Close Menu
    What's Hot

    सुन्नी, लुहरी व धौलासिद्ध Project वापस लेने की शुरू करें प्रक्रिया

    July 2, 2026

    Security गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद

    July 2, 2026

    रिवर्स करते समय खाई में गिरी Car, पिता-पुत्री की मौत

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • सुन्नी, लुहरी व धौलासिद्ध Project वापस लेने की शुरू करें प्रक्रिया
    • Security गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद
    • रिवर्स करते समय खाई में गिरी Car, पिता-पुत्री की मौत
    • 495 ग्राम चरस सहित कुल्लू व हरियाणा के 3 युवक Arrest
    • आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 29 पद (Posts)
    • 5.97 ग्राम चिट्टे के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार
    • राज्य के सभी Medical कॉलेजों में दो माह में लगेंगी ऑटोमेटिड लैब
    • 24 जून को 656 अस्थायी Drivers की होगी भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, July 2
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»सुन्नी, लुहरी व धौलासिद्ध Project वापस लेने की शुरू करें प्रक्रिया
    शिमला

    सुन्नी, लुहरी व धौलासिद्ध Project वापस लेने की शुरू करें प्रक्रिया

    सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    ravinderBy ravinderJuly 2, 20260 Views2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। सुन्नी, लुहरी व धौलासिद्ध परियोजना (Project) वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करें। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने ये निर्देश ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक (Meeting) की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों (Officers) को दिए। उन्होंने पूर्व में एसजेवीएनएल (SJVNL) को आवंटित की गई 382 मेगावाट सुन्नी, 210 मेगावाट लुहरी चरण-1 तथा 66 मेगावाट धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजनाओं को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जलविद्युत हिमाचल की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के समृद्ध जलविद्युत संसाधनों का अधिकतम लाभ यहां की जनता को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार प्राकृतिक संसाधनों से प्रदेश का उचित हिस्सा हासिल करने और जनहित में इनके बेहतर इस्तेमाल को सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठा रही है।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एनएचपीसी द्वारा विकसित की जा रही 500 मेगावाट डुग्गर जलविद्युत परियोजना की शर्तों एवं नियमों पर दोबारा बातचीत करने के भी निर्देश दिए क्योंकि एनएचपीसी ने परियोजना में बांध की ऊंचाई बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में राज्य सरकार संशोधित परियोजना के अनुरूप हिमाचल को उचित लाभ सुनिश्चित करने के हर संभव प्रयास करेगी।

    CM सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने 422 मेगावाट किशाऊ बांध परियोजना से जुड़े पिछले आठ वर्षों से लंबित गतिरोध को भी समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत प्रदेश को इस परियोजना में कोई पूंजी निवेश नहीं करना होगा, जबकि राज्य को 211 मेगावाट मुफ्त बिजली प्राप्त होगी। इससे प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।

    बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार, सचिव (ऊर्जा) राकेश कंवर, निदेशक ऊर्जा राकेश प्रजापति, एचपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleSecurity गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    Security गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद

    July 2, 2026

    रिवर्स करते समय खाई में गिरी Car, पिता-पुत्री की मौत

    June 30, 2026

    495 ग्राम चरस सहित कुल्लू व हरियाणा के 3 युवक Arrest

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    शिमला

    सुन्नी, लुहरी व धौलासिद्ध Project वापस लेने की शुरू करें प्रक्रिया

    By ravinderJuly 2, 202602 Mins Read

    शिमला। सुन्नी, लुहरी व धौलासिद्ध परियोजना (Project) वापस लेने की प्रक्रिया शुरू करें। मुख्यमंत्री सुखविंदर…

    Security गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद

    July 2, 2026

    रिवर्स करते समय खाई में गिरी Car, पिता-पुत्री की मौत

    June 30, 2026

    495 ग्राम चरस सहित कुल्लू व हरियाणा के 3 युवक Arrest

    June 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    सुन्नी, लुहरी व धौलासिद्ध Project वापस लेने की शुरू करें प्रक्रिया

    July 2, 2026

    Security गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद

    July 2, 2026

    रिवर्स करते समय खाई में गिरी Car, पिता-पुत्री की मौत

    June 30, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version