कांगड़ा। नगर परिषद कांगड़ा के वार्ड-8 का मतदान (Voting) स्थान चेंज (Change) हुआ है। सभी प्रत्याशियों को चुनाव (Election) चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। 28 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इन चुनावों में 7823 मतदाता मतदान करेंगे।
आरओ एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने हुए बताया नगर परिषद कांगड़ा के चुनावों में कुल 30 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था, जिन में से सरिता पत्नी अनिल ने अपना नामांकन वापस लिया और 1 नामांकन रद हो गया। इसके बाद कुल 28 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने बताया चुनावों दौरान 3956 महिला मतदाता और 3867 पुरुष मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।
कांगड़ा के 9 वार्डों में वार्ड नंबर 8 के मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र नगर परिषद कार्यालय से बदलकर लैंड रिकॉर्ड कार्यालय समीप पॉलिटेक्निक किया गया है अन्य सभी मतदान केंद्र पूर्व की तरह ही रखे गए हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से चुनावों के इस पर्व में मतदान करने की अपील की है।
उन्होंने बताया नगर परिषद कांगड़ा में 17 मई प्रातः 7:00 से 3:00 तक सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से राज्य चुनाव आयोग के नियमों का पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा चुनाव करवाने से संबंधित सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने एआरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार चुनावों में काम करें।

