एएम नाथ। चंबा
भाजपा के जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल ने पत्रकार वार्ता कर राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के किसानों को खाद उपलब्ध करवाने में फेल साबित हुई है। वहीं बाजार में खाद महंगे दामों पर बिक रही है। नरयाल ने कहा कि किसान खाद न मिलने की वजह से परेशान है।
उन्होंने कहा कि जिला चंबा जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में तो किसान वर्ष में एक ही फसल पैदा करता है, लेकिन समय पर खाद न मिलने से उसे फसल से वंचित रहना पडे़गा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब प्रदेश के लोग खुद को कांग्रेस सरकार के हाथों ठगा महसूस कर रहें हैं।
उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान 10 गारंटी की लॉलीपॉप प्रदेशवासियों के हाथों में थमा कर राज्य की सत्ता में आने वाली कांग्रेस महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह नहीं दे पाई है तो दूध के दाम बढ़ने का पशुपालकों को इंतजार है। गोबर कब खरीदना रही है, अब तक इसका भी सरकार ने कोई खुलासा नहीं किया है। उनके साथ पूर्व भाजपा विधायक पवन नैयर व पूर्व मंडलाध्यक्ष महाराज सिंह बडयाल मौजूद रहे।