्जियां उगाने में दिक्कत पेश आ रही है। 12-32-16 खाद के लिए किसान सोसायटियों के चक्कर काट रहे हैं। मगर तमाम भागदौड़ के बाद भी किसानों के हाथ मायूसी ही लग रही है। यह पहली दफा नहीं है कि किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। करीब हर साल किसानों को इस सीजन…
धर्मशाला। जवाहर नवोदय स्कूल पपरोला में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान नौवीं व 11वीं कक्षा की खाली सीटों पर लेटरल एंट्री के लिए 10 फरवरी, 2024 को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 नवंबर कर दी गई है। स्कूल की प्रधानाचार्य रेणु शर्मा ने कहा कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर थी। अब इसे 7 नवंबर कर दिया गया है। नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए एक मई, 2009 से 31 जुलाई, 2011 तक जन्मे व शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान जिला कांगड़ा के मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़…
धर्मशाला। टीजीटी पदों के लिए 9, 10 और 14 नवंबर को काउंसलिंग होगी। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा कार्यालय द्वारा प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक पदों को भरने के लिए 9 नवंबर को आट्र्स, 10 को नॉन मेडिकल और 14 नवंबर को मेडिकल के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र कुमार धीमान ने कहा कि टीजीटी आट्र्स के 420, टीजीटी नॉन मेडिकल के 306 व टीजीटी मेडिकल के 172 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में सुबह 10 बजे से काउंसलिंग होगी। अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से इन पदों को बैच…
लखनऊ। यूपी के अमरोहा जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी का अवकाश के लिए आवेदन खूब की खूब चर्चा हो रही है। कर्मचारी ने पत्नी की सेवा और लंबी आयु के लिए व्रत रखने के लिए छुट्टी मांगी है। करवाचौथ पर पत्नी का डर इस कर्मी के आवेदन साफ दिख रहा है। उसने आवेदन में जिक्र किया है कि उसे करवाचौथ पर सुबह से पत्नी की सेवा करनी है। इससे घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। राज कुमार नाम के इस कर्मचारी का यह पत्र उसके एक साथी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
एएम नाथ। चंबावित्तीय अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग को लेकर प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई डीसी चंबा अपूर्व देवगन ने विकास खंड भटियात की चूहन पंचायत के प्रधान पवन कुमार के खिलाफ अमल में लाई है। नोटिस में पवन कुमार को विभिन्न वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्य निर्वहन में की गई कोताही के फल स्वरुप हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 146 की उप धारा एक के तहत प्रावधानों के अधीन प्रधान पद से हटाए जाने की वांछित कार्रवाई का उल्लेख भी है। नोटिस मिलने के सात दिन में उत्तर देने को कहा…
