Close Menu
    What's Hot

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी
    • धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी
    • नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death
    • नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने
    • सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद (Posts)
    • देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन Women का रेस्क्यू
    • बंजार Accident : 4 की मौत, 19 पर्यटक जख्मी
    • 71 ग्राम चरस के साथ 22 साल का युवक Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 15
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»प्रदेश में बनाए जाएंगे पांच नए Bus stand
    कांगड़ा

    प्रदेश में बनाए जाएंगे पांच नए Bus stand

    सभी बस अड्डों का होगा जीर्णोद्धार और लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
    adminBy adminJuly 31, 2025Updated:July 31, 2025167 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    कांगड़ा। प्रदेश में पांच नए बस अड्डे (Bus stand) बनाए जाएंगे। सभी बस अड्डों का होगा जीर्णोद्धार और सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगेंगे। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की 171वीं बीओडी (BOD) की बैठक में लिए गए हैं। यह बैठक (Meeting) हाल ही में शिमला में आयोजित हुई। इसमें हिमाचल पथ परिवहन निगम की को और बेहतर बनाने के लिए अनेकों नए निर्णय लिए गए। इस बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा ने कांगड़ा स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में दी। इस दौरान उनके साथ डीएम पंकज चड्ढा और आरएम राजेंद्र पठानिया भी मौजूद रहे।

    अजय वर्मा ने कहा कि बोर्ड की इस बैठक में अनेकों निर्णय लिए गए हैं। बैठक में निर्णय हुआ कि पांच नए बस अड्डे बद्दी बरोटीवाला, भोटा, सुजानपुर, ऊना और फतेहपुर में बनाए जाएंगे। इनमें से दो बस अड्डे पीपी मोड में बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा बस अड्डों की मरम्मत को लेकर इस बैठक में बहुत बड़ा निर्णय लिया गया है, जिसमें ₹ 80 लाख पहली बार धर्मशाला डिवीजन को देने की मंजूरी दी गई है। नगरोटा के बस अड्डे की मरम्मत के लिए 8.5 लाख की राशि मंजूर की गई है। 7 करोड़ प्रदेश के सभी बस अड्डों की मरम्मत करने के लिए बैठक में मंजूर किए गए। 28 लाख रुपये कांगड़ा के कार्यालयों के लिए भी स्वीकृत प्रदान की गई है।

    हिमाचल के बस अड्डों की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी निर्णय लिए गए। अजय वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक बस अड्डे में पांच सुरक्षा कैमरे स्थापित किए जाएंगे और जहां जरूरत होगी इससे अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। कांगड़ा के बस अड्डे के लिए दो सुरक्षाकर्मी तैनात करने को लेकर निर्णय लिया गया, जिनकी तैनाती जल्द कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जोगिंदरनगर, जसूर और चंबा बस अड्डों का कार्य लगभग 7 करोड़ से होने जा रहा है।

    उन्होंने बताया धर्मशाला में वॉल्वो सेल स्थापित किया गया है और इसके प्रथम बेड़े में 24 वॉल्वो बसें से यहां दी जा चुकी हैं। बैठक में चार रिकवरी व्हीकल लेने की भी मंजूरी दी गई है, जो की शिमला, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर में कार्य करेंगे। बैठक में क्विक रिस्पांस व्हीकल लेने को लेकर भी मंजूरी दी गई है, जो विकट परिस्थितियों में कार्य करेगा। ऊना और नादौन में ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन बनाने को लेकर भी स्वीकृति दी गई है। चार पायलट प्रोजेक्ट पर पंप स्टेशन बनाने को मंजूरी दी गई, जिससे पैसे की बचत होगी। उन्होंने बताया 300 इलेक्ट्रिकल बसें जल्द एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी और इन बसों की मरम्मत 12 साल तक कंपनी करेगी।

    सभी बसों को चरणबद्ध तरीके से सही करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक बस की हर तरह से पूरी मरम्मत की जाएगी, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने बताया बैठक में शिक्षण संस्थानों के बच्चों के लिए ऑनलाइन बस पास बनाने की भी सुविधा प्रदान देने को स्वीकृति दी गई। बैठक में यात्रियों की सुविधा हेतु सभी बसों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाने को लेकर भी स्वीकृति दी गई, जिनके लगने के बाद बसों की लोकेशन यात्रियों के परिजन घर बैठकर प्राप्त कर सकेंगे। बैठक में एचआरटीसी की इनकम बढ़ाने के लिए भी नए निर्णय लिए गए।

    वॉल्वो बसों का किराया 15% कम किया गया और इसके साथ ही यात्रियों के लिए 365 रुपये साल के देकर नई बोनस योजना को भी शुरू करने की स्वीकृति दी गई। एचआरटीसी अधिकारियों, कर्मचारियों की देनदारीयों को देने के लिए 150 करोड रुपए की स्वीकृति दी गई। 250 ड्राइवर को सीनियर ड्राइवर का पद दिया जाएगा। उन्होंने बताया इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए 34 नए चार्जिंग स्टेशन भी खोले जाएंगे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleनिकायों के चुनावों में OBC को मिलेगा आरक्षण
    Next Article कंगना के खिलाफ मानहानि केस खारिज करने से High Court का इनकार
    admin

    Related Posts

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,771

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,095
    Don't Miss
    शिमला

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    By ravinderApril 13, 202611 Min Read

    शिमला। रोहड़ू पुलिस (Police) ने चंडीगढ़ (Chandigrah) से चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार (Arrest)…

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026

    नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने

    April 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,771

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version