- अढ़ाई किलो चरस के साथ महिला नशा तस्कर साथी सहित Arrest
- Marriage function में साले ने बेरहमी से पीट दिया जीजा
- गला दबाकर की थी सुमन की हत्या, दो और आरोपी Arrest
- Bike सहित खाई में गिरे दो सगे भाई; एक की मौत, दूसरा घायल
- खाई में गिरी कार; पूर्व सैनिक की मौत (Death), दो जख्मी
- जारी रहेगी Himachal के हक-हकूक की लड़ाई
- दो माह में 800 और कांस्टेबलों की होगी भर्ती, CM Sukhu बोले
- Duty में कोताही पड़ी महंगी; 4 पुलिस कर्मी निलंबित, 1 लाइन हाजिर
Author: admin
एएम नाथ। चुवाड़ीउपमंडल भटियात के तहत आती कुड्डी पंचातय के देलग गांव में होशियारा राम (80) को अपने घर के गिरने का डर सता रहा है। घर के साथ ही हुए भू-स्खलन के चलते इनके घर में बड़ी बड़ी दरारें आ गई हैं। ऐसे में एहतियातन इस घर को खाली करवा दिया गया है। न चाहते हुए भी परिवार के लोग घर छोड़ने पर मजबूर है। बुजुर्ग होशियारा राम घर के छह अन्य सदस्यों के साथ इस घर में रह रहे थे। उनके बड़े बेटे की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है।
कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने शुक्रवार को चंगर क्षेत्र का दौरा कर बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान काजल ने प्राकृतिक आपदा के मौके पर कांग्रेस सरकार पर राहत कार्यों में कांगड़ा जिले के साथ भेदभाव और राजनीति करने का आरोप लगाया। इसके बाद विधायक ने कहा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की दो सड़कों के विस्तार और सुधारीकरण के लिए ग्यारह करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है। उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर से सुनी बाया चौंधा सात किलोमीटर सड़क…
एएम नाथ। चंबाभटियात उपमंडल के चुवाड़ी में कलम खड्ड में बहे किशोर (14) का शव मिल गया है। शव खड्ड में चट्टानों में फंसा था। इसे निकालने के लिए पुलिस व स्थानीय लोगों को खूब मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शव को खड्ड से निकालने के बाद सिविल अस्पताल चुवाड़ी पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी। गौर हो कि पुलिस ने किशोर की तलाश के लिए ड्रोन की मदद भी ली। विदित रहे कि चुवाड़ी स्थित शनिदेव मंदिर के…
राकेश सोनी। नादौनशहर से सटी कोहला पंचायत में जन सुधार सोसाइटी कोहला ने नशा मुक्ति जागरुकता शिविर लगाया। इस दौरान कोहला स्कूल के दसवीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि एसडीओ ओमप्रकाश धीमान ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक खेल गतिविधियों का आयोजन होना चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही संस्कार दिए जाएं। अभिभावकों को…
एएम नाथ। चंबाविधानसभा अध्यक्ष ने वीरवार देर शाम भाटियात उपमंडल के ग्राम पंचायत खदेट के लुहणी, मुंडी, सालहा व नड्डा गांव में भारी बारिश और भू-स्खलन की चपेट में आए 6 मकानों को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को 60 हजार की फौरी राहत राशि दी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को संपर्क मार्गों को तुरंत बहाल करने के भी निर्देश जारी किए और लोगों की सुविधा के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एएम नाथ। चंबाराजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय किलाड़ के खेल मैदान में ट्रायमफ शो ऑन स्नो फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ आवासीय आयुक्त पांगी रितिका ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ साथ खेलकूद भी अहम भूमिका निभाते हैं। इससे मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वस्थ रहने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता दो चरणों में खेली जाएगी। प्रथम चरण 16 से 18 अगस्त तक होगा। इसमें जूनियर टीमें भाग लेंगी। वहीं दूसरे चरण 19 से 21 अगस्त तक होगा। इसमें सीनियर टीमें भाग लेंगी। जूनियर लीग में विजेता व उपविजेता टीम…
चुवाड़ी। क्षेत्र में एक किशोर खड्ड में बह गया है। उसकी पहचान कृष ठाकुर (14) पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव दयोली डाकघर सदवां तहसील नूरपुर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं नहीं लग पाया था। किशोर अपने दोस्तों के साथ चुवाड़ी के पास कलम खड्ड के किनारे गया था। यहां वह नहाने के लिए खड्ड में उतर गया। उस दौरान उसके साथी बाहर खड़े थे। अचानक खड्ड का जलस्तर बढ़ गया और वह बह गया। इस घटना की सूचना…
रिकांगपिओ। किन्नौर जिले के पांगी के काशंग में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां चट्टान के नीचे दबने से दो लोगों (महिला-पुरुष) की मौत हो गई। दोनों पांगी के निवासी थे। मृतकों की शिनाख्त हरीश कुमार (59) और पार्वती देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से चट्टान को हटाकर शवों को निकाला।
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के इंदौरा और फतेहपुर उपमंडल में मंगलवार दोपहर से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में वायु सेना के हेलिकॉप्टर, सेना और एनडीआरएफ की मदद से लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से सुरक्षित निकालने का अभियान जारी है। जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि इस अभियान में बुधवार शाम 5 बजे तक कुल 1731 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें 1344 लोगों को इंदौरा और 387 लोगों को फतेहपुर से रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक हेलिकॉप्टर के मदद से कुल 739, बोट के द्वारा 780 और अन्य माध्यमों से 212 लोग सुरक्षित…
एएम नाथ। चंबाभरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने बुधवार को पीपल फार्म एनजीओ के संचालक रोबिन से शिष्टाचार भेंट की। रोबिन कांगड़ा ज़िले के धनोटू में पीपल फार्म एनजीओ चलाते हैं। वह एनजीओ लावारिस पशुओं को कष्टों से छुटकारा दिलवाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि वह रोबिन के कार्यों और विचारों से ख़ासा प्रभावित हैं। डॉ. जनक राज ने कहा कि समाज के साधन संपन्न व्यक्तियों से विशेष आग्रह है कि एक बार रोबिन के कार्यों को अवश्य देखें और इस नेक कार्य में अपना यथासंभव सहयोग दें, ताकि लावारिस पशुओं के कष्ट कम हों।
