- 7-8 November को मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक
- 10.74 ग्राम चिट्टे के साथ Bus में सवार 2 युवक गिरफ्तार
- टिक्कर-नावर में दर्दनाक Accident, मां-बेटे समेत 5 म*रे
- नशा तस्कर की ₹48.30 लाख की Property जब्त
- Car सवार दो युवक 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
- LSD ड्रग बरामदगी केस में दो आरोपी गिरफ्तार
- 16 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक Arrest
- हाईटेंशन Line की चपेट में आया 22 वर्षीय मजदूर, मौत
Author: admin
एएम नाथ। चंबाभरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने बुधवार को पीपल फार्म एनजीओ के संचालक रोबिन से शिष्टाचार भेंट की। रोबिन कांगड़ा ज़िले के धनोटू में पीपल फार्म एनजीओ चलाते हैं। वह एनजीओ लावारिस पशुओं को कष्टों से छुटकारा दिलवाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि वह रोबिन के कार्यों और विचारों से ख़ासा प्रभावित हैं। डॉ. जनक राज ने कहा कि समाज के साधन संपन्न व्यक्तियों से विशेष आग्रह है कि एक बार रोबिन के कार्यों को अवश्य देखें और इस नेक कार्य में अपना यथासंभव सहयोग दें, ताकि लावारिस पशुओं के कष्ट कम हों।
बनखंडी। एंकर और मॉडल डांसर प्रकृति कौंडल को ग्राम पंचायत बनखंडी गांव का नाम प्रदेश व देश में रोशन करने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधान विजय कुमार, वार्ड पंच उर्मिला देवी और सेक्रेटरी अश्विनी कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बेटी प्रकृति को हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
श्री नयना देवी। यहां के श्री शक्ति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में पूर्व सूबेदार मेजर नरेंद्र कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिकरत की। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य कमल चंदेल, स्टाफ, नगर परिषद के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कार्यकारी अधिकारी प्रतिमा राय, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान वीरी सिंह ठाकुर, मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
एएम नाथ। चंबाविधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 16 अगस्त और 17 अगस्त को जिला चंबा के बाढ़ से प्रभावित हुए विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वह बाढ़ से प्रभावित जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लेने के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र भटियात के प्रभावित परिवारों और जिला के अन्य क्षेत्रों के प्रभावित परिवारों के साथ मिलेंगे।
मंडी। जिले के धर्मपुर उपमंडल में दुखद हादसा पेश आया है। नलयाणा गांव के पूर्व प्रधान एवं पूर्व बीडीसी सदस्य प्रभास राणा की बचाव कार्य के दौरान मौत हो गई है। एक परिवार को बचाने के दौरान उन पर दीवार गिर गई। इससे वह तख्मी हो गए। सड़कें बंद होने के कारण उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।
शाहपुर। द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय रैत के ईको क्लब, रोट्रेक्ट क्लब और ठम्बा विकास मंच के सौजन्य से मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत ठम्बा के मोक्ष धाम में 70 पौधे लगाकर संस्थान के 18वें स्थापना दिवस को वन महोत्सव के रूप में मनाया। इसमें विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। हर व्यक्ति को एक पौधा अपने लिए व अन्य पौधे पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूर लगाने चाहिए। उन पौधों की देखभाल तब तक करनी चाहिए, जब तक वे पेड़ नहीं बन जाते। इस मौके पर एसडीएम शाहपुर करतार…
राकेश सोनी। नादौनविकास खंड नादौन की भदरोल पंचायत में एक स्लेटपोश मकान भारी वर्षा से ढह गया है। पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर ने कहा कि अब यह मकान रहने लायक नहीं रहा है। सोमवार को भारी बारिश के बीच बबीता रानी पत्नी योगेश कुमार का मकान ढहा है। गनीमत यह रही कि उस दौरान घर के अंदर कोई नहीं था। घर के अंदर रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं मण पंचायत में पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस नेता रविंद्र गद्दी के मकान के एक भाग को भी काफी क्षति पहुंची है। इसके अलावा उपमंडल के कई क्षेत्रों में घरों व…
सोलन। जिले के कंडाघाट उपमंडल के तहत आने वाले जोडो गांव में बादल फटने से दो घर बह गए हैं। वहीं एक गौशाला भी ढह गई है। प्रकृति के इस कहर से 7 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोगों को बचा लिया गया है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर शोक प्रकट किया है।
पालमपुर। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायतें हमारे लोकतंत्र की पहली इकाई है। वह पालमपुर के पार्टी कार्यालय में ज़िला पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में मात्र 36 हज़ार मतों की कसर रह गई। इसे लोकसभा चुनाव में पूरा करना है।उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में इस तरह की क़ानून व्यवस्था कभी नहीं थी। आपदा के समय भी सरकार राजनीति कर रही है। केंद्र से आया पैसा इनके नेताओं की पत्नियां और बेटे बांट रहे हैं और मुख्यमंत्री…
एएम नाथ। चंबाभरमौर की पियुहरा पंचायत के कुठेड़ गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके वालों ने हत्या का शक जताया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस थाना गैहरा में शिकायत दर्ज करवाई है। हसनी देवी की सूचना ससुराल वालों ने मायके वालों को दी। इस पर मायके वाले मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शक जाहिर किया कि उसकी मौत बीमारी से नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस चौकी गैहरा में शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। मृतका…
