Author: ravinder

मनाली। पर्यटन नगरी में एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर छानबीन शुरू कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 11 मार्च को शिमला की युवती ने मनाली थाने में शिकायत दी थी। उसने कहा था कि यहां के निजी होटल में आरोपी ने उसका रेप किया। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के जयंती पूरम के पारस कुमार (42) को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने शिकायत पत्र में कहा है कि…

Read More

ऊना। जिले में चिट्टे की ओवरडोज से एक युवक की मौत (Death) हो गई है। युवक की लाश (Dead body) संदिग्ध अवस्था में मिली है। लाश के पास एक सिरिंज भी मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऊना के पुलिस (Police) थाना टाहलीवाल के तहत गोंदपुर बुल्ला के पास स्थित एक टोबा के किनारे 29 साल के युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। उसकी शिनाख्त अमरजीत सिंह निवासी साहूवाल के रूप में हुई है। टाहलीवाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण…

Read More

शिमला। ​जिले के उपमंडल ठियोग के कुमारसैन क्षेत्र से एक दुःखद खबर (Sad news) सामने आई है। यहां एक जेसीबी गहरी खाई में गिर गई है। यह हादसा (Accident) कुमारसैन क्षेत्र के कटरा गांव से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। इसमें चालक की मृत्यु (Death) हो गई है। उसकी शिनाख्त 27 वर्ष के संतोष उर्फ सुनील के रूप में हुई है। मृतक युवक चंबा जिले की सलूणी तहसील के बंजोड़ी गांव का रहने वाला था। स्थानीय निवासी देविंदर सिंह के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही…

Read More

राकेश सोनी। नादौनशहर में दुकान से पुलिस (Police) ने 55.15 ग्राम चरस पकड़ी है। प्राप्त ब्यौरे के मुताबिक शहर में स्थित कोर्ट परिसर के पाल एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान से नशे की खेप बरामद हुई है। एसआई देवानंद, हेड कांस्टेबल कुशल देव और बलजिंद्र सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की है। दुकानदार ने एक रैक में कपड़ों के नीचे रखे पर्स में चरस छुपाकर रखी थी। पुलिस टीम ने जब पर्स के बारे में पूछा तो आरोपी घबरा गया। इसके बाद जब शक के आधार पर पर्स की तालाशी ली गई तो इसमें रखी गई 55.15 ग्राम चरस…

Read More

चंबा। निजी बस (Private bus) में चिट्टा ले जा रहे युवक (Youth) को चंबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नाकेबंदी के दौरान हत्थे चढ़ा है। उसके पास से 2.23 ग्राम नशे की खेप बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना सदर चंबा की टीम ने पुलिस चौकी दरढा के बाहर नाकेबंदी की थी। उस दौरान एक युवक से 2.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान आत्माराम पुत्र कर्म सिंह गांव मडांसा ग्राम पंचायत ब्रेही तहसील धरवाला के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि निजी बस में युवक चिट्टा की सप्लाई लेकर…

Read More

श्री नयना देवी। स्वारघाट के मेहला में वीरवार देर रात एक दर्दनाक हादसा (Accident) हुआ है। यहां भानुपल्ली-बेरी रेलवे लाइन के निर्माण में लगी कंपनी की पोकलेन मशीन लेकर जा रहा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गया। ट्राला गोबिंद सागर झील में डूब गया। वहीं पोकलेन मशीन झील के ऊपर खाई में अटक गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत (Death) हो गई, जबकि ट्राले में बैठे हेल्पर ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। मृतक की शिनाख्त देवी राम उर्फ बेबी पुत्र रतन लाल निवासी गांव खुराणी डाकघर स्वारघाट तहसील नयना देवी के रूप में हुई…

Read More

कुल्लू। जिले के रामशिला में बेटे ने डंडे से वार कर पिता (Father) की हत्या (Murder) कर दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को मनाली से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे बेटे की पिता के साथ किसी बात पर बहसबाजी शुरू हुई, जो मारपीट में बदल गई। इस दौरान बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे पिता वहीं ढेर हो गया।…

Read More

शिमला। प्रदेश की राजधानी में सोमवार को कैबिनेट मीटिंग (Cabinet meeting) हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री (CM) सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhu) ने की। इसमें कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें विधानसभा के बजट सत्र के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को मंजूरी दी गई। इसके साथ भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट 2023-24 को पेश करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में विभिन्न श्रेणियों के 145 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया। नए स्तरोन्नत नगर निगमों में 66 पद, नगर परिषदों में 3 पद, नव सृजित नगर पंचायतों में 70 पद और…

Read More

सिरमौर जिले के चूड़धार से शिवरात्रि के दिन से लापता पंचकूला के युवक की तलाश जारी है। मगर अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ, पुलिस व राजस्व विभाग की 14 सदस्यीय टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है। चूड़धार चोटी पर प्रतिबंध के बावजूद यहां शिवरात्रि को करीब 150 लोग पहुंच गए थे। मिली जानकारी के अनुसार पंचकूला के 28 वर्षीय अक्षय साहनी पुत्र अनिल साहनी अपने साथी विक्रम पुत्र बलदेव राज आयु 34 वर्ष के साथ शिवरात्रि के दिन नौहराधार से चूड़धार के लिए निकला था। शाम को विक्रम चूड़धार पहुंच गया। अक्षय उसी दिन से लापता…

Read More

सिरमौर। जिले के माजरा थाने की पुलिस ने 461 नशीले कैप्सूल के साथ एक युवक (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) किया। पुलिस को यह सफलता गश्त के दौरान मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने जगतपुर पिपलीवाला के पास एक युवक को संदिग्ध अवस्था में देखा। पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 461 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान 35 साल के लियाकत अली निवासी गांव जगतपुर डाकघर माजरा तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है। वह बाइक पर सवार था। पुलिस ने…

Read More