- 7-8 November को मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक
- 10.74 ग्राम चिट्टे के साथ Bus में सवार 2 युवक गिरफ्तार
- टिक्कर-नावर में दर्दनाक Accident, मां-बेटे समेत 5 म*रे
- नशा तस्कर की ₹48.30 लाख की Property जब्त
- Car सवार दो युवक 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
- LSD ड्रग बरामदगी केस में दो आरोपी गिरफ्तार
- 16 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक Arrest
- हाईटेंशन Line की चपेट में आया 22 वर्षीय मजदूर, मौत
Author: admin
धर्मशाला। जवाहर नवोदय स्कूल पपरोला में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान नौवीं व 11वीं कक्षा की खाली सीटों पर लेटरल एंट्री के लिए 10 फरवरी, 2024 को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 नवंबर कर दी गई है। स्कूल की प्रधानाचार्य रेणु शर्मा ने कहा कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर थी। अब इसे 7 नवंबर कर दिया गया है। नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए एक मई, 2009 से 31 जुलाई, 2011 तक जन्मे व शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान जिला कांगड़ा के मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़…
धर्मशाला। टीजीटी पदों के लिए 9, 10 और 14 नवंबर को काउंसलिंग होगी। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा कार्यालय द्वारा प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक पदों को भरने के लिए 9 नवंबर को आट्र्स, 10 को नॉन मेडिकल और 14 नवंबर को मेडिकल के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र कुमार धीमान ने कहा कि टीजीटी आट्र्स के 420, टीजीटी नॉन मेडिकल के 306 व टीजीटी मेडिकल के 172 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में सुबह 10 बजे से काउंसलिंग होगी। अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से इन पदों को बैच…
लखनऊ। यूपी के अमरोहा जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी का अवकाश के लिए आवेदन खूब की खूब चर्चा हो रही है। कर्मचारी ने पत्नी की सेवा और लंबी आयु के लिए व्रत रखने के लिए छुट्टी मांगी है। करवाचौथ पर पत्नी का डर इस कर्मी के आवेदन साफ दिख रहा है। उसने आवेदन में जिक्र किया है कि उसे करवाचौथ पर सुबह से पत्नी की सेवा करनी है। इससे घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। राज कुमार नाम के इस कर्मचारी का यह पत्र उसके एक साथी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
एएम नाथ। चंबावित्तीय अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग को लेकर प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई डीसी चंबा अपूर्व देवगन ने विकास खंड भटियात की चूहन पंचायत के प्रधान पवन कुमार के खिलाफ अमल में लाई है। नोटिस में पवन कुमार को विभिन्न वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्य निर्वहन में की गई कोताही के फल स्वरुप हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 146 की उप धारा एक के तहत प्रावधानों के अधीन प्रधान पद से हटाए जाने की वांछित कार्रवाई का उल्लेख भी है। नोटिस मिलने के सात दिन में उत्तर देने को कहा…
मंडी। विधानसभा क्षेत्र मंडी में करवाचौथ व्रत के दिन बुधवार को दर्दनाक हादसा पेश आया है। इसमें तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है। वहीं सात लोग जख्मी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र मंडी के कोटली क्षेत्र से करीब तीन किलोमीटर दूर टेंपो ट्रैक्स जीप के खाई में गिर गई है। इस हादसे में चार लोगों की जान गई है और सात लोग घायल हुए हैं। मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने हादसे में मरने वालों लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और दुख प्रकट किया। विधायक घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना…
श्री नयना देवी। श्री शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में चल रहे 10 दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन बुधवार को श्री नयना देवी पुलिस चौकी के प्रभारी दिलीप सिंह ने शिरकत की। शिविर में सुबह घवांडल गांव के चौक तक प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद विद्यालय में फुलवारी तैयार की गई। वहीं घवांडल चौक तक और नयना देवी नगर परिषद क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता ही सेवा को लेकर रैली निकाली गई। शिविर में 47 लड़के वह लड़कियां भाग ले रही हैं। पुलिस चौकी के प्रभारी दिलीप सिंह ने एनएसएस के वालंटियर्स को साइबर क्राइम और ट्रैफिक रूल्स…
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे से लौटते वक्त हवाई क्षेत्र के युवक की संदिग्ध हालात में मौत का समाचार है। युवक सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। युवक क्षेत्र के देवता के साथ दशहरे में आया था। वह घर नहीं पहुंचा। वह गांव के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इस बारे में परिजनों को पता चला तो वे युवक को तेगुबेहड़ अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे डेड डिक्लयर कर दिया।…
शाहपुर। रैत और शाहपुर में 2 नवंबर को बिजली बंद रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड उपमंडल रैत के अंतर्गत 11 केवी फीडर रैत व शाहपुर में आने वाले गांव रैत, पुहाड़ा, परेई, बसनूर, नेरटी, मछियाल, न्यू कॉलोनी शाहपुर और करतार मार्केट शाहपुर में बिजली की तारों के साथ लगती वृक्षों की टहनियों को काटने और लाइनों के जरूरी रखरखाव के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल के सहायक अधिशासी अभियंता इंजीनियर अनिल कुमार ने कहा है कि 2 नवंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की…
राकेश सोनी। नादौनउपमंडल की भदरोल पंचायत के गांव जड़ौत में एक कार जल गई है। कार के मालिक संदीप कुमार पुत्र करतार चंद निवासी जड़ौत ने कहा कि उसने अपनी कार सड़क के किनारे खड़ी की थी। कुछ समय के बाद जब देखा तो जहां कार खड़ी की थी, वहां आग की लपटें निकल रही थीं। उसने पास जाकर देखा तो कार का अगला हिस्सा जल चुका था। उसने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। कार में आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ है। कार को आग लगने के कारण का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।…
एएम नाथ। चंबाजिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की शौर पंचायत में अग्निकांड से तीन परिवारों के चार मकान जल गए हैं। अग्निकांड मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की हुआ है। दोमंजिला 4 मकान आग की भेंट चढ़े हैं। अग्निकांड में पीड़ित परिवारों का सारा सामान जल गया है। अग्निकांड में करीब 40 लाख रुपये का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। पांगी के तहसीलदार शांता कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचे। पटवारी और कानूनगो भी मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रुद्र सिंह के मकान की ऊपरी मंजिल से अचानक धुआं उठने…
