कांगड़ा। उपमंडल कांगड़ा में पटाखे बेचने के लिए स्थान चिन्हित कर दिए गए हैं। एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने लोगों को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दिवाली के दौरान कांगड़ा उपमंडल में प्रशासन ने पटाखे बचने के लिए स्थान नगर परिषद मैदान कांगड़ा, हर हर महादेव मैदान नजदीक ग्राम पंचायत भवन गगल, गाहलियां मैदान नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंज और मैदान नजदीक पटवार भवन हारचक्कियां चिन्हित किए गए हैं। नगर परिषद मैदान कांगड़ा, हर हर महादेव मैदान नजदीक ग्राम पंचायत भवन गगल में पटाखे बेचने के लिए अनुमति के लिए आवेदन 9 नवंबर तक किसी भी कार्य दिवस पर उपमंडल अधिकारी कांगड़ा के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एसडीएम ने कहा है कि केवल ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति होगी। चिन्हित स्थानों पर पटाखों को बेचने की अनुमति सुबह 10 से रात 8 बजे तक होगी। दिवाली वाले दिन पटाखों को चलाने के लिए रात 8 से रात 10 बजे तक का समय रहेगा।
Breaking News
- Stone क्रेशर के खिलाफ लामबंद हुए जनयानकड़ के बाशिंदे
- चिट्टा तस्करी में संलिप्त 11 Police कर्मी बर्खास्त
- चिट्टे के साथ पकड़े Police और विद्युत बोर्ड के कर्मी
- चरस के साथ पकड़ा युवक ताे भीड़ ने Police पर किया हमला
- Road Accident में गगरेट के चार युवकों की मौत, एक घायल
- मेडिकल कॉलेज चंबा के 240 MBBS प्रशिक्षु 7 दिन के लिए निलंबित
- Murder : बंजार में पीट-पीट कर मार दिया युवक
- एयरपोर्ट विस्तारीकरण: प्रभावितों के Accounts में डले ₹ 106 करोड़
Wednesday, January 14

