एएम नाथ। चंबा
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उदयपुर (राजस्थान) में चल रहे 9वें राष्ट्र मंडल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र का दूसरे दिन मंगलवार को संचालन किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्रिक संस्थाओं की मजबूती में विधान और नीति निर्माण, नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देने, नियंत्रण और संतुलन की निगरानी जैसे कारकों का विशेष महत्व है।

इनसे केंद्रीयकरण को रोका जा सकता है और संतुलित ढांचे ही इसे सुदृढ़ एवं कारगर बना सकते हैं।
