Author: ravinder

मनाली। सोलंग घाटी से आगे फर्स्ट स्नो गैलरी के पास स्कॉर्पियो के खाई में गिरने से पांच पर्यटक (Tourist) घायल (Injured) हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक स्कॉर्पियो (UP 87 M 6966) से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वाहन सड़क से करीब 60 फुट नीचे खाई में गिर गया। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और दो युवतियां शामिल हैं। इनमें तीन युवक (Youth) और एक युवती उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। वहीं एक युवती दिल्ली की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं…

Read More

हमीरपुर जिले के बमसन (टौणी देवी) ब्लॉक की एक पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान और उप प्रधान पर सरकारी (Government) भूमि (Land) पर अतिक्रमण करने के आरोप लगे हैं। जानकारी मिली है कि इस संदर्भ में राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि पंचायत प्रधान या उप प्रधान द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ है या नहीं।नवनिर्वाचित प्रधान और उप प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत दी है। शिकायत मिलने की बाद राजस्व विभाग ने दोनों पंचायत नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमि की पैमाइश शुरू कर दी है। अगर प्रधान और…

Read More

शाहपुर के लाल अन्जेश ने आयरनमैन (Ironman) 70.3 स्पर्धा सफलतापूर्वक पूरी कर अंतरराष्ट्रीय (International) मंच पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठार गांव के युवा मरीन इंजीनियर अन्जेश जोशी ने फिलीपींस के सुबिक बे में आयोजित विश्व प्रसिद्ध एंड्योरेंस प्रतियोगिता Ironman 70.3 को सफलतापूर्वक पूरा किया है। रैत पहुंचने पर शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय जनता के साथ अन्जेश जोशी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ने उन्हें शाल एवं हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि को लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि…

Read More

चंबा पुलिस ने 37.23 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। नशे की इस खेप की कीमत करीब ₹ 5 लाख आंकी गई है। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान गगन कुमार निवासी गांव व डाकघर कंदला तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस थाना (Police Station) सदर चंबा में मामला (Case) दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विशेष अन्वेषण इकाई की टीम इंस्पेक्टर…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने बीए (BA) फाइनल (Final) ईयर (Year) का रिजल्ट आउट कर दिया है। मैरिट सूची में 7 लड़कियां और 5 लड़के शामिल हैं। बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम (Result) 95.59 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में कुल 13,712 विद्यार्थी (Students) बैठे थे। इनमें से 11817 विद्यार्थी पास हुए है। पास प्रतिशतता में कंपार्टमट के मामले भी शामिल हैं। यह परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड एक महिने के अंदर घोषित किया गया है। बीए की मैरिट सूची में जीबी पंत मैमोरियल राजकीय डिग्री कॉलेज रामपुर बुशहर की छात्रा नमिता ने 9.33 सीजीपीए प्राप्त कर प्रदेश टॉप किया है।…

Read More

सुजानपुर सिविल अस्पताल को बुधवार को आधुनिक एंबुलेंस (Ambulance) मिली। इसका शुभारंभ विधायक (MLA) कैप्टन रणजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान अस्पताल (Hospital) परिसर में हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की भारी उपस्थिति देखने को मिली। विधायक के अस्पताल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने विधायक कैप्टन रणजीत सिंह को शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. राजकुमार ने कहा कि विधायक के नेतृत्व और प्रयासों से अस्पताल एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभूतपूर्व प्रगति की…

Read More

नूरपुर पुलिस (Police) ने चरस तस्करी मामले (Case) में चंबा का एक और आरोपी गिरफ्तार (Arrest) किया है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को यह सफलता मिली है। थाना रैहन में दर्ज एफआईआर संख्या 41/26 दिनांक 13 अप्रैल 2026, धारा 20, 25 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले की बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए चौथे आरोपी को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कुमार (24) निवासी गांव कुंडल तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस…

Read More

हमीरपुर। 1.40 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवतियों समेत 5 लोग गिरफ्तार (Arrest) किए गए हैं। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस हमीरपुर (Police) ने यह कार्रवाई की है । नादौन पुलिस ने तरेटी क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान पांच लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पुलिस के अनुसार सभी व्यक्ति नशे की हालत में लग रहे थे। मौके पर खड़ी एक कार की तलाशी लेने पर पुलिस को दो पन्नियों से 1.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा एक काले रंग के पर्स से पहचान पत्र, नकदी और कुछ जले हुए…

Read More

मंडी। एलएनटी (LNT) मशीन लेकर जा रहे ट्रक के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से ट्रक चालक (Driver) की मौत (Death) हो गई। हादसा (Accident) मंडी जिले के सराज क्षेत्र में बगस्याड़-शिकावरी मार्ग पर सामने आया है। जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे कांढी गांव से लगभग 200 मीटर आगे हुआ है। ट्रक पर भारी एलएनटी मशीन लदी हुई थी और सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण ट्रक में सवार दूसरा व्यक्ति नीचे उतरकर चालक को रास्ता दिखा रहा था। इसी दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और गहरी खाई में पलट गया।हादसे के समय…

Read More

शिमला। 509 ग्राम चरस बरामदी मामले (Case) में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में रोहड़ू पुलिस (Police) को सफलता मिली है। 18 मई, 2026 को माखीनाला क्षेत्र में गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक वाहन की तलाशी ली गई। इसमें डिक्की में छिपाकर रखे गए बैग से 509 ग्राम चरस बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों 27 साल के जितेंद्र ठाकुर और 25 के राजन ठाकुर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले…

Read More