- चौथी पुण्यतिथि पर याद किए विकास पुरुष स्व. GS Bali
- Accident : नहीं रहे नगरोटा बगवां के व्यापारी महेंद्र
- बच्ची से Rape के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास
- जाइका Project में शामिल हुईं कांगड़ा की 2 और कूहलें
- लाइफ सपोर्ट Ambulance में होंगी 19 जीवन रक्षक सुविधाएं
- राजीव बिंदल का भाई सोलन पुलिस ने किया Arrest
- कांगड़ा में तंबाकू मुक्त युवा अभियान शुरू (Start)
- बेटे ने लात मारकर मार डाली मां (Mother)!
Author: admin
राकेश सोनी। नादौनअखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम लाल के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। संस्था ने 21,000 रुपये आपदा राहत कोष के लिए भेंट किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बूंद-बूंद से ही घड़ा भरता है। उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में राकेश शर्मा, शीश राम पाल, गोपाल शर्मा और राजिंदर ठाकुर भी शामिल हुए। इसी दौरान हिमाचल कल्याण सभा दिल्ली के प्रधान राकेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केएम लाल व सुरजीत सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष बक्शी राम, गोपाल दास शर्मा, डॉ. पवन कौडल एवं…
चंडीगढ़। बैजनाथ के नागटा की सोनाली शर्मा को मोहित चौधरी के एक्सोटिक मॉडल अवार्ड शो 2023 में पंजाबी गायक अफसाना खान ने बेस्ट मॉडल अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। मॉडल सोनाली शर्मा ने हाल ही में 2 क्राउन जीते हैं। इनमें से एक मिस बेस्ट इंडिया और दूसरा मिस स्टार इंटरनेशनल मॉडल ऑफ द ईयर है। इस अपनी सफलता का श्रेय सोनाली शर्मा ने अपने माता-पिता के साथ समस्त नागटावासियों को दिया है, जो उनको प्यार देते हैं और हमेशा सपोर्ट करते हैं।
कांगड़ा। हम आपको कम लागत से शुरू होने वाले बिजनेस के बारे में बताएंगे, जिससे चोखी कमाई होगी। यदि आप कोई कारोबार करना चाहते हैं तो यह जानकारी लाभकारी रहेगी। इसके लिए लागत तो कम रहेगी ही, आपको घर से बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा। आप घर बैठे ही जैम, जेली और मुरब्बे बनाने का काम शुरू कर सकते हैं। यह ये उत्पाद सभी उम्र के लोगों को पसंद होते हैं। यही नहीं सेहत के लिए भी ठीक होते हैं। हर सीजन में डिमांड में रहते हैं। ऐसे में ज्यादा बिक्री के साथ अच्छी कमाई होगी ही। इस काम को…
बेंगलुरु। चंद्रयान-3 ने शनिवार शाम 7 बजे चंद्रमा की कक्षा (ऑर्बिट) में प्रवेश कर लिया। यह अंडाकार कक्षा में चांद का चक्कर लगाएगा। बाद में इसे कम करके 100 किलोमीटर की गोलाकर कक्षा में डाल दिया जाएगा। यह काम 17 अगस्त तक पूरा किया जाएगा। इसरो का यान चांद के ग्रैविटी वाले क्षेत्र में पहुंच गया है। चांद के चारों तरफ पांच ऑर्बिट मैन्यूवर होंगे, जिसमें लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन शामिल है। देश के वैज्ञानिकों ने इस रुफलता से देशवासियों को बड़ी खुशखबरी दी है।
शाहुपर। लोक गायक इशांत भारद्वाज का भजन कृष्णा मेरेया शनिवार को उनके अपने यूट्यूब चैनल इशांत भारद्वाज ऑफिशल पर रिलीज किया गया। इसको इशांत भारद्वाज ने खुद लिखा और कंपोज किया है। वहीं शिमला के सुरेंद्र नेगी ने म्यूजिक दिया है। भजन में इशांत भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया है। गाने में राधा और भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम प्रसंग का बहुत ही सुंदर चित्रण किया गया है। भगवान श्री कृष्ण का अभिनय इशांत भारद्वाज के बेटे अनीश भारद्वाज ने किया है। राधा का रोल चंबा की नियति पुंडीर ने निभाया है। इसकी शूटिंग खजियार, झूमार, पधरी…
शिमला। प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए बुरी खबर है। इस बार डिपुओं में चीनी का कोटा नहीं मिलेगा। सरकारी डिपो में चीनी सप्लाई करने वाली कंपनी के गोदाम में बारिश की वजह से पानी भरने से यह नौबत आई है। प्रदेश में करीब 19.5 लाख राशन कार्ड धारक हैं। डिपुओं में हर महीने प्रति व्यक्ति आधा किलो चीनी मिलती है। इसमें एपीएल परिवारों को 30 रुपये प्रति किलो और बीपीएक कार्ड धारकों को 13 रुपये प्रति किलो चीनी मिलती है। वहीं बाजार में चीनी का 45 रुपये प्रति किलो मिल रही है। डिपुओं में चीनी न मिलने से…
पांवटा साहिब। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के सतौन-श्री रेणुका जी मार्ग पर टिक्कर खड्ड में हुए भू-स्खलन की चपेट में आने से स्कूल बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मलबे में दबे बच्चे को लोगों ने बाहर निकला। इसके बाद घायल बच्चे को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
बर्लिन। विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत की महिला कंपाउंड टीम ने बर्लिन में इतिहास रचा है। ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी ने स्वर्ण पदक जीता है। यह किसी भी वर्ग में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में देश का पहला स्वर्ण है। भारतीय टीम ने फाइनल में मैक्सिकन कंपाउंड टीम डैफने क्विंटेरो, एना सोफा हर्नांडेज जियोन और एंड्रिया बेसेरा को 235-229 से हराया। क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन कोलंबिया को 220-216 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। पहले राउंड में बाई मिलने के बाद भारतीय टीम ने…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में चल रहे आतंक विरोधी ऑपरेशन में सेना के तीन शहीद हो गए हैं। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र में आतंकियों और सेना में मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें 5 जवान जख्मी हो गए। घायलों को सेना के श्रीनगर स्थित 92 अस्पताल में ले जाया गया, जहां 3 जवानों की मौत हो गई। आतंकी उनसे एके 47 राइफल छीन कर ले गए हैं। सेना ने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। आतंकियों का पता लगाने के लिए अतिरिक्त बलों को इलाके में भेजा गया है।
राकेश सोनी। नादौनराजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में सत्र 2023-24 के लिए एनसीसी की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम वर्ष के इच्छुक छात्र और छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके मैट्रिक का सर्टिफिकेट लगाकर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट यशपाल चोपड़ा के पास 10 अगस्त शाम 3:00 बजे तक जमा करवा सकते हैं। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने दी है। उन्होंने कहा कि तय समय के बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। चयन प्रक्रिया को 4 एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी हमीरपुर के अधिकारी पूरा करेंगे।