Close Menu
    What's Hot

    चुनावी आहट : Himachal में 3,616 हुई पंचायतों की संख्या

    February 28, 2026

    School की अध्यापिका ने प्रवक्ता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

    February 27, 2026

    Bus की चपेट में आई बाइक; युवक की मौत, युवती घायल

    February 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • चुनावी आहट : Himachal में 3,616 हुई पंचायतों की संख्या
    • School की अध्यापिका ने प्रवक्ता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
    • Bus की चपेट में आई बाइक; युवक की मौत, युवती घायल
    • पौना किलो चरस के साथ हरियाणा के 2 युवक Arrest
    • दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की Death
    • Dehra : नवजात शिशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
    • Marriage का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
    • Murder कर शव नदी के किनारे फेंका
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, February 28
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»देश»अदालत के आदेश पर EVM खुली, जीत गया हारा प्रत्याशी
    देश

    अदालत के आदेश पर EVM खुली, जीत गया हारा प्रत्याशी

    देश में पहली बार हुआ ऐसा, विपक्ष मुखर
    ravinderBy ravinderAugust 14, 2025180 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    नई दिल्ली। तमाम सवालों और शंकाओं के बीच देश में पहली बार ईवीएम (EVM) खोली गई। यह सब देश की शीर्ष अदालत (Court) के आदेश (Order) पर हुआ। मशीन खोलने के बाद वोटों की गिनती (Counting) की गई। इसके बाद नतीजा (Result) बदल (Changed) गया। जीता हुआ उम्मीदवार हार गया और हारा जीता गया।

    यह केस हरियाणा के पानीपत जिले के बुआना लाखु गांव के पंचायत चुनाव का है। यहां सरपंच के चुनाव में विवाद हुआ था। इस पर अदालत ने खुद हस्तक्षेप किया और चुनावी रिकॉर्ड सहित ईवीएम की गिनती का आदेश दिया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्ष मौजूद थे। यही नहीं, इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। जांच में हारे हुए प्रत्याशी को जीत मिली।

    इससे लेकर सियासी गलियारो में हलचल मच गई है। ईवीएम का विरोध कर रहे विपक्ष की आवाज को बल मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुआना लाखु गांव में 2 नवंबर, 2022 को सरपंच पद के लिए चुनाव हुआ था। इसमें कुलदीप कुमार सिंह को विजेता घोषित किया गया था। हारे प्रत्याशी मोहित कुमार ने इस नतीजे को चुनौती दी। उन्होंने अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश के समक्ष पुनर्मतगणना की मांग की। अदालत ने 22 अप्रैल, 2025 को दोबारा गणना का आदेश दिया था। मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा।

    हाईकोर्ट ने इस दोबारा गणना के आदेश को रद कर दिया। इसके बाद मोहित कुमार ने मामले को सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाया। सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम फैसला सुनाने से पहले चुनाव में इस्तेमाल ईवीएम की गिनती कराने का आदेश दिया। इसके बाद ईवीएम की गिनती रजिस्टार की निगरानी में की गई। इस संशोधित परिणाम ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। लोगों के मन में ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वहीं राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

    राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने इस फैसले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह मामला भाजपा की चुनावी मनमानी और ईवीएम के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है। साथ ही कई अन्य नेता और पार्टियां भी इस फैसले को लेकर सवाल उठा रही हैं कि क्या ईवीएम में छेड़छाड़ हो सकती है और चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष है या नहीं। यह विवाद देश में चुनाव प्रणाली की पारदर्शिता और भरोसे को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा का विषय बन गया है। देश में चुनावी विवादों में ईवीएम (EVM) को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं।

    ईवीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, देश में चुनाव के दौरान उपयोग की जाने वाली मशीन है। इससे वोटिंग और गिनती इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होती है। इसे चुनाव आयोग ने भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी रोकने के लिए प्रयोग में लाना शुरू किया था। हालांकि समय-समय पर ईवीएम को लेकर मतदाता और पार्टियों के बीच विवाद होते रहते हैं कि कहीं मशीन में छेड़छाड़ तो नहीं की गई। यह मामला भी उसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

    Featured samachar himachal Top News
    Previous Articleकार-बिन वितरण अभियान का दूसरा चरण शुरू (Start)
    Next Article Chamunda Temple के पास श्रद्धालुओं की जीप खाई में गिरी, 4 की मौत
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    चुनावी आहट : Himachal में 3,616 हुई पंचायतों की संख्या

    February 28, 2026

    School की अध्यापिका ने प्रवक्ता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

    February 27, 2026

    Bus की चपेट में आई बाइक; युवक की मौत, युवती घायल

    February 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,769

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,094
    Don't Miss
    शिमला

    चुनावी आहट : Himachal में 3,616 हुई पंचायतों की संख्या

    By ravinderFebruary 28, 202612 Mins Read

    शिमला। हिमाचल (Himachal) में पंचायतों की संख्या 3,616 हो गई है। प्रदेश में 39 नई…

    School की अध्यापिका ने प्रवक्ता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

    February 27, 2026

    Bus की चपेट में आई बाइक; युवक की मौत, युवती घायल

    February 26, 2026

    पौना किलो चरस के साथ हरियाणा के 2 युवक Arrest

    February 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    चुनावी आहट : Himachal में 3,616 हुई पंचायतों की संख्या

    February 28, 2026

    School की अध्यापिका ने प्रवक्ता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

    February 27, 2026

    Bus की चपेट में आई बाइक; युवक की मौत, युवती घायल

    February 26, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,769

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version