Author: admin

एएम नाथ। चंबाभाजपा के जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल ने पत्रकार वार्ता कर राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के किसानों को खाद उपलब्ध करवाने में फेल साबित हुई है। वहीं बाजार में खाद महंगे दामों पर बिक रही है। नरयाल ने कहा कि किसान खाद न मिलने की वजह से परेशान है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में तो किसान वर्ष में एक ही फसल पैदा करता है, लेकिन समय पर खाद न मिलने से उसे फसल से वंचित रहना पडे़गा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह पहला…

Read More

एएम नाथ। चंबाउपायुक्त अपूर्व देवगन ने भरमौर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्री मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों को लेकर उप मंडलीय प्रशासन की कार्य योजना की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं भरमौर-हड़सर संपर्क सड़क मार्ग पर प्रंघाला नाला  में भू-स्खलन की रोकथाम को लेकर लोक निर्माण विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया। प्रंघाला पुल एवं नाले के बाढ़ नियंत्रण कार्यों, नाले के  तटीकरण (चैनेलाइजेशन) से संबंधित कार्यों को लेकर अपूर्व देवगन ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भरमौर को श्री मणिमहेश यात्रा के शुरू होने से पहले पूर्ण करने को कहा। इस…

Read More

गगल (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार और कांगड़ा प्रशासन ने बड़ा भंगाल में फंसे पशु पालन विभाग की टीम के 4 सदस्यों और गहरी खाई में गिरकर जख्मी हुए एक व्यक्ति का वायु सेना की मदद से रेस्क्यू किया। सभी को उपचार के लिए टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि बड़ा भंगाल में पशुओं के उपचार के लिए गई पशु पालन विभाग की टीम ने सैटेलाइट फोन से जिला प्रशासन को स्वास्थ्य खराब होने और पुलियों के निर्माण में लगे व्यक्ति के खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की सूचना प्रशासन को…

Read More

कांगड़ा। उपमंडल कांगड़ा में 23 अगस्त को वाहनों की पासिंग और 24 को ड्राइविंग टेस्ट होंगे। प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ड्राइविंग टेस्ट के लिए पहले आओ, पहले पाओ आधार पर ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की जाती है। अतः ड्राइविंग टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले परिवहन विभाग की ई-परिवहन व्यवस्था के लिंक https://sarathi.parivahan.gov.in/slots/ से ड्राइविंग टेस्ट के लिए 22 को सुबह 11 बजे से अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।

Read More

एएम नाथ। चंबाचुराह में पेड़ों के अवैध कटान केस की जांच अब पांच सदस्यीय एसआईटी करेगी। यह जानकारी हाईकोर्ट में डीएसपी सलूणी ने दी है। डीएसपी कहा कि शक्ति वन बीट में पेड़ों का अवैध कटान हुआ है। इस संदर्भ में वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस केस की सुनवाई 10 अगस्त को होनी है। केस की जांच कर रहे एएसआई रविंद्र कुमार की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने असंतोष जता कर कहा था कि एएसआई ने इस मामले की जांच सही नहीं की है। सूखे पेड़ काटने की आड़ में ठेकेदार झगड़ सिंह ने 57 हरे…

Read More

एएम नाथ। चंबाजिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की साच पंचायत के घिसल गांव में मंगलवार शाम सात बजे आग लगने की घटना सामने आई है। इसमें एक शेड़ समेत तीन मंजिला मकान जलकर गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को घिसल गांव के सूरज राम पुत्र लिठु राम के तीन तीन मंजिला मकान में आग लग गई। आग सबसे पहले निचली मंजिल में लगी। देखते ही देखते सारा घर जल गया। आग लगते ही घर के सदस्यों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। गांववासियों ने जैसे ही चिल्लाने की आवाज सुनी तो मौके पर पहुंच गए और आग…

Read More

शिमला। ठियोग के पास छैला कैंची के साथ शाम साढ़े छह बजे भयानक हादसा हुआ। यहां सेब से लदा ट्राला ब्रेक फेल होने के कारण बीच सड़क में पलट गया। इसकी चपेट में तीन गाड़ियां आ गईं। दो गाड़ियों के सवार सुरक्षित हैं, मगर ट्राले के नीचे दबी गाड़ी में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।

Read More

एएम नाथ। चंबाजिले की शिल्प कलाकृतियों और उत्कृष्ट जैविक कृषि उत्पादों  की ऑनलाइन बिक्री प्लेटफार्म  पर सफलता को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डिजिटल कान्क्लेव में ‘गोल्डन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। ‘डिजिटल एक्सीलेंस इन रूलर सेक्टर’ में ज़िले के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, आर्ट एवं क्राफ्ट सोसायटियों की शिल्प कलाकृतियों और उत्कृष्ट जैविक कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन बिक्री प्लेटफार्म  के प्रभावी उपयोग को शामिल किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जिले की उत्कृष्ट कला एवं संस्कृति के संवर्धन एवं संरक्षण को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाएं जा रहे हैं।

Read More

एएम नाथ। चंबाहिमालय क्षेत्र में इन दिनों जगह-जगह ब्रह्मकमल खिलने शुरू हो गए हैं। ब्रह्मकमल की एक प्रजाति पवित्र मणिमहेश पर्वत की तलहटी पर फल-फूल रही है। कहा जाता है कि ब्रह्मकमल का फूल विशेष दिनों में शिवलिंग पर चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ब्रह्मकमल के दर्शन मात्र से ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Read More

राकेश सोनी। नादौनस्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन जिला हमीरपुर का प्रतिनिधिमंडल प्रधान विनय की अध्यक्षता में एचआरटीसी के बीओडी मोहिंदर संधू से नादौन में मिला। इस दौरान यूनियन के हमीरपुर क्षेत्र पदाधिकारियों ने मोहिंदर संधू को एचआरटीसी बीओडी बनने पर बधाई दी। सदस्यों ने मोहिंदर संधू को परिचालकों की गत वर्षों से चली आ रही वेतन विसंगति के बारे में अवगत करवाया और इसे दूर करने की मांग उठाई। उन्होंने संधू को इस वर्ग से जुड़ी अन्य समस्याओं के बारे भी बताया। मोहिंदर संधू ने कंडक्टर यूनियन हमीरपुर को आश्वस्त किया है कि जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर…

Read More