नगरोटा बगवां। विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां की बड़ोह तहसील के सुन्नी गांव के मोहित चौधरी इंडियन कोस्ट गार्ड में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। वह केरल में सेवाएं देंगे।
पूर्व सूबेदार राजू राम चौधरी के घर वर्ष 2001 में जन्मे मोहित चौधरी ने अपनी प्राइमरी शिक्षा आदर्श पब्लिक स्कूल सुन्नी से पूरी की। इसके बाद जमा दो तक की शिक्षा हिमालयन पब्लिक स्कूल नगरोटा बगवां से प्राप्त की।
वहीं उच्च शिक्षा एमसीएम डीएवी कांगड़ा से पूरी की। वह पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहे हैं। मोहित चौधरी ने कड़ी मेहनत से अपने दादा डलकू राम, दादी गीता देवी, माता सुदेश चौधरी, पिता राजू राम चौधरी और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।