Author: admin

एएम नाथ। चंबामुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत विभाग को भौतिक लक्ष्य प्राप्त हो चुके हैं। इच्छुक पात्र युवा वर्ग इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि इस योजना के तहत लघु सेवा व व्यावसायिक उद्यमों की सूची के अतिरिक्त अन्य विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों को शामिल किया गया है। उद्यम या स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक युवा वर्ग प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत एक करोड़ रुपयों तक की राशि की परियोजनाओं को स्वीकृति का प्रावधान है। उद्यम के लिए प्लॉट इत्यादि विकसित करने को लेकर 60 लाख रुपये की सीमा निर्धारित…

Read More

एएम नाथ। चंबाजिले की पधरी जोत पर जम्मू-कश्मीर के कब्जे के मामले की जांच की जाएगी। जोत पर डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की 17 हजार बीघा जमीन है। इसका राजस्व रिकॉर्ड सलूणी तहसील में मौजूद है। इसे डोडा प्रशासन के समक्ष रखा जा चुका है। इसके बाद भी जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह की ओर से यहां 10 किलोमीटर अंदर तक सड़क बनाई जा रही है। डीसी चंबा ने एसडीएम सलूणी को पधरी जोत में जाकर जांच कर उन्हें रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि तहसील सलूणी के राजस्व रिकॉर्ड में पधरी जोत की 17…

Read More

शाहपुर। शिक्षा खंड रैत के प्राथमिक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2.1 लाख रुपये का चेक का दिया है। शिक्षकों ने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया को यह चेक सौंपा है। शिक्षकों ने कहा कि इस समय पूरा प्रदेश आपदा से पीड़ित है। इससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है। ऐसे समय में राज्य का हर कर्मचारी सरकार के साथ है। कर्मचारियों की ओर से आपदा पीड़ितों को सहायता दी जा रही है। इस दौरान शिक्षक दलजीत पठानिया, राकेश कुमार, तिलक ठाकुर, विचित्र सिंह, संजीवन कुमार, सुभाष चंद, सुमाना देवी, रीता कटोच, कृष्णा देवी,…

Read More

एएम नाथ। चंबाजिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा में 5 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू होंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने कहा कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, स्वराज डिवीजन प्लांट-1 फेस-4 मोहाली (पंजाब) 50 पदों के लिए इंटरव्यू लेगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, आईटीआई पास, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जो 2021 से 2023 के बीच पास आउट हुआ हो, एमएमवी, फीटर, ट्रैक्टर व मोटर मैकेनिक और वेल्डर के साथ आयु सीमा 18-30 साल रखी गई है। अप्रेंटिस को वजीफा 10,206 रुपये व अन्य श्रेणी के लिए मासिक वेतन 13,800 से 14, 978 सीटीसी है। उन्होंने…

Read More

एएम नाथ। चंबाबैंक प्रायोजित ऋण प्रस्तावों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करें। ये निर्देश डीसी चबा अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन हॉल में जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा समिति बैठक में दिए। डीसी ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन व शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वीकृत विभिन्न मामलों में प्राथमिकता रखने के निर्देश दिए। बैंक द्वारा स्वीकृत मामलों को तय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित बनाएं। विभिन्न बैंकों द्वारा स्वीकृत ऋण प्रस्तावों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने  वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान वर्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने भारतीय…

Read More

राकेश सोनी। नादौनडीएवी विद्यालय भडोली में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की स्मृति में चल रहा अंतरसदनीय खेल सप्ताह का संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने की। खेल सप्ताह में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए बैडमिंटन, चैस, बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने कहा कि हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन खेल दिवस के रूप में…

Read More

शिमला। प्रदेश में आम समेत छह प्रजातियों के पेड़ों के कटान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसा प्रदेश से बाहरी प्रदेशों में होने वाली इमारती व ईंधन की लकड़ी की चोरी को रोकने के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि में आम के पेड़ों के साथ त्रियांबल (फिकस प्रजाति), तुनी (तूना सिलियाटा), पदम या पाजा (प्रूनस सेरासस), रीठा (सैपिंडस मुकोरोसी) और बान (क्वेरकस ल्यूकोट्राइकोफोरा) के पेड़ों को काटने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन छह प्रजातियों को वन विभाग के 10 वर्षीय कटाई कार्यक्रम के तहत लाया गया है। उन्होंने कहा कि अब…

Read More

शिमला। विजिलेंस ने आपदा राहत राशि की एवज में रिश्वत लेते पटवारी धरा है। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो शिमला की टीम ने यह कार्रवाई की है। नारकंडा पटवार सर्किल के पटवारी राकेश कुमार शर्मा ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दरअसल 1.20 लाख रुपये राहत कोष से आए थे। यह राशि शिकायतकर्ता रामलाल को घर के नुक्सान के बदले में मिली थी। घर को क्षति पहुंचने के चलते उसने और उसके परिवार ने घर खाली कर दिया था। राहत राशि की एवज में पटवारी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना…

Read More

कांगड़ा। National Sports Day पर पॉलिटेक्नीक इंस्टीट्यूट के सहयोग से पॉलिटेक्नीक ग्राउंड कांगड़ा में वाल्मीकि फुटबॉल क्लब, फुटबॉल एसोशिएशन कांगड़ा और ईगल एफसी कांगड़ा ने भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। इस विशेष अवसर पर खिलाड़ियों को फल बांटे गए। वहीं खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद के बारे में भी बताया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि कांगड़ा जनहित संगठन के अध्यक्ष अमित वर्मा रहे। उन्होंने इस आयोजन और खेलों को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि फुटबॉल में हम पिछड़ रहे हैं। इस पर विचार और मेहनत करने की जरूरत है।

Read More

नाहन। सिरमौर जिले शिलाई पुलिस थाना के तहत रोनहाट के पास जुनेली में मंगलवार को बड़ा हादसा पेश आया है। यहां एक कार के गहरी खाई में गिर गई है। इससे एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग जख्मी भी हुए। घायलों को शिलाई अस्पताल से मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला शिमला के पुजारली गांव से इस परिवार के 5 सदस्य कार में सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर मृत्यु होने पर…

Read More