- पंडोह Dame के पास सड़क हादसा; दो की मौत, दो जख्मी
- ITI शाहपुर में लघु रोजगार मेला 31 को, भरे जाएंगे 255 पद
- Murder : तीन मजदूरों ने मार कर जमीन में गाड़ दिया अपना साथी
- फिर सक्रिय होगा Western disturbance, बारिश-बर्फबारी की संभावना
- LSD तस्करी केस: STF के चारों जवान रिमांड पर
- क्रैच Worker और हेल्पर के भरे जाएंगे रिक्त पद
- 720 Posts के लिए होगी भर्ती, ₹ 13 से 15 हजार मिलेगा वेतन
- नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़-शारीरिक शोषण Case में शिक्षक बर्खास्त
Author: admin
धर्मशाला। HPCA स्टेडियम में होने वाले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम धर्मशाला पहुंच गई है। इससे पूर्व ऑस्ट्रेलिया की टीम वीरवार दोपहर करीब दो बजे गगल एयरपोर्ट (कांगड़ा) पर पहुंची। यहां से खिलाड़ी धर्मशाला के लिए रवाना हुए। करीब आधे घंटे बाद टीम धर्मशाला पहुंची। ऑस्ट्रेलिया की टीम विशेष विमान से लखनाऊ से गगल एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपाेर्ट पर प्रशंसकाें ने खिलाड़ियाें का स्वागत किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम का न्यूजीलेैंड टीम के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 27 अक्तूबर काे मैच खेलेगी।
चंबा। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चंबा के चुनाव बुधवार को हुए। इनमें अजय जरयाल को लगातार तीसरी बार सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया। अशोक ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और परवीन मेहता को महासचिव चुना गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव प्रभारी पवन ठाकुर, पर्यवेक्षक कमल गुप्ता व नरेश शर्मा की देख-रेख में हुई। चुनाव प्रभारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला की शेष कार्यकारिणी चुनने के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया। महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय जरयाल ने कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य कार्यकरिणी के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों को…
राकेश सोनी। नादौननादौन-अंब मार्ग पर कोहला गांव में पुलिस ने बुधवार सुबह एक कार से करीब डेढ़ किलो चरस पकड़ी है। इस संदर्भ में दो कार सवार आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर नादौन पुलिस ने थाना प्रभारी कुलदीप पटियाल की अगुआई में एएसआई राज कुमार, रोहित, राकेश, गणेश और नरेंद्र की टीम ने नाका लगाया था। सुबह करीब 5 बजे नादौन से कोहला की ओर आ रही कार को पुलिस ने रोका। दो कार सवार बुरी तरह घबरा गए। शक होने पर जब कार की डिग्गी खोली तो उसमें एक किनारे छुपा कर दो…
HIET Group of Institutions
कांगड़ा। समेला में रेलवे पुल के पास एनएच-88 पर बुधवार शाम सावधानी पुल ब्रेकर (लाेहे के गाडराें के ढांचे) टूटने से करीब दो घंटे जाम लगा रहा। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकाें काे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल एक बड़े ट्रक में एक पाेकलेन काे ले जा रहा था। सड़क में गड्ढे और गहरी उतराई हाेने के कारण वहां रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए सावधानी पुल ब्रेकर से पाेकलेन मशीन का हुक फंस गया। इससे सावधानी पुल ब्रेकर टूट गया। इस कारण सड़क के दाेनाें और जाम लग गया। तीन एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।…
रैत (शाहपुर)। वृंदावन सोसाइटी डडियाला-डढम्ब की ने सोमवार को किशोर चंद ठाकुर एडवोकेट की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन डडियाला में बैठक की। इसमें दो वर्ष के लिए सोसायटी के चुनाव करवाए गए। चुनाव सर्वसहमति से हुए। इसमें प्रधान रमेश राणा, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश ठाकुर, महासचिव नरेंद्र थकियाल, सह सचिव सुरिंदर जंबाल, कोषाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर और प्रेस सचिव सुनील धीमान को चुना गया। नए पदाधिकारियों ने सोसायटी के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वे सोसायटी के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करेंगे। प्रधान रमेश राणा ने कहा कि प्रत्येक बैठक की योजना प्रभावी ढंग से बनाई जाएगी और मामलों को कुशल…
कांगड़ा। माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में शरद कालीन नवरात्र के 9वें दिन रामनवमी काे 20 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर परिसर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हाे गई थीं। सोमवार सुबह शतचंडी यज्ञ में तहसीलदार कांगड़ा माेहित रतन और नायब तहसीलदार कांगड़ा परविंदर पठानिया ने परिवार सहित ने आहुतियां डालीं। मंदिर अधिकारी नीमल कुमारी ने शतचंडी यज्ञ पूर्णाहुति डालकर यज्ञ संपन्न करवाया। मंदिर अधिकारी ने कहा कि 8वें नवरात्र को लगभग 8.27 लाख का चढ़ावा श्रद्धालुओं ने माता के चरणाें में अर्पित किया है।
धर्मशाला। प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थलों को सड़क सुविधा से जोडा़ जाएगा। इस पर काम शुरू हो गया है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला के इंद्रूनाग टउ-चोला में 7.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मैकलोडगंज-भागसूनाग-टउ चोला मार्ग के कार्य और 6.12 करोड़ रुपये से बनने वाले हीरू दसालन-टमरू चोला मार्ग के कार्य का भूमि पूजन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि इन मार्गों के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रकृति ने राज्य को आलौकिक सौंदर्य से दिया है। राज्य की मनभावन वादियां देश-विदेश के सैलानियों को आकर्षित करती हैं। कांगड़ा जिला को…
राकेश सोनी। नादौनब्यास पुल नादौन पर सोमवार दोपहर को दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पुल की साइड पर बैठी गाय को बचाने के चक्कर में यह हादसा पेश आया है। घायलों को तुरंत नादौन अस्पताल लाया गया, जहां से दो को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा और एक को हमीरपुर रेफर किया गया है। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार रितेश शर्मा (31) निवासी शाहपुर के रैत क्षेत्र के कुठार गांव से अपनी…
गगल (कांगड़ा)। HPCA स्टेडियम धर्मशाला में ICC वर्ल्ड के भारत-न्यूजीलैंड के मैच को लेकर गगल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लेकर दोपहर तक वीवीआईपी मूवमेंट देखने को मिली। सबसे पहले सुबह सीएम के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर यहां पहुंचीं। यहां से वे धर्मशाला के लिए रवाना हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पहुंचे। उनका कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दोपहर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, अन्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने…
