चंबा पुलिस ने 37.23 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। नशे की इस खेप की कीमत करीब ₹ 5 लाख आंकी गई है। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान गगन कुमार निवासी गांव व डाकघर कंदला तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में पुलिस थाना (Police Station) सदर चंबा में मामला (Case) दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विशेष अन्वेषण इकाई की टीम इंस्पेक्टर गगनदीप और मुख्य आरक्षी योगराज की अगुआई में सुंगल के समीप गश्त पर थी।
इस दौरान सामने से आ रहा एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। इसकी पुष्टि एसपी (SP) चंबा विजय कुमार सकलानी ने की है।
4.28 ग

