Close Menu
    What's Hot

    प्रदेश मंत्रिमंडल ने 1500 पद (Posts) भरने को दी मंजूरी

    April 17, 2026

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • प्रदेश मंत्रिमंडल ने 1500 पद (Posts) भरने को दी मंजूरी
    • Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी
    • धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी
    • नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death
    • नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने
    • सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद (Posts)
    • देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन Women का रेस्क्यू
    • बंजार Accident : 4 की मौत, 19 पर्यटक जख्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 17
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»करुणामूलक Jobs के लिए बढ़ाई आय सीमा
    शिमला

    करुणामूलक Jobs के लिए बढ़ाई आय सीमा

    बीएससी नर्सिंग की सीटों में भी वृद्धि, 5 मेगावाट से कम क्षमता वाली 172 लघु जल विद्युत परियोजनाएं होंगी रद
    ravinderBy ravinderJuly 30, 2025147 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। प्रदेश में करुणामूलक नौकरियों (Jobs) के लिए आय सीमा बढ़ा दी गई है। वहीं बीएससी नर्सिंग की सीटों में भी वृद्धि गई है। इसके अलावा 5 मेगावाट से कम क्षमता वाली 172 लघु जल विद्युत परियोजनाएं रद होंगी। यह निर्णाय मुख्यमंत्री (Chief minister) सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को शिमला में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में में लिए गए।

    अब करुणामूलक आधार पर नियुक्ति के लिए संशोधित नीति के अनुसार प्रति परिवार वार्षिक आय पात्रता मापदंड को ₹ 2.50 लाख से बढ़ाकर तीन लाख किया गया है। 45 वर्ष से कम आयु की विधवाओं और अभिभावक विहीन आवेदकों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान जान गंवाने वाले सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त जिन मामलों में इस प्रकार की नियुक्ति के लिए मौजूदा पांच प्रतिशत कोटे के तहत रिक्तियां उपलब्ध नहीं है, उस स्थिति में मंत्रिमंडल ने पात्र आवेदकों को लाभान्वित करने के लिए इस कोटे में एकमुश्त छूट की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है।

    बैठक में सिस्टर निवेदिता राजकीय नर्सिंग कॉलेज शिमला में बीएससी नर्सिंग की सीटों की संख्या 60 से बढ़ाकर 100 करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा कांगड़ा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में वार्षिक रूप से 60 सीटों की क्षमता वाले नए बीएससी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी गई। इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 27 पद सृजित कर पद भरने को भी मंजूरी दी गई।

    मंत्रिमंडल ने दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लैंगिक समानता प्रदान करने के लिए महिला कर्मियों को शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति देने का निर्णय लिया। ऐसे प्रतिष्ठानों में कार्यरत प्रत्येक महिला कर्मी को मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के तहत मातृत्व लाभ प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया।

    मंत्रिमंडल ने नालागढ़ में 300 एकड़ भूमि पर मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में एक मंत्रिमंडलीय उप-समिति के गठन को भी स्वीकृति प्रदान की। यह उप-समिति को दो माह में रिपोर्ट देगी। इसने हिमाचल प्रदेश लघु खनिज (रियायत) और खनिज (अवैध खनन, परिवहन और भंडारण निवारण) नियम, 2015 में संशोधन को भी स्वीकृति दी। संशोधित प्रावधानों के अनुसार, सड़क काटने के कार्य में शामिल ठेकेदारों या एजेंसियों को अब जलाशय परियोजनाओं की गाद निकालने और रखरखाव के दौरान उत्पन्न सामग्री का उपयोग निजी उद्देश्यों के लिए करने की अनुमति होगी। किसी भी बचे हुए कच्चे माल या तैयार उत्पाद के साथ-साथ उत्पन्न संपूर्ण सामग्री की नीलामी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामित समिति द्वारा की जाएगी।

    बैठक में शिमला-धर्मशाला-शिमला हवाई मार्ग पर उड़ान संचालन के लिए राज्य सरकार और अलाईन्स एयर एविएशन लिमिटेड के मध्यम समझौता ज्ञापन को 1 जुलाई, 2025 से 30 जून, 2026 तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में हिम ऊर्जा के तहत पांच मेगावाट से कम क्षमता वाली 172 लघु जल विद्युत परियोजनाओं को रद्द करने को मंजूरी दी, जिनका काम लंबे समय से रुका हुआ था।

    ये परियोजनाएं अब पुनः विज्ञापित की जाएंगी। इसके साथ ही भविष्य में जो भी पांच मेगावाट तक की परियोजनाएं दी जाएंगी, उन पर 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्टी और एक प्रतिशत स्थानीय क्षेत्र विकास कोष के लिए देना अनिवार्य होगा। मंत्रिमंडल ने पांच मेगावाट से अधिक क्षमता वाली उन 22 जलविद्युत परियोजनाओं को रद करने की मंजूरी दी। इनके साथ अब तक कोई भी समझौता नहीं हुआ है और जिन्हें पहले ऊर्जा विभाग ने आवंटित किया था। बाकी बची परियोजनाओं को अपने नोटिस का जवाब देने के लिए 5 अगस्त, 2025 तक का समय दिया गया है। बैठक में 14 परियोजना डवैल्पर्ज के साथ बिना ब्याज अग्रिम प्रीमियम की मूल राशि पर अदालत से बाहर समझौता करने के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

    मंत्रिमंडल ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से भूमि अधिग्रहण कार्यवाही के लिए ‘भूमि अधिग्रहण’ पुनर्वास और पुनर्स्थापना में उचित मुआवजा और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा-26 के तहत समयसीमा को एक वर्ष के लिए यानी 16 अगस्त, 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
    मंत्रिमंडल ने जिला सिरमौर के धौलाकुआं माजरा योजना क्षेत्र के लिए विकास योजना को मंजूरी दी।

    यह योजना प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण सौंदर्य को संरक्षित करते हुए क्षेत्र में सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की गई है। बैठक में कांगड़ा जिला में पटवार सर्कल नलेटी के पुनर्गठन को मंजूरी दी गई जिसके तहत देहरा तहसील के महाल-मसोटा और बलाहर क्षेत्र को हटाकर प्रागपुर तहसील के अंतर्गत पटवार सर्कल गढ़ में शामिल कर दिया गया है। बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश में नशे की स्थिति पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें आबकारी एवं कराधार विभाग द्वारा इस गंभीर चुनौति से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों और पहलों के बारे में बताया गया।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous Article1386 जल रक्षक हुए Regular, बने पंप अटेंडेंट
    Next Article निकायों के चुनावों में OBC को मिलेगा आरक्षण
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश मंत्रिमंडल ने 1500 पद (Posts) भरने को दी मंजूरी

    April 17, 2026

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,771

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,095
    Don't Miss
    शिमला

    प्रदेश मंत्रिमंडल ने 1500 पद (Posts) भरने को दी मंजूरी

    By ravinderApril 17, 202612 Mins Read

    शिमला। प्रदेश मंत्रिमंडल (Cabinet) ने 1500 पद (Posts) भरने को मंजूरी दी है। इनमें 1000…

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    प्रदेश मंत्रिमंडल ने 1500 पद (Posts) भरने को दी मंजूरी

    April 17, 2026

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,771

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version