Close Menu
    What's Hot

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death
    • सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी
    • मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest
    • दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500
    • ज्वालामुखी में 883 ग्राम चरस के साथ बाप-बेटा Arrest
    • पाकिस्तान : पुलवामा हमले में शामिल हमजा ढेर (killed)
    • युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया Share
    • चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, May 30
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्‍लू»SDM पर महिला पंचायत सचिव ने लगाए दुष्कर्म के आरोप
    कुल्‍लू

    SDM पर महिला पंचायत सचिव ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

    adminBy adminSeptember 26, 2025153 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    कुल्लू। ऊना के बाद प्रदेश में एक और एसडीएम (SDM) पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। कुल्लू की महिला (Woman) पंचायत सचिव ने एसडीएम विकास शुक्ला पर दुष्कर्म और गर्भपात के आरोप लगाए हैं। पुलिस (Police) की ओर से इस मामले में कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट (High court) में याचिका दायर की गई। पीड़िता ने कहा है कि डेढ़ साल से इस मामले में पुलिस ने केस (Case) तक दर्ज नहीं किया।

    महिला ने प्रदेश हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाते हुए याचिका दायर की है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने भी इस मामले में डीजीपी को एक्शन लेने के लिए ई-मेल लिखा है। इस मामले में एसडीएम से फोन से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। आरोपी ने पीड़िता का गर्भपात भी करवाया। पूर्व में कुल्लू के एसडीएम रहे विकास शुक्ला पर ये आरोप लगे हैं।

    कुल्लू जिले की रहने वाली महिला पंचायत सचिव ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया। बाद में जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने मामले की शिकायत कुल्लू पुलिस से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। अब हाईकोर्ट ने इस मामले में एसपी कुल्लू, महिला थाना कुल्लू, थाना कुल्लू और विकास शुक्ला सहित अन्य लोगों से जवाब तलब किया है। विकास शुक्ला अभी हमीरपुर के सुजानपुर में तैनात हैं।

    शिकायत में महिला ने बताया था कि जमीन विवाद के चलते 2021 में उसे एसडीएम ने बुलाया था। फिर उसका यौन शोषण किया। इसके बाद कहा कि अगर वह अपना घर टूटने से बचाना चाहती है तो किसी से शिकायत न करे। महिला का आरोप है कि 24 अगस्त, 2024 को एसडीएम विकास शुक्ला ने उसे धोखे से अपने आवास पर बुलाया और इस दौरान उसका एक दोस्त भी वहां पर मौजूद था। उन्होंने मेरा गैंगरेप करने की कोशिश की, जब मैंने विरोध किया तो मारपीट की और दोस्ते ने उसका वीडियो भी बना लिया।

    महिला का दावा है कि उसे इस दौरान चोट भी लगी थी और इसकी फोटो भी उसके पास हैं। महिला ने विकास शुक्ला पर दो बार उसका गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। बाद में महिला और एसडीएम विकास शुक्ला में समझौता भी हुआ था। 24 अगस्त, 2024 को आवास पर हुए विवाद को लेकर पुलिस को भी सूचना दी गई थी। एसडीएम ने ही पुलिस को सुबह 11 बजे के करीब बुलाया था और कहा था कि महिला उनके आवास पर हंगामा कर रही है। इस मामले में एसडीएम के दोस्त पर केस दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में समझौता कर लिया गया था।

    गौरतलब है कि हाल ही में ऊना में भी एक महिला खिलाड़ी ने एसडीएम विश्व देव मोहन चौहान पर रेप का आरोप लगाया है। इस संबध में केस दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अब तक आरोपी एसडीएम की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसडीएम अभी अंडरग्राउंड है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे हैं। मामले की सुनवाई के पहले दिन उन्हें राहत नहीं मिली है।
    ऊना जिले की ताईक्वांडो की राष्ट्रीय खिलाड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी अफसर से जान-पहचान हुई थी।

    करीब डेढ़ महीने पहले अगस्त महीने में वह अधिकारी के ऑफिस गई, जहां उसने शादी का प्रस्ताव रखकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने ऊना रेस्ट हाउस में किसी और के नाम से कमरा बुक कर फिर नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया और शिकायत की धमकी दी तो अधिकारी ने ऑफिस में बनाए गए वीडियो से उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया जा चुका है और रिपोर्ट का इंतजार है।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleMarriage से एक दिन पहले फौजी ने मार डाली मंगेतर
    Next Article नागरिक चिकित्सालय नगरोटा बगवां में स्पेशल Health कैंप 27 को
    admin

    Related Posts

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    सिरमौर

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    By ravinderMay 29, 202612 Mins Read

    नाहन। स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे (Child) की मौत (Death) हो गई…

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026

    दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500

    May 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version