Author: ravinder

मंडी में एसटीएफ (STF) कुल्लू की टीम ने 4.859 किलो (KG) चरस के साथ पंजाब (Panjab) के दो युवक (Youth) गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। आरोपियों ने कार (Car) के दरवाजे में नशे की खेप पैक की थी। एसटीएफ टीम को ASI भानु प्रताप लीड कर रहे थे। उन्होंने अपनी टीम के साथ बिंद्राबनी फोरलेन के पास नाकेबंदी की हुई थी। आने-जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक पंजाब नंबर की कार कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी। उसको चेकिंग के लिए रोका। कार में दो व्यक्ति बैठे थे। STF टीम ने कार की तलाशी…

Read More

धर्मशाला। मुख्यमंत्री (CM) सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के ₹70 लाख से पुनर्विकसित फव्वारा चौक और पुराने एचआरटीसी (HRTC) कार्यशाला परिसर में ₹11.90 करोड़ से बने दो मंजिला ई-बस चार्जिंग डिपो एवं अनुरक्षण केंद्र (Center) का उद्घाटन किया। उन्होंने धर्मशाला में सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन नए इंट्रा-सिटी ई-बस मार्गों को भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फव्वारा चौक के पुनर्विकास का उद्देश्य कोतवाली बाजार में यातायात को सुचारू बनाना, क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखना और इसे एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करना है। परियोजना के…

Read More

शिमला। कॉलेज (College) कैडर में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर (Good news) है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों (Posts) पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। चयनित अभ्यर्थियों को जॉब (Job) ट्रेनी के रूप में 35 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। आयोग के अनुसार इन पदों के लिए परीक्षाएं जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जा सकती हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार विभिन्न विषयों में कुल (Total) 373 पद भरे जाएंगे।

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने सीबीएसई (CBSE) से संबद्ध सीनियर सेकेंडरी स्कूलों (Schools) में 305 अंग्रेजी (English) शिक्षकों (Teachers) की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की सिफारिश पर चयनित अभ्यर्थियों को स्कीम फॉर स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस इन हिमाचल प्रदेश के तहत उप योजना के अंतर्गत नियुक्त किया गया है। जारी आदेशों के मुताबिक चयनित शिक्षकों को प्रदेश के विभिन्न सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में पांच साल की निश्चित अवधि के लिए तैनात किया जाएगा। इन शिक्षकों को हर महीने ₹ 30 हजार का समेकित मानदेय दिया जाएगा। हालांकि यह मानदेय एक शैक्षणिक सत्र…

Read More

चंबा जिले के चुराह उपमंडल में वाहन चालक (Driver) की हत्या (Murder) कर आरोपियों ने शव (Dead body) को नाले में फेंका था। मृतक की शिनाख्त हरविंद्र सिंह पुत्र ऋषि गांव राख त्त्मलोगा डाकघर कल्हेल तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। मृतक भंजराडू में कारोबारी के पास चालक के तौर पर काम करता था। पुलिस (Police) ने मृतक के भंजराडू स्थित कमरे को भी सील कर दिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार रविवार…

Read More

मनाली। सोलंग घाटी से आगे फर्स्ट स्नो गैलरी के पास स्कॉर्पियो के खाई में गिरने से पांच पर्यटक (Tourist) घायल (Injured) हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक स्कॉर्पियो (UP 87 M 6966) से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वाहन सड़क से करीब 60 फुट नीचे खाई में गिर गया। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और दो युवतियां शामिल हैं। इनमें तीन युवक (Youth) और एक युवती उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। वहीं एक युवती दिल्ली की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं…

Read More

हमीरपुर जिले के बमसन (टौणी देवी) ब्लॉक की एक पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान और उप प्रधान पर सरकारी (Government) भूमि (Land) पर अतिक्रमण करने के आरोप लगे हैं। जानकारी मिली है कि इस संदर्भ में राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि पंचायत प्रधान या उप प्रधान द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ है या नहीं।नवनिर्वाचित प्रधान और उप प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत दी है। शिकायत मिलने की बाद राजस्व विभाग ने दोनों पंचायत नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमि की पैमाइश शुरू कर दी है। अगर प्रधान और…

Read More

शाहपुर के लाल अन्जेश ने आयरनमैन (Ironman) 70.3 स्पर्धा सफलतापूर्वक पूरी कर अंतरराष्ट्रीय (International) मंच पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठार गांव के युवा मरीन इंजीनियर अन्जेश जोशी ने फिलीपींस के सुबिक बे में आयोजित विश्व प्रसिद्ध एंड्योरेंस प्रतियोगिता Ironman 70.3 को सफलतापूर्वक पूरा किया है। रैत पहुंचने पर शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय जनता के साथ अन्जेश जोशी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने उन्हें शाल एवं हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि को लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि…

Read More

चंबा पुलिस ने 37.23 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। नशे की इस खेप की कीमत करीब ₹ 5 लाख आंकी गई है। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान गगन कुमार निवासी गांव व डाकघर कंदला तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना (Police Station) सदर चंबा में मामला (Case) दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विशेष अन्वेषण इकाई की टीम इंस्पेक्टर…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने बीए (BA) फाइनल (Final) ईयर (Year) का रिजल्ट आउट कर दिया है। मैरिट सूची में 7 लड़कियां और 5 लड़के शामिल हैं। बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम (Result) 95.59 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में कुल 13,712 विद्यार्थी (Students) बैठे थे। इनमें से 11817 विद्यार्थी पास हुए है। पास प्रतिशतता में कंपार्टमट के मामले भी शामिल हैं। यह परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड एक महिने के अंदर घोषित किया गया है। बीए की मैरिट सूची में जीबी पंत मैमोरियल राजकीय डिग्री कॉलेज रामपुर बुशहर की छात्रा नमिता ने 9.33 सीजीपीए प्राप्त कर प्रदेश टॉप किया है।…

Read More