बैजनाथ में पुलिस ने 1.813 किलो चरस के साथ 6 युवक (Youth) गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। वहीं 1 किशोर को परिजनों के संरक्षण में सौंपा है। इसके साथ तीन वाहन भी जब्त किए हैं। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस (Police) की CIA टीम (Team) ने बैजनाथ में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर CIA टीम ने पुलिस थाना बैजनाथ के अंतर्गत अवाही नाग मंदिर के पास पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे (NH) में रेलवे क्रॉसिंग के पास नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की।
इस दौरान पुलिस ने नशे की खेप बरामद की। इस पूरी कार्रवाई की जानकारी SP कांगड़ा कुलभूषण वर्मा की ओर से दी गई है। कार्रवाई के दौरान बैजनाथ के डीएसपी संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम की कार्रवाई का जायजा लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (28) गांव खारमेनखर डाकघर जैनद तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा, अशोक कुमार (35) गांव नंदौर कलां, डाकघर जांजगीर चांपा, तहसील रायगढ़ जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) अश्वनी कुमार (23) गांव मंझेरनु, डाकघर पंचरुखी, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, अतुल कुमार (24) गांव रामनगर, डाकघर टटेहल, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, आयुष कुमार (21) गांव मंझेरनु, डाकघर पंचरुखी, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा और अक्षय कुमार (27 वर्ष) गांव रामनगर, डाकघर टटेहल, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस थाना बैजनाथ में ND&PS Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला (Case) दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

