Close Menu
    What's Hot

    जल शक्ति विभाग का कर्मचारी 428 ग्राम अफीम के साथ Arrest

    July 11, 2026

    अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगे सभी मेडिकल College

    July 10, 2026

    प्रधान के Husband ने किया ग्राम सभा की कार्यवाही का संचालन!

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • जल शक्ति विभाग का कर्मचारी 428 ग्राम अफीम के साथ Arrest
    • अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगे सभी मेडिकल College
    • प्रधान के Husband ने किया ग्राम सभा की कार्यवाही का संचालन!
    • वीबी-जी-राम-जी योजना लागू करना State हित में नहीं
    • 26.2 ग्राम चिट्टे, ₹20 हजार Cash सहित 4 लोग गिरफ्तार
    • चैतड़ू में 7.42 ग्राम चिट्टे के साथ 3 युवक Arrest
    • ₹ 3500 में 30 मिनट में मंडी से पहुंच सकेंगे Chandigarh
    • 10वीं की फर्जी मार्क्सशीट से बना पोस्टमास्टर, अब CBI के शिकंजे में
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, July 11
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगे सभी मेडिकल College
    शिमला

    अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगे सभी मेडिकल College

    स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम सुक्खू
    ravinderBy ravinderJuly 10, 20260 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला । प्रदेश के सभी मेडिकल (Medical) कॉलेज (College) अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगे। यह बात स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक (Meeting) में सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज को इस वर्ष के अंत तक अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस किया जाएगा, ताकि प्रदेश के लोगों को राज्य में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने हजारों पदों पर भर्ती की है। उन्होंने कहा कि एम्स नई दिल्ली की तर्ज पर सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवा रही हैं। इससे मरीजों को बेहतर और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो रही हैं।

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर और अटल इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान चमियाणा (एआईएमएसएस) में स्थापित की जा रही अत्याधुनिक परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिए सरकार ने 75 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला में पीईटी स्कैन मशीन स्थापित की गई है।

    टांडा और हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए पीईटी स्कैन मशीनों की खरीद की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न पैरा मेडिकल श्रेणियों के 71 पदों तथा 50 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त पैरा मेडिकल श्रेणियों के 162 नए पद स्वीकृत किए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालयों के अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाया जाएगा की प्रत्येक बैच में 60 विद्यार्थियों की संख्या सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी, शिमला में तीन लेक्चर थिएटर और एक परीक्षा भवन के निर्माण के लिए 5.76 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके अतिरिक्त टांडा में लेक्चर थिएटर के निर्माण के लिए अतिरिक्त 14.13 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एआईएमएसएस चमियाणा में 23.75 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल ब्लॉक और 42 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने अधिकारियों को इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों को अत्याधुनिक आधारभूत अधोसंरचना और विश्वस्तरीय तकनीक से स्तरोन्नत किया जा रहा है। सीएम सुक्खू ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने और आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध होने के बाद प्रदेश के लोगों को उनके घर के निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

    इस दौरान महाधिवक्ता अनुप रतन, प्रधान सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मिशन निदेशक प्रदीप ठाकुर, विशेष सचिव डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleप्रधान के Husband ने किया ग्राम सभा की कार्यवाही का संचालन!
    Next Article जल शक्ति विभाग का कर्मचारी 428 ग्राम अफीम के साथ Arrest
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    जल शक्ति विभाग का कर्मचारी 428 ग्राम अफीम के साथ Arrest

    July 11, 2026

    प्रधान के Husband ने किया ग्राम सभा की कार्यवाही का संचालन!

    July 9, 2026

    वीबी-जी-राम-जी योजना लागू करना State हित में नहीं

    July 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    कांगड़ा

    जल शक्ति विभाग का कर्मचारी 428 ग्राम अफीम के साथ Arrest

    By ravinderJuly 11, 202602 Mins Read

    कांगड़ा। जिले में जल शक्ति विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी को 428 ग्राम अफीम के…

    अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगे सभी मेडिकल College

    July 10, 2026

    प्रधान के Husband ने किया ग्राम सभा की कार्यवाही का संचालन!

    July 9, 2026

    वीबी-जी-राम-जी योजना लागू करना State हित में नहीं

    July 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    जल शक्ति विभाग का कर्मचारी 428 ग्राम अफीम के साथ Arrest

    July 11, 2026

    अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगे सभी मेडिकल College

    July 10, 2026

    प्रधान के Husband ने किया ग्राम सभा की कार्यवाही का संचालन!

    July 9, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version