- ITI शाहपुर में लघु रोजगार मेला 31 को, भरे जाएंगे 255 पद
- Murder : तीन मजदूरों ने मार कर जमीन में गाड़ दिया अपना साथी
- फिर सक्रिय होगा Western disturbance, बारिश-बर्फबारी की संभावना
- LSD तस्करी केस: STF के चारों जवान रिमांड पर
- क्रैच Worker और हेल्पर के भरे जाएंगे रिक्त पद
- 720 Posts के लिए होगी भर्ती, ₹ 13 से 15 हजार मिलेगा वेतन
- नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़-शारीरिक शोषण Case में शिक्षक बर्खास्त
- घर से चरस, सुल्फा और कैनाबिस बरामद, 1 Arrest
Author: admin
गगल (कागड़ा)। गायिका जानवी चौधरी के पंजाबी गाने “हील लैणी” को डीएसपी कागड़ा मदन धीमान ने रिलीज किया। इस दौरान परमित चौधरी, टिंकू विहान और एंकर संदीप चौधरी भी मौजूद रहे। इससे पहले भी जानवी चौधरी के कई पहाड़ी और हिंदी भजन व गीत रिलीज हो चुके हैं। इस गाने को म्यूजिक फिरोज खान और चंद्रमोहन ने दिया है। इस गाने का फिल्मांकन धर्मशाला और कांगड़ा की हसीन वादियों में किया गया है। इसका फिल्मांकन नवीन जमवाल और इसे सूर्यवंशी ने लिखा है। वहीं मॉडल अर्चिता पठानिया और रोहित हैं।
एएम नाथ। चंबाभारतीय मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत भटियात उपमंडल के तहत आने वाले शिक्षण संस्थानों में 24 अगस्त को अवकाश रहेगा। छात्रों एवं कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम पारस अग्रवाल ने यह फैसला लिया है। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार 24 अगस्त को भटियात के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों, पाॅलीटेक्निकल महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा।
पांवटा साहिब। क्षेत्र में ट्राले के ब्रेक फेल होने एक की मौत और चार लोग जख्मी हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्राले का चालक भाग गया था। लालढांग के पास एक ट्राला हरियाणा की तरफ से बहराल की ओर आ रहा था। उतराई में उसकी ब्रेक फेल होने के कारण उसने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। इससे ट्राले के परिचालक की मौत हो गई। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। कार में 4 लोग सवार थे,…
एएम नाथ। चंबाप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजेएसवाई) चरण तृतीय के पहले बैच में चंबा विधानसभा क्षेत्र को सरकार ने 79.32 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण तृतीय के पहले बैच में स्वीकृत विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) में चंबा विधानसभा क्षेत्र की आठ महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को शामिल किया गया है। नीरज नैय्यर ने बताया कि टी 1 परेल-कोहलड़ी संपर्क सड़क, टी 3 साहू-परोथा-पधर संपर्क सड़क, टी 2 चंबा- बनीखेत परेल से ऊपर, एनआरएल 1 भणेरा-देवी देहरा- रठियार से मनकोट संपर्क सड़क, एनआरएल 13 राजेरा से दुलारा संपर्क सड़क, एनआरएल 14 लुड्डू-घरमाणी संपर्क सड़क,…
एएम नाथ। चंबाविधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उदयपुर (राजस्थान) में चल रहे 9वें राष्ट्र मंडल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र का दूसरे दिन मंगलवार को संचालन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्रिक संस्थाओं की मजबूती में विधान और नीति निर्माण, नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देने, नियंत्रण और संतुलन की निगरानी जैसे कारकों का विशेष महत्व है। इनसे केंद्रीयकरण को रोका जा सकता है और संतुलित ढांचे ही इसे सुदृढ़ एवं कारगर बना सकते हैं।
कांगड़ा। उपमंडल कांगड़ा के तहत आने वाले सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में 23 अगस्त को छुट्टी रहेगी। एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी करने बाद ये आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के चलते उपमंडल के तहत आने वाले सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
शिमला। प्रदेश कैबिनेट की बैठक मंगलवार को CM सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने श्रम और रोजगार विभाग का नाम बदलकर श्रम रोजगार और प्रवासी नियोजन विभाग करने को मंजूरी दी। वहीं बिलासपुर, मंडी और कुल्लू जिलों में नए स्थापित 3 यातायात सह पर्यटक पुलिस स्टेशनों के लिए विभिन्न श्रेणियों के 48 पदों को सृजित करने और भरने को स्वीकृति दी। इसके अलावा ने ग्रामीण विकास विभाग में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के 35 पदों को भरने का भी फैसला हुआ। मीटिंग में राज्य में अगले 5 वर्षों में पटवारियों के रूप…
हिसार। हरियाणा के जाने-माने गायक राजू पंजाबी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह बीमार चल रहे थे। उनका उपचार हिसार के जिंदल अस्पताल में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव रावतसर में किया गया। गौर हो कि उनके कई गाने सुपर-डुपर हिट हुए हैं। सपना चौधरी के साथ उनके कई गाने हिट हुए हैं। राजू पंजाबी सुरीली आवाज और अपने गाने के अलग अंदाज के चलते हर उम्र के लोगों के दिलों में राज करते थे।
चंबा। जिले के कुठेड हाइड्रो प्रोजेक्ट का वर्कर काम पर जाते समय अचानक सड़क से लुढ़क कर रावी नदी में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी शिनाख्त विशाल कुमार (20) निवासी सलूणी के रूप में हुई है। पुलिस चौकी होली की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले भेजा। जानकारी के अनुसार सोमवार रात विशाल कुमार प्रोजेक्ट के एडिट वन की ओर ड्यूटी के लिए अन्य साथियों के साथ जा रहा था। वह पानी की बोतल लेने के लिए बीच रास्ते से अपने कमरे की ओर लौट गया। आरंभिक…
हमीरपुर। जिला पुलिस ने उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने और गुमशुदा बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत सोमवार तक 4 पुरुष उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने, 7 गुमशुदा महिलाओं व 5 गुमशुदा पुरुषों को ढूंढने में सफलता हासिल की है। पीओ सेल की टीम ने सोमवार को लापता व्यक्ति निवासी गांव करमी तहसील बड़सर और लापता महिला निवासी कल्होन तहसील बड़सर को ढूंढा।
