Author: admin

कांगड़ा। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में बेबी हियरिंग स्क्रीनिंग मशीन सोहम का उद्घाटन शनिवार को हुआ। कॉर्ड चिन्मय ग्रामीण विकास संगठन सिदबाड़ी अपने सामुदायिक आधारित समावेश एवं विकास कार्यक्रम के माध्यम से जिला कांगड़ा में 2700 दिव्यांगों के साथ 150 पंचायतों में दिव्यांग लोगों के साथ जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों पर कार्य कर रहा है। कॉर्ड बधिरांध (deafblind) दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए वर्ष 2022 से स्टेट सेंटर के रूप में कार्य कर रहा है। कॉर्ड ने सैंस इंडिया के सहयोग से नवजात बच्चों की सुनाई की शीघ्र पहचान करने के लिए सोहम सुनाई की मशीन…

Read More

कांगड़ा। खेलाे इंडिया 18 वर्ष से कम आयु वर्ग की महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता नगर परिषद मैदान कांगड़ा में शनिवार को शुरू हुई। इसका शुभारंभ एसडीएम साेमिल गौतम ने किया। मुख्यातिथि का आयाेजन स्थल पर पहुंचने पर आयाेजनकर्ताओं ने स्वगत किया। प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने मुख्यातिथि काे टाेपी व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। साेमिल गाैतम ने कहा कि कांगड़ा में ऐसे आयाेजनाें के लिए आयाेजनकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्हाेंने कहा कि खिलाड़ियाें काे अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। प्रदेश बास्केटबाल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण व…

Read More

एएम नाथ। चंबाहिमाचल एकता मंच कुल्लू ने बचत भवन चंबा में शान-ए-चंबा सम्मान समारोह करवाया। इसमें समाजसेवी अमीन मलिक मुख्यातिथि रहे। जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु विशेष अतिथि रहे। समारोह के आरंभ में मुख्यातिथि को शॉल टॉपी व समृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसके बाद चंबा में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे समाजसेवियों, संस्थाओं एवं कलाकारों को शान-ए-चंबा अवॉर्ड दिए गए। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि अमीन मलिक ने हिमाचल एकता मंच कुल्लू का चंबा आने पर स्वागत किया और सम्मान समारोह के लिए आभार जताया। जिला परिषद मनोज सदस्य कुमार मनु ने भी हिमाचल एकता मंच…

Read More

कांगड़ा। नजदीकी गांव नटेहड़ के पास शुक्रवार को दो स्कूटियों की भिड़ंत में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में विवेक महाजन निवासी जयंती बिहार कांगड़ा घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए श्री बालाजी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि विवेक महाजन जमानाबाद से कांगड़ा की ओर आ रहे थे। वहीं दूसरा स्कूटी सवार कांगड़ा से जमानाबाद की ओर जा रहा था। इस दौरान दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। विवेक महाजन केसीसी बैंक शाखा जमानाबाद में बतौर मैनेजर…

Read More

कांगड़ा। सनातन धर्म सभा कांगड़ा ने जन्माष्टमी को सांस्कृतिक कार्यक्रम और मटकी फोड़ प्रतियोगिता नगर परिषद मैदान में करवाई। इसका शुभारंभ एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने किया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण व राधा वेश धारण कर शानदार प्रस्तुतियां दीं। अर्पिता शर्मा को क्यूट कृष्णा चुना गया। एसडीएम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक एवं पारंपरिक संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। युवा पीढ़ी के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। वहीं मटकी फोड़ स्पर्धा में यूथ क्लब फ्लोर मिल…

Read More

ऊना। बाल योगी बाबा ज्ञाननाथ महाराज थानाकलां वाले व डासना के संत यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज ने मास्टर सलीम द्वारा मां चिंतपूर्णी पर अभद्र टिप्पणी के विषय पर प्रेस बयान जारी किया है। बाल योगी ने कहा कि मंदिर के पुजारियों ने विषय की गहराई में गए बिना ही सलीम को मंदिर में दाखिल करवाया और बाद में उससे माफी मंगवा ली गई। इस तरह की माफी निंदनीय है। मां चिंतपूर्णी के पुजारियों को मोहम्मद गौरी का इतिहास याद करने की आवश्यकता है। कैसे उसने पकड़े जाने के बाद 17 बार माफी मांगी थी और 18वीं बार कैसे पृथ्वीराज चौहान…

Read More

एएम नाथ। चंबाजिले में बोलेरो के खाई में गिरने से दो महिलाओं और बच्चे की मौत हो गई है। वहीं 8 लोग जख्मी हुए हैं। गाड़ी में 11 लोग सवार थे। यह दुखद हादसा वीरवार दोपहर ग्राम पंचायत झुलाड़ा के गांव माणी के पास चंबा-माणी रोड पर रीरू मोड़ के पास पेश आया है। यहां बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी में महिलाएं और बच्चे सवार थे, जो राजपुरा के बताए जा रहे हैं। ये लोग मुंडन के लिए गए हुए थे और दुआट महादेव के दर्शन करके वापस घर आ रहे थे। घायलों को…

Read More

ललित औजला। श्री नयना देवीहिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा कोला वाला टोबा ने गांव नंद बहस में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में बैंक कर्मचारी ज्योति बाला व इल्म दीन ने डिजिटल लेन-देन, HIMPESSA, गूगल पे, फोन पे और नेट बैंकिंग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने साइबर ठगों से बचने के बारे में भी बताया। वहीं बेरोजगारों और महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की स्कीमों की जानकारी भी दी। इस शिविर में आंगबाड़ी सुपरिवाइजर रज्जू बाला, सचिव दर्शन कुमार समेत ग्रामीणों ने भाग लिया।

Read More

कांगड़़ा। “समाचार हिमाचल” परिवार के अहम सदस्य वरिष्ठ पत्रकार संजय वर्मा का निधन हो गया है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में वीरवार सुबह सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका हार्टअटैक आने के बाद करीब एक माह से उपचार चल रहा था। बीच में तबीयत में सुधार के चलते उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। दोबारा तबीयत बिगड़ने के चलते वह अस्पताल ले जाए गए थे। उनका दोपहर को पैतृक गांव मसरेहड़ के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। संजय वर्मा 49 बार रक्तदान कर चुके थे। उन्होंने बीमारी हालत में भी परिजनों से कहा था…

Read More

एएम नाथ। चंबाश्री मणिमहेश के यात्रियों की सुविधा के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू हो गया है। डीसी चंबा अपूर्व देवगन ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी सौजन्य से इसका शुभारंभ किया। डीसी ने कहा कि इस स्वास्थ्य जांच शिविर में प्राथमिक चिकित्सा और दवाइयों की सुविधा प्रदान की जाएगी। किसी आपातकालीन परिस्थिति में मरीजों को अस्पताल में भेजने का प्रबंध भी इस शिविर के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर  23  सितंबर तक प्रातः 10 बजे से सायं 7 बजे कला मंच चौगान में चलता रहेगा।

Read More