- HRTC के पीस मील कर्मियों को लाएं कांट्रेक्ट में
- Manimahesh : पंजाब के तीन श्रद्धालुओं की मौत
- गांव में चाहिए Ground तो युवा मुझे दें प्रोपोजल
- Online ट्रेडिंग के नाम से पूर्व अधिकारी से ठगे ₹ 50 लाख
- APMC कांगड़ा के अध्यक्ष ने किया नलकूप के काम का शुभारंभ
- धान की फसल पर बौना विषाणु रोग का Attack
- DA के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन से किया वॉकआउट
- Sad news: भू-स्खलन की चपेट में आया युवक, मौत
Author: admin
HIET Group of Institutions
कांगड़ा। समेला में रेलवे पुल के पास एनएच-88 पर बुधवार शाम सावधानी पुल ब्रेकर (लाेहे के गाडराें के ढांचे) टूटने से करीब दो घंटे जाम लगा रहा। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकाें काे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल एक बड़े ट्रक में एक पाेकलेन काे ले जा रहा था। सड़क में गड्ढे और गहरी उतराई हाेने के कारण वहां रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए सावधानी पुल ब्रेकर से पाेकलेन मशीन का हुक फंस गया। इससे सावधानी पुल ब्रेकर टूट गया। इस कारण सड़क के दाेनाें और जाम लग गया। तीन एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।…
रैत (शाहपुर)। वृंदावन सोसाइटी डडियाला-डढम्ब की ने सोमवार को किशोर चंद ठाकुर एडवोकेट की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन डडियाला में बैठक की। इसमें दो वर्ष के लिए सोसायटी के चुनाव करवाए गए। चुनाव सर्वसहमति से हुए। इसमें प्रधान रमेश राणा, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश ठाकुर, महासचिव नरेंद्र थकियाल, सह सचिव सुरिंदर जंबाल, कोषाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर और प्रेस सचिव सुनील धीमान को चुना गया। नए पदाधिकारियों ने सोसायटी के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वे सोसायटी के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करेंगे। प्रधान रमेश राणा ने कहा कि प्रत्येक बैठक की योजना प्रभावी ढंग से बनाई जाएगी और मामलों को कुशल…
कांगड़ा। माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में शरद कालीन नवरात्र के 9वें दिन रामनवमी काे 20 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर परिसर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हाे गई थीं। सोमवार सुबह शतचंडी यज्ञ में तहसीलदार कांगड़ा माेहित रतन और नायब तहसीलदार कांगड़ा परविंदर पठानिया ने परिवार सहित ने आहुतियां डालीं। मंदिर अधिकारी नीमल कुमारी ने शतचंडी यज्ञ पूर्णाहुति डालकर यज्ञ संपन्न करवाया। मंदिर अधिकारी ने कहा कि 8वें नवरात्र को लगभग 8.27 लाख का चढ़ावा श्रद्धालुओं ने माता के चरणाें में अर्पित किया है।
धर्मशाला। प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थलों को सड़क सुविधा से जोडा़ जाएगा। इस पर काम शुरू हो गया है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला के इंद्रूनाग टउ-चोला में 7.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मैकलोडगंज-भागसूनाग-टउ चोला मार्ग के कार्य और 6.12 करोड़ रुपये से बनने वाले हीरू दसालन-टमरू चोला मार्ग के कार्य का भूमि पूजन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि इन मार्गों के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रकृति ने राज्य को आलौकिक सौंदर्य से दिया है। राज्य की मनभावन वादियां देश-विदेश के सैलानियों को आकर्षित करती हैं। कांगड़ा जिला को…
राकेश सोनी। नादौनब्यास पुल नादौन पर सोमवार दोपहर को दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पुल की साइड पर बैठी गाय को बचाने के चक्कर में यह हादसा पेश आया है। घायलों को तुरंत नादौन अस्पताल लाया गया, जहां से दो को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा और एक को हमीरपुर रेफर किया गया है। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार रितेश शर्मा (31) निवासी शाहपुर के रैत क्षेत्र के कुठार गांव से अपनी…
गगल (कांगड़ा)। HPCA स्टेडियम धर्मशाला में ICC वर्ल्ड के भारत-न्यूजीलैंड के मैच को लेकर गगल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लेकर दोपहर तक वीवीआईपी मूवमेंट देखने को मिली। सबसे पहले सुबह सीएम के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर यहां पहुंचीं। यहां से वे धर्मशाला के लिए रवाना हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पहुंचे। उनका कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दोपहर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, अन्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने…
गगल (कांगड़ा)। गगल में एक घर से हेरोइन जब्त की गई है। इस केस में गगल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय कांगड़ा की सुरक्षा शाखा के पुलिस कर्मियों ने शुभम उर्फ शिवा नाम के युवक (23) के घर पर छापा मारकर नशे की खेप पकड़ी है। आरोपी शुभम उर्फ शिवा कई लोगों को ड्रग्स बेच रहा था। उसके नाम के खिलाफ कई शिकायतें थीं। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने शिवा के घर पर छापा मारा। छापेमारी में दो स्वतंत्र गवाह भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से 6.98 ग्राम हेरोइन जब्त…
धर्मशाला। ज्वालाजी और चिंतपूर्णी के लिए प्रथम दर्शन बस सेवा शनिवार को शुरू हुई। इसे प्रबंध निदेशक एचआरटीसी रोहन चंद ठाकुर ने धर्मशाला बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन ऊना और कांगडा की सहायता से प्रथम दर्शन बस सेवा एयर कंडीशन धर्मशाला से शुरू हुई है। इसका रूट धर्मशाला-चिंतपूर्णी-ज्वालाजी-धर्मशाला है। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल भी इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बस में पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर सीट मिलेगी। इसका प्रति यात्री किराया 400 रुपये होगा। मां चिंतपूर्णी और ज्वालाजी के दर्शन…
कांगड़ा। घुरकड़ी पंचायत में कांगड़ा पुलिस ने एक घर से 13.4 ग्राम हेरोइन, 26.4 ग्राम चरस, 25,600 रुपये नकद और 8 माेबाइल जब्त किए हैं। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने कहा कि कांगड़ा पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम और एसपी कार्यालय कांगड़ा की सुरक्षा शाखा के पुलिस कर्मियों ने वीरवार काे रिंकू नामक युवक के घर घुरकड़ी पंचायत के वार्ड-1 में छापा मारा। आरोपी पहले भी कई लोगों को ड्रग्स बेचता रहा है और खुद भी नशा करता है। उसके खिलाफ कई शिकायतें आ रही थीं, मगर पुलिस उसे पकड़ने के लिए सही मौके की तलाश में थी। सूत्र से…