Author: admin

इंदौरा। कांगड़ा जिले के इंदौरा खंड से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहटली के शिक्षक विजय कुमार डोगरा का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिक्षक विजय कुमार को सम्मान दिया जाएगा। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी। गौर हो कि हिमाचल से तीन शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भेजे गए थे।

Read More

नादौन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को नादौन में बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस साल दस हजार सरकारी नौकरियां देगी। वहीं हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को पुनः गठित कर दो महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसी के साथ प्रदेश में 1200 पुलिस कर्मियों की भर्ती होगी। चिट्टे आदि नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित होगी। प्रदेश सरकार जल्द ही 3000 वन मित्र की भर्ती करेगी। वहीं विशेष रूप से सक्षम बच्चों का भत्ता 200 रुपये की जगह 1000 रुपये प्रति माह किया जाएगा।

Read More

नादौन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को नादौन में ‘मुख्यमंत्री सबल योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने गौना करौर स्थित राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में आयोजित कार्यक्रम में हमीरपुर जिले के करीब 120 दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण भी बांटे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शिक्षकों और बच्चों लिए चार अन्य कार्यक्रम भी लांच किए।

Read More

कांगड़ा। कंदरेड़ पंचायत में रविवार काे महिला ग्राम सभा हुई। इसमें करीब 70 महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने नशे, बाहरी राज्याें से गांव में आने वाले फेरी वालों और अन्य अनजान व्यक्ति के ऊपर नजर रखने और पंचायत को सूचित करने की बात कही। वहीं विश्व धर्म योजना के बारे में भी चर्चा की। इसके साथ ही किन्नराें की बधाई राशि बारे भी निर्णय लिया गया। किन्नराें काे बधाई राशि के रूप में 1100 रुपये निर्धारित की गई है। महिला ग्राम सभा प्रधान सुषमा देवी और उपप्रधान नरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्ड चिन्मय संस्था से विकास और…

Read More

शाहपुर। साहित्य एवं कला के संरक्षण व संवर्द्धन की दिशा में कार्यरत अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की कांगड़ा इकाई ने गुंजन रेडियो सिद्धबाड़ी (धर्मशाला) के सभागार में साहित्य एवं कला के क्षेत्र में विभिन्न विधाओं के रचना धर्मियों को सम्मानित किया। समारोह में सबसे पहले संस्कार भारती की कांगड़ा इकाई के संयोजक डॉ. कंवर करतार एवं डॉ. जनमेजय गुलेरिया ने संस्था के बारे में बताया। समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के कार्यकारी प्रबंध निदेशक बलविंदर सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और कला गुरु सम्मान पाने वाले सभी प्रवुधजनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जो…

Read More

धर्मशाला। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा धर्मशाला के सौजन्य से पौधरोपण अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टंग-नरवाना में पौधे रोपे गए। इममें आंवले और जामुन के पौधे शामिल रहे। पौधरोपण में विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर धर्मशाला शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सोनम अगंरूप, सहायक शाखा प्रबंधक मोहिंदर ठाकुर, प्रशासनिक अधिकारी आशु अवस्थी, कर्मचारी सुनील कुमार शशि कुमार व सुरेश, शाखा के विकास अधिकारी संजय शर्मा, परविंदर सिंह, रमेश राणा, गौरव थापा, संजय डोगरा, अक्षय कुमार, शाखा के अभिकर्ता प्यारेलाल, संजय कुमार, स्कूल की प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक…

Read More

कांगड़ा। नंदरूल-राजल-खरट मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। विधायक पवन काजल ने कहा कि मौसम साफ रहा तो दो दिन में करीब 15 दिन से बंद पड़ी बस सेवा भी शुरू कर दी जाएगी। काजल ने रविवार को नंदरूल से राजल तक बरसात दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग पहाड़ी की कटाई कर रहा है, ताकि बस सेवा बहाल की जा सके। तीनों गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। विधायक ने राजल और नंदरूल में बरसात से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का जायजा भी लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों…

Read More

शिमला/कुल्लू। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा कार्तिकेयन (आईपीएस) समेत 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डीजीपी डिस्क देकर सम्मानित किया। गेयटी थिएटर शिमला में रविवार को कुल्लू की एसपी साक्षी वर्मा कार्तिकेयन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा (एचपीएस), उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार (एचपीएस), निरीक्षक कुलवंत सिंह, उप निरीक्षक धीरज सेन, उप निरीक्षक भूप सिंह, एएसआई नवनीत कुमार, मुख्य आरक्षी जगदीश कुमार, मुख्य आरक्षी अनुपम कुमार, आरक्षी प्रेम नाथ व आरक्षी सतीश कुमार को उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान मिला।

Read More

ललित औजला। श्री नयना देवीजन शिक्षण संस्थान बिलासपुर ने श्री नयना देवी में वार्षिक प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम करवाया। यह कार्यक्रम 2022-23 सत्र के विभिन्न ट्रेडों के लिए किया गया। इसमें विधायक रणधीर शर्मा मुख्य अतिथि और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बड़े बेटे हरीश नड्डा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक ने विभिन्न ट्रेडों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने जिलेभर में कौशल विकास प्रदान करने के लिए जन शिक्षण संस्थान बिलासपुर की सराहना की। विशेष अतिथि हरीश नड्डा ने छात्रों को विभिन्न ट्रेडों के तहत प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई दी और भविष्य…

Read More

इच्छी (कांगड़ा)। लक्ष्य मोंगरा की याद में उनके 25वें जन्मदिन पर शनिवार को झिकली इच्छी में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने किया। उन्होंने खुद भी रक्तदान किया। उनके साथ एक कांस्टेबल ने भी यह पुनीत काम किया। स्थानीय पंचायत के लोगों ने खूनदान कर बेटे को श्रद्धांजलि दी। इस महादान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। शिविर में करीब 35 महिलाओं समेत 137 लोगों ने रक्तदान किया। कांगड़ा सेवियर संस्था ने इस शिविर में पूर्ण सहयोग दिया। इस दौरान लक्ष्य के पिता पवन मोंगरा, अन्य परिजन, निशु…

Read More