- अढ़ाई किलो चरस के साथ महिला नशा तस्कर साथी सहित Arrest
- Marriage function में साले ने बेरहमी से पीट दिया जीजा
- गला दबाकर की थी सुमन की हत्या, दो और आरोपी Arrest
- Bike सहित खाई में गिरे दो सगे भाई; एक की मौत, दूसरा घायल
- खाई में गिरी कार; पूर्व सैनिक की मौत (Death), दो जख्मी
- जारी रहेगी Himachal के हक-हकूक की लड़ाई
- दो माह में 800 और कांस्टेबलों की होगी भर्ती, CM Sukhu बोले
- Duty में कोताही पड़ी महंगी; 4 पुलिस कर्मी निलंबित, 1 लाइन हाजिर
Author: admin
एएम नाथ। चंबाराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खंड चंबा में राखी थाली प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 20 स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर धनेश्वरी स्वयं सहायता समूह, द्वितीय चामुंडा और तृतीय स्थान पर आस्था सहायता समूह रहा। इनको नकद इनाम दिए गए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रणविजय कटोच, ग्राम विकास संयोजिका मंजीत कौर, एसईवीपीओ देवी सिंह, एसएमबी पांजा राम व क्षेत्रीय समनवयक निशा मौजूद रहे।
मंडी। जिले के सरकाघाट उपमंडल के गांव भांबला के वैज्ञानिक विनोद गुलेरिया चंद्रयान-3 मिशन की टीम में शामिल हैं। मिशन की सफलता के बाद सरकाघाट व उनके गांव भांबला में खुशी का माहौल है। गांववासियों का कहना है कि हमारे लिए यह हर्ष का विषय है कि हमारे गांव से निकली एक शख्सियत इसरो में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है और चंद्रयान-3 परियोजना की टीम का हिस्सा रही। विनोद गुलेरिया का जन्म भांबला में हुआ है। उनकी प्राथमिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बस्सी व उच्च शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर से हुई। उसके पश्चात इन्होनें बीटेक एनआईटी हमीरपुर…
कांगड़ा। विकास खंड कांगड़ा की जनयानकड़ पंचायत के वार्ड-5 के रमेश कुमार पुत्र मंगत राम के घर काे landslide से खतरा पैदा हाे गया है। यह परिवार बीपीएल आता है। प्रधान चंदू लाल ने कहा कि रमेश चंद का घर कभी भी गिर सकता है। इसकी सूचना हल्का पटवारी काे दी गई थी। वह माैके पर पहुंचे थे और इसकी रिपाेर्ट तैयार कर विभाग काे भेज दी है। वहीं भारी बारिश से हारजलाड़ी पंचायत के वार्ड-2 में हरनाम सिंह पुत्र विशन दास की गाैशाला क्षतिग्रस्त हाे गई है। प्रधान राज कुमार ने कहा कि हरनाम सिंह पुत्र विशन दास बीपीएल…
राकेश सोनी। नादौनथाना नादौन के तहत पड़ते गांव लोहर सोहरी डाकघर जोलसप्पड़ की अमृती देवी (62) पत्नी जोगिंदर सिंह ने वीरवार सुबह खड्ड में कूद कर आत्महत्या कर ली। उसकी डेड बॉडी नजदीक ही खड्ड में मिल गई। वह मानसिक रूप से परेशान थी।
कांगड़ा। जनयानकड़ में वीरवार सुबह करीब दस बजे बनैर खड्ड में बहे जल शक्ति विभाग के कर्मठ जेई सहौड़ा निवासी राजेश कुमार का समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं लग पाया था। देर शाम को रेस्क्यू अभियान रोका दिया गया। हालांकि सहौड़ा के ग्रामीण और राजेश कुमार रिश्तेदार अपने स्तर भी तलाश में जुटे हैं। एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान शुक्रवार सुबह फिर शुरू होगा। राजेश कुमार के बड़े बेटे ने कहा कि उनके पिता सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। राजेश कुमार की नेकी और उनके मिलनसार व्यक्तित्व के कारण जनयानकड़, जलाड़ी, इच्छी, सहौड़ा…
एएम नाथ। चंबासलूणी क्षेत्र में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई है। काम के दौरान यह हादसा पेश आया है। राजमिस्त्री करते हुए बिजली की तारों की चपेट में आ गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त रवि कुमार पुत्र किशन चंद निवासी खमोठ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जब वह किसी के घर पर प्लास्टर का काम कर रहा था। अचानक बिजली की तारों के चपेट में…
मंडी। जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र की कलहनी पंचायत के गांव डगैल में भारी भू-स्खलन से आए मलबे से एक घर ध्वस्त हो गया। इससे नाना और नातिन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त गोपी (14) पुत्री मीनु और उसके नाना परमा नंद (62) पुत्र नुरसु के रूप में हुई है। दोनों शवों को गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से बाहर निकाला।
गगल। स्पाइस जेट की फ्लाइट को छोड़कर कांगड़ा हवाई अड्डे की सभी फ्लाइट्स बुधवार काे खराब माैसम के चलते रद हाे गईं। कांगड़ा एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि माैसम खराब हाेने के चलते स्पाइस जेट की फ्लाइट को छोड़कर कांगड़ा एयरपाेर्ट पर आने और जाने वाली सभी फ्लाइट्स रद हाे गई हैं। यहां रात से ही बारिश हाे रही थी और दिन भर बारिश भी लगातार जारी रही। कांगड़ा एयरपोर्ट पर 9 विमान सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से 5 स्पाइस जेट और 2 इंडिगो और दो एयरलाइंस के विमान हैं।
गगल (कागड़ा)। गायिका जानवी चौधरी के पंजाबी गाने “हील लैणी” को डीएसपी कागड़ा मदन धीमान ने रिलीज किया। इस दौरान परमित चौधरी, टिंकू विहान और एंकर संदीप चौधरी भी मौजूद रहे। इससे पहले भी जानवी चौधरी के कई पहाड़ी और हिंदी भजन व गीत रिलीज हो चुके हैं। इस गाने को म्यूजिक फिरोज खान और चंद्रमोहन ने दिया है। इस गाने का फिल्मांकन धर्मशाला और कांगड़ा की हसीन वादियों में किया गया है। इसका फिल्मांकन नवीन जमवाल और इसे सूर्यवंशी ने लिखा है। वहीं मॉडल अर्चिता पठानिया और रोहित हैं।
एएम नाथ। चंबाभारतीय मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा के ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत भटियात उपमंडल के तहत आने वाले शिक्षण संस्थानों में 24 अगस्त को अवकाश रहेगा। छात्रों एवं कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम पारस अग्रवाल ने यह फैसला लिया है। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं। आदेशों के अनुसार 24 अगस्त को भटियात के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, नर्सिंग संस्थानों, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों, पाॅलीटेक्निकल महाविद्यालयों में अवकाश रहेगा।
