- Marriage function में साले ने बेरहमी से पीट दिया जीजा
- गला दबाकर की थी सुमन की हत्या, दो और आरोपी Arrest
- Bike सहित खाई में गिरे दो सगे भाई; एक की मौत, दूसरा घायल
- खाई में गिरी कार; पूर्व सैनिक की मौत (Death), दो जख्मी
- जारी रहेगी Himachal के हक-हकूक की लड़ाई
- दो माह में 800 और कांस्टेबलों की होगी भर्ती, CM Sukhu बोले
- Duty में कोताही पड़ी महंगी; 4 पुलिस कर्मी निलंबित, 1 लाइन हाजिर
- Murder : तेजधार हथियार से मार डाली पत्नी, आरोपी गिरफ्तार
Author: admin
पांवटा साहिब। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के सतौन-श्री रेणुका जी मार्ग पर टिक्कर खड्ड में हुए भू-स्खलन की चपेट में आने से स्कूल बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मलबे में दबे बच्चे को लोगों ने बाहर निकला। इसके बाद घायल बच्चे को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
बर्लिन। विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत की महिला कंपाउंड टीम ने बर्लिन में इतिहास रचा है। ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी ने स्वर्ण पदक जीता है। यह किसी भी वर्ग में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में देश का पहला स्वर्ण है। भारतीय टीम ने फाइनल में मैक्सिकन कंपाउंड टीम डैफने क्विंटेरो, एना सोफा हर्नांडेज जियोन और एंड्रिया बेसेरा को 235-229 से हराया। क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन कोलंबिया को 220-216 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। पहले राउंड में बाई मिलने के बाद भारतीय टीम ने…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चल रहे आतंक विरोधी ऑपरेशन में सेना के तीन शहीद हो गए हैं। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र में आतंकियों और सेना में मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें 5 जवान जख्मी हो गए। घायलों को सेना के श्रीनगर स्थित 92 अस्पताल में ले जाया गया, जहां 3 जवानों की मौत हो गई। आतंकी उनसे एके 47 राइफल छीन कर ले गए हैं। सेना ने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। आतंकियों का पता लगाने के लिए अतिरिक्त बलों को इलाके में भेजा गया है।
राकेश सोनी। नादौनराजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में सत्र 2023-24 के लिए एनसीसी की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम वर्ष के इच्छुक छात्र और छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके मैट्रिक का सर्टिफिकेट लगाकर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट यशपाल चोपड़ा के पास 10 अगस्त शाम 3:00 बजे तक जमा करवा सकते हैं। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने दी है। उन्होंने कहा कि तय समय के बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। चयन प्रक्रिया को 4 एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी हमीरपुर के अधिकारी पूरा करेंगे।
शिमला। प्रदेश के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंती रिज मैदान पर मनाई गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के प्रदेश के विकास में उल्लेखनीय योगदान की सराहना की और उनके पहाड़ी राज्य की स्थापना में योगदान पर चर्चा की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राकटा, विधायक…
एएम नाथ। चंबामैहला में एक व्यक्ति की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक प्रताप चंद पुत्र बुधिया राम निवासी गांव सकलाना डाकघर दाडवीं शाम को अपने घर की तरफ जा रहा था तो मैहला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरकर उसके सिर पर आ लगा। इससे वह बेसुध होकर सड़क पर गिर गया। सुबह जब गांव के लोग वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने उसे वहां मृत पड़ा देखा। सिर पर पत्थर की चोट से उसका काफी खून बह चुका था। घटना की सूचना पाते ही पुलिस की टीम भी मौके पर…
राकेश सोनी। नादौनराजकीय महाविद्यालय नादौन में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एनएसएस इकाई को आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वयंसेवकों कॉलेज ग्राउंड की सफाई की। गौर हो कि 2023-24 सत्र का यह पहला एक दिवसीय शिविर था। शिविर में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नवीन शर्मा और डॉ. रजनी देवी व स्वयंसेवियों में विवेक, स्वाति, दीपिका,कोमल, विशाल, अंशुल, पंकज, कनिका, दिव्या, पायल, दिशा, सचिन, प्रशांत, खुशी, साक्षी, पूजा, वंशिता, कंचन,…
ललित औजला। बिलासपुरकांग्रेस के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने मोदी सरनेम पर चल रहे मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। देश की शीर्ष अदालत ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा कर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। इस फैसले के साथ ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी बहाल हो जाएगी। वह मौजूदा संसद सत्र में भी हिस्सा ले सकेंगे। संदीप सांख्यान के कहा कि यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। सत्यमेव जयते, सत्य की जीत हुई है-जय हिंद। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा…
राकेश सोनी। नादौनशहर के श्मशानघाट के पास ब्यास नदी में एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह किसी ने नदी में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना प्रभारी कुलदीप पटियाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि यह शव नदी में बहकर जलस्तर कुछ घटा तो यह दिखाई दिया। महिला की उम्र करीब 65 वर्ष लग रही है। एक बाजू पर कंगन के अलावा और कुछ नहीं है। पुलिस ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए…
एएम नाथ। चंबाजिला चंबा के गुरिल्ला संगठन का जनरल हाउस शिव मंदिर बालू के प्रांगण में हुआ। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। इसमें करीब 200 गुरिल्ला साथियों ने भाग लिया। जनरल हाउस में 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में गुरिल्ला केस की सुनवाई पर चर्चा हुई। वहीं अगली सुनवाई के लिए रणनीति बनाई गई। संगठन के तमाम सदस्यों ने IA और टैग होने वाले शातिरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जो मुख्य केस को खराब करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। अगर वो अपनी करनी से बाज नहीं आए…
