Author: ravinder

मंडी। जिले में मोबाइल फोन (Phone) चलाने से रोकने पर पत्नी ने पति (Husband) पर उबलता दूध (Milk) फेंक दिया है। वारदात सरकाघाट के जमनौण गांव में हुई है। जमनौण गांव में मोबाइल फोन चलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। इस दौरन गुस्से में आकर महिला (Woman) ने पति पर उबलता हुआ दूध फेंक दिया। इससे पति लगभग 15 फीसदी झुलस गया। घायल को नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मिरलजानकारी के मुताबिक पत्नी (Wife) काफी देर से मोबाइल फोन चला रही थी, जिसे पति…

Read More

धर्मशाला। प्रदेश के स्कूलों में हिंदी (Hindi) का विकल्प खत्म करके छठी कक्षा (Class) से अंग्रेजी (English) माध्यम जरूरी कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HP Board) ने तीन कक्षाओं का पाठ्यक्रम बदला (Changed) है। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में चौथी, पांचवीं और छठी कक्षा के छात्र (Students) नए पाठ्यक्रम के हिसाब से पढ़ाई करेंगे। बोर्ड ने नई पाठ्य पुस्तकों को तैयार करवाकर स्कूलों में बांटना भी शुरू कर दिया है। यह बदलाव नई शिक्षा नीति के तहत एनसीईआरटी की ओर से पाठ्यक्रम में किए गए बदलावों के अनुसार किया है। बदलाव छात्रों की सीखने की क्षमता…

Read More

शिमला। पुलिस (Police) ने न्यू शिमला से ₹ 1 करोड़ की LSD ड्रग बरामद के युवक-युवती को गिरफ्तार (Arrest) किया है। मुख्य आरोपी 10 साल से LSD तस्करी में शामिल है। इस संबंध में पुलिस थाना न्यू शिमला में धारा 22 व 29 ND&PS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक शिमला की पुलिस टीम ने हिम निवास BCS शिमला में दबिश दी। वहां संदीप शर्मा (40) निवासी तहसील धर्मकोट जिला मोगा पंजाब और प्रिया शर्मा (26) निवासी गांव व डाकघर ददाहू जिला सिरमौर के कब्जे से 562 स्ट्रिप्स (स्टैम्प साइज) LSD कुल वजन 11.570 ग्राम…

Read More

शाहपुर। गवर्नमेंट कॉलेज (College) रिड़कमार के अर्थशास्त्र विभाग ने विशेषज्ञ व्याख्यान कराया। इसका विषय युवा पीढ़ी में सांख्यिकीय उत्पादों के प्रति जागरुकता रहा। इसका आयोजन राज्य सरकार (State Government) के अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग और केंद्र सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के प्रायोजन के अंतर्गत Support for Statistical Strengthening (SSS) Scheme के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राम रतन ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्हें गेस्ट ऑफ होनर और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। डॉ. राम रतन ने अपने…

Read More

शिमला। लगातार दो बार आरक्षित पंचायतें इस बार के चुनाव में ओपन (Open) होंगी। सीएम सुक्खू (CM Sukhu) की अध्यक्षता में शिमला में शनिवार को हुई प्रदेश मंत्रिमंडल (Cabinet) की बैठक (Meeting) में कई निर्णय लिए गए। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 28, 87, 88 और 89 में प्रस्तावित संशोधनों पर आम जनता से आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित करने का निर्णय लिया। प्रस्तावित संशोधनों के मुताबिक साल 2010 को आधार साल मानते हुए जो पंचायतें लगातार दो बार तक आरक्षित रही हैं, उन्हें इस बार के चुनावों में आरक्षित नहीं किया जाएगा। बैठक में…

Read More

नाहन। प्रदेश पुलिस (Police) में सेवाएं दे रहे इंस्पेक्टर संजीव कुमार (30) ने यूपीएससी (UPSC) एग्जाम (Exam) पास (Pass) किया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (Rank) 844 हासिल किया है। संजीव इस समय नाहन में विजिलेंस में जांच अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वह कांगड़ा जिले के नूरपुर से संबंध रखते हैं। संजीव ने साल 2020 में पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। पुलिस सेवा की व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने अपने सपने को जिंदा रखा। उन्होंने लगातार मेहनत करते हुए आखिरकार यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास कर ली। संजीव की पत्नी…

Read More

शिमला। प्रदेश हाईकोर्ट (High Court) ने पूर्व मुख्यमंत्री (CM) जयराम ठाकुर के खिलाफ दायर किडनैपिंग और मारपीट के आरोप की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान हाईकोर्ट ने पूर्व सीएम और उनके सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को गंभीरता से लिया। हाईकोर्ट ने इस केस (Case) में राज्य सरकार समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है। यह केस 17 अगस्त, 2023 की घटना से जुड़ा है। उस दिन भारी बारिश और भू-स्खलन से नम्होल क्षेत्र में लंबा ट्रैफिक जाम लगा था। इस दौरान एचआरटीसी के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी शंकर सिंह अपने मोबाइल फोन से जाम का…

Read More

चंबा। पोक्सो एक्ट केस (Case) में चुराह के भाजपा विधायक (MLA) डॉ. हंसराज के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं। केस की अगली 30 मार्च को होगी। विधायक वीरवार को कोर्ट (Court) में पेश हुए। इसी के साथ मामले में ट्रायल शुरू हो गया है। कोर्ट ने केस की अगली सुनवाई 30 मार्च तय की है। इस दिन विधायक और पीड़िता को अदालत में उपस्थित होना होगा। जज के सामने पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। इससे पूर्व पुलिस ने 21 जनवरी, 2026 को चंबा न्यायालय में चालान पेश किया था। चालान दाखिल होने के साथ ही मामला न्यायिक…

Read More

मंडी। जिले की सुंदरनगर पुलिस (Police) ने 134 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार (Arrest) किए है। पुलिस ने फोरलेन स्थित अलसू चौक पर मुख्य आरक्षी हंस राज की अगुआई में नाका लगाया था। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। इसकी तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 134 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार उर्फ छींदु निवासी खुरहाल तहसील सुंदरनगर और रिंकू निवासी खुरहाल तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। कहा जा…

Read More

बिलासपुर। जिला पुलिस (Police) ने 14.1 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। चिट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस ने 14.1 ग्राम चिट्टा और ₹15,670 नकदी बरामदगी मामले में अब तीसरे आरोपी को पकड़ा है। इसे क्षेत्र में चिट्टे नशे के मुख्य सप्लायरों में एक बताया जा रहा है। पुलिस ने गत दिवस गुप्त सूचना के आधार पर एक घर पर छापेमारी कर 14.1 ग्राम चिट्टा और ₹ 15,670 नकद बरामद किए थे। इस मामले में पहले अश्वनी कुमार पुत्र निवासी गांव बडडू तहसील…

Read More