Close Menu
    What's Hot

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death
    • सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी
    • मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest
    • दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500
    • ज्वालामुखी में 883 ग्राम चरस के साथ बाप-बेटा Arrest
    • पाकिस्तान : पुलवामा हमले में शामिल हमजा ढेर (killed)
    • युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया Share
    • चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, May 30
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»निकायों के चुनावों में OBC को मिलेगा आरक्षण
    शिमला

    निकायों के चुनावों में OBC को मिलेगा आरक्षण

    प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय
    ravinderBy ravinderJuly 31, 2025160 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। आगामी शहरी निकायों के चुनावों (Election) में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को आरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री (Chief minister) सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वीरवार को शिमला में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल (Cabinet) की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। ओबीसी आरक्षण लागू करने के दृष्टिगत आरक्षण रोस्टर को अंतिम रूप देने से पहले पिछड़े वर्ग की आबादी का सही डेटा एकत्रित करने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी दी गई है।

    इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र 18 अगस्त से 2 सितंबर, 2025 तक करवाने की सिफारिश करने का निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा आयोजित टीजीटी और जेबीटी पदों के लिए परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में दो वर्ष की एकमुश्त छूट देने का निर्णय लिया है। वहीं अनाथ बच्चों के लिए आइटीआई, पॉलटैक्निक्स, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों सहित सभी सरकारी, सरकार द्वारा वित्त पोषित और निजी तकनीकी संस्थानों में प्रति पाठ्यक्रम एक सीट आरक्षित करने का निर्णय लिया है।

    प्रदेश के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मंत्रिमंडल ने 290 अतिरिक्त आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति को मंजूरी दी है। बैठक में हिमाचल प्रदेश सचिवालय में विधि अधिकारी (अंग्रेजी) के पांच और विधि अधिकारी ( हिंदी) के दो पद भरने को स्वीकृति दी है। मंत्रिमंडल ने भरमौर, पांगी और स्पीति में एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के कार्यालयों में अनुसंधान अधिकारी के तीन पद सृजित कर भरने को भी मंजूरी दी है।

    प्रदेश में हाल ही में भारी बारिश के कारण हुई व्यापक क्षति के दृष्टिगत मंत्रिमंडल ने राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित परिवारों को किराए के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कार्योत्तर मंजूरी दी है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों को ₹ पांच हजार प्रति माह और शहरी क्षेत्रों में 10 हजार प्रतिमाह की दर से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से अधिकतम छह माह की अवधि के लिए किराया मदद दी जाएगी।

    विनिर्माण इकाइयों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मंत्रिमंडल ने प्रत्येक डिस्टिलरी, बॉटलिंग और ब्रुअरी संयंत्रों में दो होमगार्ड तैनात करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक संयंत्र में एक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी की नियुक्ति को भी स्वीकृति दी है। एक निर्धारित अवधि के बाद अधिकारी का उसी जिले में अनिवार्य रूप से रोटेशन किया जाएगा।

    बैठक में जिला कांगड़ा में दस लघु खनिज खदानों की नीलामी और जिला बिलासपुर में 11 खदानों की पुर्ननीलामी को मंजूरी दी गई। इससे प्रदेश के राजस्व में ₹ 18.82 करोड़ के राजस्व के साथ-साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे अवैध खनन पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। बैठक में 50 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश परियोजनाओं पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद की स्थापना को मंजूरी दी गई। मंत्रिमंडल ने निःशुल्क या रियायती यात्रा सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने और उन पर निगरानी रखने के लिए, हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) को पात्र लाभार्थियों को हिम बस कार्ड जारी करने की अनुमति दी है।

    हिमाचल प्रदेश सद्भावना विरासत मामलों के निपटान की योजना-2025 के दूसरे चरण को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह योजना एक सितंबर, 2025 से तीन महीने तक लागू रहेगी और इसका उद्देश्य लगभग 30,000 लंबित मामलों का निपटारा करना है। इस योजना में वित्त वर्ष 2020दृ21 तक के पेट्रोलियम उत्पादों पर राज्य मूल्य वर्धित कर (वैट) से संबंधित मामले भी शामिल किए जाएंगे।
    मंत्रिमंडल ने नियमित अपंजीकृत निर्माण उपकरण वाहनों को पंजीकृत करने के लिए वन टाइम लैगेसी पॉलिसी को मंजूरी दी है। इस नीति के तहत वाहन मालिक एकमुश्त टैक्स और बकाया जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि जमा कर अपने वाहनों का पंजीकरण करवा सकेंगे। यह नीति अधिसूचना की तिथि से तीन माह तक लागू रहेगी। एक अनुमान के अनुसार, राज्य में ऐसे लगभग 27,095 वाहन हैं जो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

    बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की उन सिफारिशों को स्वीकृति दी गई, जिनका उद्देश्य खाली पड़ी सरकारी भवनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना है। समिति ने सिफारिश की है कि विभिन्न विभागों के सभी खाली सरकारी भवनों का चरणबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए। इसके साथ ही एक नोडल एजेंसी नामित करने की भी सिफारिश की गई है, जो ऐसे विभागों, बोर्डों और निगमों को कार्यस्थल स्थापित करने के लिए स्थान उपलब्ध करवाएगी।

    मंत्रिमंडल ने सोलन नगर निगम क्षेत्र में सभी सेवा प्रदाताओं की जल शुल्क दरों को जल शक्ति विभाग की दरों के समान करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से सोलन नगर निगम के हजारों जल उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। बैठक में जिला हमीरपुर के नादौन नगर परिषद क्षेत्र से वार्ड नंबर-8 के अमतर स्टेडियम और पंचायत घर बेला क्षेत्र को बाहर करने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने राज्य में लॉटरी संचालन शुरू करने को भी मंजूरी दी है।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleकरुणामूलक Jobs के लिए बढ़ाई आय सीमा
    Next Article प्रदेश में बनाए जाएंगे पांच नए Bus stand
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    सिरमौर

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    By ravinderMay 29, 202612 Mins Read

    नाहन। स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे (Child) की मौत (Death) हो गई…

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026

    दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500

    May 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version